नमस्कार दोस्तों, IPL 2023 के लिए ऑक्शन होने वाला हैं, इस नीलामी में सभी 10 टीमें अपने-अपने टीम के लिए खिलाडियों की खाली स्लॉट को पूरा करने के लिए ऑक्शन टेबल पर बोली लगायेगी.तो चलो इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानते हैं कि आईपीएल 2023 का ऑक्शन कब होगा –
आईपीएल 2023 का ऑक्शन कब होगा –
तारीख | 23 दिसम्बर |
स्थान | कोच्ची |
समय | दोपहर 2:30 बजे |
कुल खिलाड़ी | 405 |
IPL 2023 के लिए ऑक्शन की तारीख रिलीज कर डी गई हैं, IPL 2023 का ऑक्शन 23 दिसम्बर 2022 को को होने जा रहा हैं.
यह ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा.
IPL 2023 के लिए ऑक्शन में 405 खिलाडियों पर बोली लगेगी, सभी 10 टीमें इस बोली में शामिल होगी और बोली लगायेगी.
बोली लगने वाले 405 खिलाडियों में से 273 खिलाड़ी भारतीय होंगे और 132 विदेशी खिलाड़ी होंगे और इनमे से कैप्ड खिलाड़ी की संख्या 132 हैं और अनकैप्ड खिलाडियों की संख्या 282 हैं.
405 खिलाडियों में से सभी टीमें मिलकर अधिकतम 87 खिलाड़ी को ही खरीद सकेगा क्योकि सभी टीमों के पास कुल इतने ही खाली सीट बचे हैं, इस 87 खिलाड़ी में से 30 ऐसे खिलाड़ी होंगे जो विदेशी होंगे.
IPL के इस ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइज के पास अब कुल 206.5 करोड़ रुपये ही बोली लगाने के लिए बचे हैं, जिनमे से सबसे अधिक पैसे सनराईजर्स हैदराबाद के पास 42.25 करोड़ रुपये और सबसे कम पैसे कोलकाता नाईट राइडर्स के पास 7.05 करोड़ रुपये बचे हैं.
आईपीएल 2023 नीलामी खिलाड़ियों की सूची
IPL 2023 ऑक्शन में सबसे ज्यादा बेस प्राईस वाले खिलाडियों की सूची –
खिलाड़ी | देश | रोल | बेस प्राईस |
रिली रोसों | दक्षिण अफ्रीका | बल्लेबाज | 2 करोड़ |
केन विलियम्सन | न्यूजीलैंड | बल्लेबाज | 2 करोड़ |
सैम करण | इंग्लैंड | आलराउंडर | 2 करोड़ |
कैमरोंन ग्रीन | आस्ट्रेलिया | आलराउंडर | 2 करोड़ |
जेसन होल्डर | वेस्टइंडीज़ | आलराउंडर | 2 करोड़ |
बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | आलराउंडर | 2 करोड़ |
टॉम बेंटन | इंग्लैंड | विकेटकीपर | 2 करोड़ |
निकोलस पूरण | वेस्टइंडीज़ | विकेटकीपर | 2 करोड़ |
फील साल्ट | इंग्लैंड | विकेटकीपर | 2 करोड़ |
क्रिस जॉर्डन | इंग्लैंड | गेंदबाज | 2 करोड़ |
एडम मिल्ने | न्यूजीलैंड | गेंदबाज | 2 करोड़ |
आदिल रशीद | इंग्लैंड | गेंदबाज | 2 करोड़ |
हैरी ब्रुक | इंग्लैंड | बल्लेबाज | 1.5 करोड़ |
शाकिब अल हसन | बांग्लादेश | आलराउंडर | 1.5 करोड़ |
झाई रिचर्डसन | आस्ट्रेलिया | गेंदबाज | 1.5 करोड़ |
एडम जैम्पा | आस्ट्रेलिया | गेंदबाज | 1.5 करोड़ |
मयंक अग्रवाल | भारत | बल्लेबाज | 1 करोड़ |
जो रूट | इंग्लैंड | बल्लेबाज | 1 करोड़ |
हेनरिक क्लासेंन | दक्षिण अफ्रीका | विकेटकीपर | 1 करोड़ |
अकील हुसैन | वेस्टइंडीज़ | गेंदबाज | 1 करोड़ |
मुजीब रहमान | अफगानिस्तान | गेंदबाज | 1 करोड़ |
तबरेज़ शम्सी | दक्षिण अफ्रीका | गेंदबाज | 1 करोड़ |
IPL 2023 ऑक्शन में बोली लगने वाले खिलाडियों में 12 खिलाडियों का बेस प्राईस 2 करोड़ रुपये हैं.
इन 12 खिलाडियों में से सबसे ज्यादा बोली जिस खिलाड़ी पर लगने की सम्भावना हैं वो ख़िलाड़ी आस्ट्रेलियन टीम के आलराउंडर और विस्फोटक बल्लेबाज कैमरोंन ग्रीन हैं.
इसके अलावा इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स पर भी बड़ी बोली लगाई जा सकती हैं.
IPL 2023 ऑक्शन में 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राईस वाले खिलाड़ी –
1.5 करोड़ रुपये बेस प्राईस वाले खिलाड़ी में सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी पर बोली लगाई जा सकती हैं उनमे से इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक्स और बांग्लादेश के आलराउंडर शकिब अल हसन हो सकते हैं.
IPL 2023 ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये बेस प्राईस वाले खिलाड़ी –
1 करोड़ बेस प्राईस वाले खिलाड़ी में सबसे ज्यादा बोली लगने की सम्भावना भारत के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और अफगानिस्तान के गेंदबाज मुजीब रहमान पर हैं.
IPL 2023 के लिए सभी टीमों के पास अब तक उपलब्ध खिलाडियों की सूची –
टीम | उपलब्ध खिलाडियों | खाली सीट | बची राशि(करोड़ में) |
चेन्नई | 18 | 7 | 20.45 |
मुंबई | 16 | 9 | 20.55 |
कोलकाता | 14 | 11 | 7.05 |
बेंगलुरु | 18 | 7 | 8.75 |
गुजरात | 18 | 7 | 19.25 |
दिल्ली | 20 | 5 | 19.45 |
राजस्थान | 16 | 9 | 13.20 |
पंजाब | 16 | 9 | 32.20 |
लखनऊ | 15 | 10 | 23.35 |
हैदराबाद | 12 | 13 | 42.25 |
दिल्ली कैपिटल्स टीम के पास अभी सबसे अधिक 20 उपलब्ध खिलाडी हैं .
वही सबसे कम खिलाड़ी सनराईजर्स हैदराबाद टीम के पास हैं, हैदराबाद के पास अभी केवल 12 खिलाड़ी ही उपलब्ध हैं, उन्हें सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदने की आवश्यकता हैं.
सबसे ज्यादा रकम हैदराबाद टीम के पास ही बची हैं, हैदराबाद टीम के पास बची राशि 42.25 करोड़ रुपये हैं.
IPL में सभी टीमों के पास न्यूनतम और अधिकतम कितने खिलाड़ी होना जरुरी होता हैं –
- अधिकतम – 25
- न्यूनतम – 18
सभी IPL टीमों के पास कम से कम 18 खिलाड़ी और सबसे अधिक 25 खिलाड़ी होना जरुरी होता हैं.
IPL ऑक्शन के लिए सभी टीमों को अपने खिलाड़ी खरीदने के लिए 90 करोड़ रुपये की राशि दी जाती हैं, इन्ही 90 करोड़ रुपये में से सभी टीमों को अपने टीम के लिए खिलाड़ी को खरीदना होता हैं.
[sc_fs_multi_faq headline-0=”h4″ question-0=”IPL 2023 की नीलामी कब कहा और कितने बजे होगी?” answer-0=”IPL 2023 की नीलामी 23 दिसम्बर को होनी हैं, यह नीलामी तमिलनाडु के कोच्ची शहर में होगी, नीलामी का समय दोपहर 2:30 बजे रखा गया हैं. इस नीलामी में कुल 405 खिलाडियों पर बोली लगेगी जिनमे से 273 खिलाड़ी भारतीय और 132 खिलाड़ी विदेशी होंगे, जिनमे से कैप्ड खिलाडियों की संख्या 119 और अनकैप्ड खिलाडियों की संख्या 282 हैं.” image-0=”” headline-1=”h4″ question-1=”IPL 2023 में सबसे ज्यादा बेस प्राईस कौन-कौन से खिलाड़ी का हैं?” answer-1=”IPL 2023 में सबसे ज्यादा बेस प्राईस 2 करोड़ रखा गया हैं, जिनमे से कुछ फेमस खिलाड़ी बेन स्टोक्स, कैमरोंन ग्रीन, सैम करण,केन विलियम्सन, टॉम बेंटन,जेसन होल्डर, निकोलस पूरण, फील सॉल्ट, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, आदिल रशीद हैं. इन सब मे से सबसे ज्यादा बोली बेन स्टोक्स और कैमरोंन ग्रीन पर पर लगाई जा सकती हैं. ” image-1=”” count=”2″ html=”true” css_class=””]तो दोस्तों अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए crick hindi पर बने रहे, धन्यवाद दोस्तों।
इसे भी पढ़े –
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
टॉप 10 दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर