नमस्कार दोस्तों, भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं जहाँ 3 मैचो की T20 सीरिज़ समाप्त हो चुकी हैं और अब 3 वनडे मैचो की वनडे सीरिज़ खेली जानी हैं, तो चलो आज हम जानते हैं वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में –
वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज–
1. सचिन तेंदुलकर-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा चौके सचिन तेंदुलकर ने लगाये हैं, सचिन ने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने खेले 41 परियों में कुल 206 चौके लगाये हैं.
2. वीरेन्द्र सहवाग-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में वीरेन्द्र सहवाग ने 23 पारियां खेली हैं इस दौरान सहवाग ने 152 चौके लगाये हैं.
3. सौरव गांगुली-
सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 31 पारियां खेली हैं जिनमे गांगुली ने 126 चौके लगाये हैं, सौरव न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में तीसरे क्रम के भारतीय बल्लेबाज हैं.
4. विराट कोहली-
विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 26 पारियां खेली हैं जिनमे विराट ने 123 चौके लगाये हैं.
5. राहुल द्रविड़-
राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 31 पारियां खेली हैं इस दौरान द्रविड़ ने 96 चौके लगाये हैं राहुल द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में पांचवे क्रम के भारतीय बल्लेबाज है.
वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज–
1. सचिन तेंदुलकर-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, सचिन तेंदुलकर ने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 41 पारियां खेली हैं इस दौरान सचिन ने कुल कुल 26 छक्के लगाये हैं.
2. रोहित शर्मा–
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में रोहित शर्मा ने कुल 22 पारियां खेली हैं इस दौरान रोहित ने 25 छक्के लगाये हैं.
3. वीरेन्द्र सहवाग-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सहवाग ने 23 पारियां खेली हैं इस दौरान उन्होंने कुल 22 छक्के लगाये हैं.
4. महेन्द्र सिंह धोनी-
न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी ने वनडे में कुल 26 पारियां खेली हैं इस दौरान धोनी ने कुल 20 छक्के लगाये हैं.
5. विराट कोहली–
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने वनडे में कुल 26 पारियां खेली हैं इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से कुल 19 छक्के निकले हैं, विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांचवे क्रम के भारतीय बल्लेबाज हैं.
इसे भी पढ़े –
दोस्तों रोजाना क्रिकेट से जुड़ी जानकारी के लिए crick hindi को subscribe जरुर करें. धन्यवाद दोस्तों।