नमस्कार दोस्तों, दिल्ली कैपिटल्स टीम अभी आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं, तो चलिए जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स के बारे में पूरी जानकारी –
दिल्ली कैपिटल्स के बारे में | दिल्ली कैपिटल्स टीम की जानकारी
दिल्ली कैपिटल्स टीम आईपीएल की बेहतरीन टीमों में से एक हैं और आईपीएल के शुरुवात से ही दिल्ली टीम आईपीएल खेल रही हैं, तो चलिए बारी-बारी से जानते हैं कि दिल्ली टीम का इतिहास क्या हैं –
दिल्ली कैपिटल्स टीम की शुरुवात –
साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुवात हुई तब BCCI द्वारा 8 टीम की घोषणा की गई, जिसमें से दिल्ली टीम भी शामिल थी, उस समय दिल्ली टीम का नाम “दिल्ली डेयरडेविल्स” था, बाद में इसका नाम बदलकर “दिल्ली डेयरडेविल्स” रख दिया गया.
साल | 2008 |
खरीददार | GMR ग्रुप |
कीमत | 366 करोड़ |
फिर 20 फरवरी 2008 में दिल्ली टीम की नीलामी की गई, जिसमें दिल्ली टीम को GMR ग्रुप ने उस समय के हिसाब से लगभग 366 करोड़ रुपए (84 मिलियन डॉलर) में खरीद लिया था.
दिल्ली कैपिटल्स का मालिक –
दिल्ली कैपिटल्स टीम का मालिक GMR ग्रुप और JSW ग्रुप हैं, साल 2008 में जब दिल्ली टीम बनी थी तब GMR ग्रुप ने टीम को लगभग 366 करोड़ रुपए में खरीदा था.
मालिक | शेयर |
GMR ग्रुप | 50% |
JSW ग्रुप | 50% |
बाद में साल 2018 में GMR ग्रुप ने दिल्ली टीम के 50% शेयर JSW ग्रुप को 550 करोड़ रूपये में बेच दिए, अब दोनों कंपनी के पास 50-50% शेयर हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान –
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान रिषभ पन्त हैं, रिषभ पन्त IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान बने.
कप्तान | आईपीएल |
रिषभ पन्त | IPL 2021, IPL 2022 |
श्रेयस अय्यर | IPL 2020, IPL 2019, IPL 2018 |
जहीर खान | IPL 2017 |
जेपी डुमनी | IPL 2015, IPL 2015 |
केविन पीटरसन | IPL 2014 |
महेला जयवर्धने | IPL 2013 |
गौतम गंभीर | IPL 2010 |
वीरेन्द्र सहवाग | IPL 2008, IPL 2009, IPL 2011, IPL 2012 |
दिल्ली कैपिटल्स टीम में अभी तक कुल 7 कप्तान रह चुके हैं, जिसमें दिग्गज बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग कुल 4 बार, श्रेयस अय्यर 3 बार कप्तान रह चुके हैं.
वहीँ जेपी डुमनी और रिषभ पन्त 2 – 2 बार और गौतम गंभीर, महेला जयवर्धने, केविन पीटरसन और जहीर खान 1 – 1 बार कप्तान रह चुके हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी –
खिलाड़ी | भूमिका | कीमत |
रिषभ पन्त | बल्लेबाज, कप्तान | 16 करोड़ |
अक्षर पटेल | गेंदबाज | 9 करोड़ |
पृथ्वी शॉ | बल्लेबाज | 7.5 करोड़ |
एनरिक नोर्ट्जे | गेंदबाज | 6.5 करोड़ |
दिल्ली टीम के खिलाड़ियों में रिषभ पन्त बल्लेबाज और कप्तान की भूमिका में हैं, गेंदबाज में अक्षर पटेल और एनरिक नोर्ट्जे हैं, वहीँ युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी शामिल हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के कोच
- कोच – रिकी पोंटिंग
अभी दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच रिकी पोंटिंग हैं, रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान हैं, रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम वनडे वर्ल्ड कप 2003 का ख़िताब जीत चुकी हैं.
रिकी पोंटिंग IPL 2018 से दिल्ली टीम के कोच हैं. पोंटिंग के दिशानिर्देश पर दिल्ली टीम एक मजबूत टीम बनकर उभरी हैं.
दिल्ली कैपिटल्स का घरेलु मैदान –
दिल्ली टीम का घरेलु मैदान “अरुण जेटली मैदान” हैं, जो दिल्ली में स्थित हैं, इस मैदान की क्षमता 41820 लोगों की हैं.
- मैदान – अरुण जेटली मैदान
वहीँ दिल्ली टीम का दूसरा घरेलु मैदान “शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर” हैं, जो छत्तीसगढ़ में स्थित हैं.
दिल्ली कैपिटल्स टीम का गाना –
दिल्ली टीम ने समय-समय पर अपने नए-नए गाने लाए हैं आईपीएल 2021 में दिल्ली टीम का गाना “ओ दिल्ली रे, रोअर मचा“ था.
दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल रिकॉर्ड –
दिल्ली कैपिटल्स टीम अभी तक आईपीएल जीतने में सफल नहीं हो पाई हैं, लेकिन दिल्ली टीम 1 बार फाइनल में और 5 बार सेमीफाइनल में पहुँच चुकी हैं, तो चलिए इसके बारें में चर्चा करते हैं –
दिल्ली कैपिटल्स कितनी बार फाइनल में पहुंची है –
दिल्ली कैपिटल्स 1 बार फाइनल में पहुंची है, दिल्ली कैपिटल्स IPL 2020 के फाइनल में पहुंची थी, उस समय श्रेयस अय्यर दिल्ली टीम के कप्तान थे, जिसमें दिल्ली का मुकाबला मुंबई इंडियंस टीम के साथ हुवा था.
तारीख | 10 नवंबर 2020 |
दिल्ली कैपिटल्स | 156/7 |
मुंबई इंडियंस | 157/5 |
विजेता | मुंबई, 5 विकेट से |
IPL 2020 का फाइनल मैच 10 नवंबर 2020 को दुबई अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुवा था, इस फाइनल मैच में दिल्ली टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 7 विकेट पर 156 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन बना लिए और इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया था.
दिल्ली कैपिटल्स कितनी बार सेमीफाइनल में पहुंची है –
दिल्ली कैपिटल्स 5 बार सेमीफाइनल में पहुंची है, दिल्ली कैपिटल्स टीम IPL 2008, IPL 2009, IPL 2012, IPL 2019 और IPL 2021 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं.
साल | परिणाम |
IPL 2008 | सेमीफाइनल |
IPL 2009 | सेमीफाइनल |
IPL 2012 | सेमीफाइनल |
IPL 2019 | सेमीफाइनल |
IPL 2020 | फाइनल |
IPL 2021 | सेमीफाइनल |
वहीँ IPL 2020 के फाइनल में भी पहुंची थी, हालाँकि दिल्ली टीम को हर बार इन सभी मैचो में हार का सामना करना पड़ा था और अभी दिल्ली टीम अपने पहले आईपीएल ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश कर रही हैं.
दिल्ली कैपिटल्स का उच्चतम(हाईएस्ट) स्कोर –
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का उच्चतम स्कोर 231 रनों का हैं, जिसे दिल्ली टीम ने IPL 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ बनाया था.
- उच्चतम स्कोर – 231/4
- तारीख – 23 अप्रैल 2011
यह मैच 23 अप्रैल 2011 को हुवा था, जिसमें दिल्ली टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 4 विकेट पर 231 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब टीम 6 विकेट पर 202 रन ही बना पाई थी.
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में कितने मैच जीते है –
- कुल मैच – 210
- जीत – 96
- हार – 112
- बेनतीजा – 2
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में कुल 210 मैच खेले हैं, जिसमें से दिल्ली ने 96 मैचो में जीत हासिल की हैं, वहीँ 112 मैचो में हार मिली हैं और 2 मैच का कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया था.
दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी जीत –
रनों के लिहाज के दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी जीत 97 रनों का हैं, दिल्ली टीम ने 11 अप्रैल 2017 को पुणे सुपरजायंट्स टीम को 97 रनों से हराया था.
- 97 रनों से
- 10 विकेट से
दिल्ली टीम ने विकेट के लिहाज से 10 विकेट के बड़े अंतर से जीत हासिल की हैं, दिल्ली टीम ने 11 अप्रैल 2009 को किंग्स इलेवन पंजाब टीम को 10 विकेट के करारी मात दी थी.
इसे भी पढ़े –
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे और क्रिकेट से जुड़े रिकॉर्ड और जानकारियों के लिए बाए तरफ के बेल आइकॉन को दबाकर crick hindi को subscribe जरुर करें, धन्यवाद दोस्तों।