नमस्कार दोस्तों, विश्व में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है, आप सभी को पता है कि क्रिकेट में कितना ज्यादा पैसा है, अगर कोई खिलाड़ी अपनी मेहनत से एक बेहतरीन खिलाड़ी बन जाता है तो उसके ऊपर पैसो की बारिश हो जाती है, तो आज हम बात करंगे दुनिया के टॉप 10 सबसे अमिर क्रिकेटर (duniya ka sabse amir cricketer) खिलाड़ी के बारे में –
दुनिया के टॉप 10 सबसे अमिर क्रिकेटर (duniya ka sabse amir cricketer)-
खिलाड़ी | संपत्ति |
सचिन तेंदुलकर | 950 करोड़ |
महेंद्र सिंह धोनी | 894 करोड़ |
विराट कोहली | 741 करोड़ |
रिकी पोंटिंग | 523 करोड़ |
ब्रायन लारा | 483 करोड़ |
शेन वार्न | 419 करोड़ |
वीरेंद्र सहवाग | 322 करोड़ |
जैक्स कैलिस | 282 करोड़ |
युवराज सिंह | 282 करोड़ |
शेन वाटसन | 241 करोड़ |
1. सचिन तेंदुलकर –
पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर है, दोस्तों क्रिकेट के सबसे महान खिलाडी, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति $ 118 मिलियन डॉलर है,
यानि इंडियन करेंसी में टोटल 950 करोड़ रूपये, सचिन अपने समय के नंबर 1 बल्लेबाज थे, जिसकी वजह से उन्होने ब्रांड प्रमोशन करके बहुत ज्यादा पैसे कमाए है।
- कुल संपत्ति – 118 मिलियन डॉलर ( 950 करोड़ रूपये)
सचिन ने अपने समय में कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के ब्रांड प्रमोशन से करोड़ों रुपए कमाए हैं, जिसमें Pepsi, Adidas, MRF, Canon, Airtel जैसी बड़ी कंपनियाँ समेत और बहुत सारी कंपनियाँ शामिल हैं।
सचिन एक सफल उद्यमी और सफल निवेशक भी हैं, सचिन की मुंबई में 2 रेस्टोरेंट हैं, साथ ही बैंगलोर में एक आउटलेट भी हैं, सचिन इंडियन सुपर लीग की टीम “केरला ब्लास्टर” के सह-मालिक भी हैं।
सचिन एक निवेशक के रूप में बहुत सफल रहें हैं, सचिन ने 2 स्पोर्ट मैनेजमेंट कंपनी ‘WorldTel’ और ‘Saatchi and Satchi’s ICONIX में निवेश करके रखा हैं।
2. महेंद्र सिंह धोनी –
दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी है, दोस्तों इंडिया के बेहतरीन कप्तान और विश्व के सबसे बेहतरीन खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 111 मिलियन डॉलर है,
यानि इंडियन करेंसी में टोटल 894 करोड़ रूपये, महेंद्र सिंह धोनी का भी ज़्यादातर पैसा ब्रांड प्रमोशन से आता है।
- कुल संपत्ति – 111 मिलियन डॉलर (894 करोड़ रूपये)
धोनी अपने कैरियर के शुरुवाती दिनों से ही क्रिकेट की दुनिया में छा गए थे, धोनी बहुत सारे कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं, जिसमें Aircel, Pepsi, Reebok, Big Bazaar, TVS Motors और Sony Bravia जैसी बड़ी कंपनियाँ शामिल हैं।
3. विराट कोहली –
तीसरे स्थान पर विराट कोहली है, भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली के पास कुल संपत्ति 92 मिलियन डॉलर है, मतलब 741 करोड़ रुपए।
दोस्तों विराट कोहली ने काफी जल्दी क्रिकेट जगत में अपना नाम बनाया, और यही वजह है की आज उसके ऊपर पैसो की बारिश हो रही है.
- कुल संपत्ति – 92 मिलियन डॉलर (741 करोड़ रूपये)
विराट कोहली BCCI के ग्रेड A+ खिलाड़ी हैं, जिसके कारण उन्हें सालाना bcci की तरफ से 7 करोड़ रुपए की फीस मिलती हैं.
कोहली कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर और ब्रांड प्रमोसन करते हैं, जिनमें Audi, Colgate, Hero motoCorp, Uber और Philips India जैसी बड़ी कंपनियाँ शामिल हैं।
कोहली एक सफल निवेशक भी हैं, कोहली ने फुटबाल लीग इंडियन सुपर लीग की टीम ” FC Goa” में 1 करोड़ का निवेश किया है.
वहीं कोहली ने लंदन के टेक स्टार्टअप ” Sports Convo ” में भी निवेश कर रखा हैं, साथ ही कोहली ने कपड़ा कंपनी “Wrogn” और जिम चेन ” CHISEL GYM ” में भी निवेश कर रखा हैं।
4. रिकी पोंटिंग –
चौथे स्थान पर रिकी पोंटिंग है, पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रह चुके हैं.
- कुल संपत्ति – 65 मिलियन डॉलर ( 523 करोड़ रूपये)
रिकी पोंटिंग के पास टोटल $ 65 मिलियन डॉलर की संपत्ति है, मतलब पुरे 523 करोड़ की संपत्ति.
रिकी पोंटिंग एक सफल कप्तान के साथ साथ एक बेहतरीन बल्लेबाज़ भी थे.
5. ब्रायन लारा –
दोस्तों वेस्टइंडीज के बेहतरीन कप्तान रह चुके बल्लेबाज ब्रायन लारा विश्व के पांचवे सबसे अमीर खिलाड़ी है.
- कुल संपत्ति – 60 मिलियन डॉलर ( 483 करोड़ रूपये)
ब्रायन लारा के पास 60 मिलियन डॉलर की संपत्ति है, मतलब पूरे 483 करोड़ रुपए।
6. शेन वार्न –
दुनिया के छठवें सबसे अमीर क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बेहतरीन खिलाड़ी शेन वार्न हैं, वार्न की कुल संपत्ति 52 मिलियन डॉलर हैं, जिसे अगर भारतीय मुद्रा में बदले तो कुल 419 करोड़ रुपए होते हैं।
- कुल संपत्ति – 52 मिलियन डॉलर ( 419 करोड़ रुपए)
शेन वार्न विश्व के नंबर एक स्पिन गेंदबाज थे और अपने समय में उन्होने क्रिकेट से करोड़ों रुपए कमाए हैं, शेन वार्न के प्रमुख आय का स्रोत क्रिकेट से मिली फीस और ब्रांड प्रमोशन से आता हैं.
शेन वार्न ने साल 2008 से साल 2011 तक IPL की टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान भी रहें, जिससे उन्होने करोड़ों रुपए कमाए हैं।
साथ ही शेन वार्न के पास SevenZeroEight नाम की शराब कंपनी भी हैं, जो अभी हैंड सेनेटाईजर बनाने का भी काम कर रहीं हैं, जिससे वे करोड़ों रुपए कमाते हैं।
7. वीरेंद्र सहवाग
सातवें सबसे अमीर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हैं, भारतीय टीम के पूर्व बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के पास 40 मिलियन डॉलर की संपत्ति हैं, जिसे भारतीय रुपए में बदले तो कुल 322 करोड़ रुपए होते हैं।
- कुल संपत्ति – 40 मिलियन डॉलर ( 322 करोड़ रुपए)
सहवाग ने क्रिकेट और ब्रांड प्रमोसन करके करोड़ों रुपए बनाए हैं, वे बहुत समय तक IPL टीम दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कप्तान भी रहें हैं।
सहवाग अपने ट्विटर अकाउंट में ब्रांड प्रमोसन करके करोड़ों कमाते हैं, सहवाग के ट्विटर अकाउंट में 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं।
साथ ही सहवाग ICC में बतौर कॉमेंटेरर हैं, जो मैच के दौरान कॉमेंटरी करते हैं, जिसके लिए ICC के साथ उनका करार हैं, क्रिकेट से रिटायर हो जाने के बाद भी सहवाग से कई कंपनियों ने प्रचार के लिए करार कर रखा हैं, जो सहवाग की लोकप्रियता को दर्शाता हैं।
8. जैक्स कैलिस
दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक्स कैलिस की कुल संपत्ति 35 मिलियन डॉलर हैं, जो भारतीय मुद्रा में 282 करोड़ रुपए होते हैं, कैलिस के मुख्य आय का स्रोत क्रिकेट और ब्रांड का प्रचार-प्रसार हैं।
- कुल संपत्ति – 35 मिलियन डॉलर ( 282 करोड़ रुपए)
कैलिस लंबे समय तक IPL में भी खेले साथ ही वे वर्तमान में अभी कोलकाता नाईट राईडर्स टीम के सलाहकार हैं, साथ ही उन्होने बिग बैस लीग में कांट्रैक्ट साईन कर रखा हैं, अभी वे Advanced hair studio india नाम की कंपनी का प्रचार-प्रसार करते हैं।
9. युवराज सिंह
नौवें स्थान पर भारत के पूर्व तूफानी बल्लेबाज युवराज सिंह हैं, युवराज की कुल संपत्ति 35 मिलियन डॉलर हैं, जिसे भारतीय रुपए में देखे तो कुल 282 करोड़ रुपए होते हैं।
- कुल संपत्ति – 35 मिलियन डॉलर (282 करोड़ रुपए)
युवराज सिंह क्रिकेट से सबसे ज्यादा अमीर बने, अपने समय में उन्होने कई बड़ी-बड़ी कंपनियों का प्रचार किया और करोड़ों कमाए, साथ ही वे IPL में लंबे समय तक खेला और बहुत पैसे कमाए।
युवराज सिंह IPL 2015 के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, IPL 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था।
युवराज सिंह के पास खुद की कंपनी भी हैं, उनके कंपनी का नाम YouWeCan हैं, जिसमें वे फैसन के कपड़े बेचते हैं।
10. शेन वाटसन
ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वाटसन दसवें सबसे अमीर क्रिकेटर हैं, वाटसन की कुल संपत्ति 30 मिलियन डॉलर हैं, जो भारतीय मुद्रा में 241 करोड़ रुपए होते हैं।
- कुल संपत्ति – 30 मिलियन डॉलर ( 241 करोड़ रुपए)
वाटसन के मुख्य आय का स्रोत क्रिकेट से मिल रहीं फीस, IPL और ब्रांड का प्रचार-प्रसार हैं, वाटसन साल 2012 से साल 2013 तक ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान भी थे।
अभी वे IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेल रहें हैं, CSK टीम, वाटसन को 4 करोड़ रुपए देती हैं, वे शुरू से ही IPL खेल रहें हैं, जिससे वाटसन ने बहुत पैसा बनाया हैं।
सारांश – दुनिया के टॉप 10 सबसे अमिर क्रिकेटर | sabse amir cricketer
- 1. सचिन तेंदुलकर – 950 करोड़
- 2. महेंद्र सिंह धोनी – 894 करोड़
- 3. विराट कोहली – 741 करोड़
- 4. रिकी पोंटिंग – 523 करोड़
- 5. ब्रायन लारा – 483 करोड़
- 6. शेन वार्न – 419 करोड़
- 7. वीरेंद्र सहवाग – 322 करोड़
- 8. जैक्स कैलिस – 282 करोड़
- 9. युवराज सिंह – 282 करोड़
- 10. शेन वाटसन – 241 करोड़
इसे भी पढ़े –
T20 में सबसे तेजी से शतक लगाने वाले बल्लेबाज
दोस्तों ये थे दुनिया के टॉप 10 सबसे अमिर क्रिकेटर, दोस्तों अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए crick hindi को सब्सक्राईब जरुर रहे, धन्यवाद दोस्तों।