आईपीएल 2023 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है | IPL 2023 ka sabse mahanga khiladi kaun hai

नमस्कार दोस्त, IPL 2023 के लिए खिलाडियों की नीलामी पूरी हो चुकी हैं, इस नीलामी में सभी 10 टीमों ने भाग लेते हुए अपने-अपने टीम के लिए खिलाडियों पर बोली लगाई, तो इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे कि आईपीएल 2023 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है –

आईपीएल 2023 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है (IPL 2023 ka sabse mahanga khiladi kaun hai)

खिलाड़ी  बोली टीम
सैम करन 18.50 करोड़  पंजाब
कैमरोंन ग्रीन 17.50 करोड़  मुंबई 
बेन स्टोक्स 16.25 करोड़  चेन्नई 
निकोलस पूरन 16.00 करोड़  लखनऊ
हैरी ब्रुक 13.25 करोड़  हैदराबाद
मयंक अग्रवाल 8.25 करोड़  हैदराबाद
शिवम् मावी 6.00 करोड़  गुजरात
जेसन होल्डर 5.75 करोड़  राजस्थान
मुकेश कुमार 5.50 करोड़  दिल्ली
हेनरिक क्लासेंन 5.25 करोड़  हैदराबाद

1. सैम करण –

आईपीएल 2023 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है

सैम करण IPL 2023 की नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा हैं.

  • खिलाड़ी – सैम करन
  • बोली     – 18.50 करोड़
  • टीम      –  पंजाब किंग्स

सैम करण इंग्लैंड क्रिकेट टीम के एक बाये हाथ के तेज गेंदबाज और आलराउंडर खिलाड़ी हैं, IPL2023 की नीलामी में उन्हें पंजाब किंग्स की टीम ने उनपर बड़ी बोली लगाते हुए 18.50 करोड़ रुपये में खरीद कर अपने टीम शामिल किया हैं.

सैम करण का IPL नीलामी में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

सैम करण इससे पहले IPL में 3 और सीजन खेल चूके हैं, IPL 2019 में पंजाब किंग्स की टीम से IPL में डेब्यू करने वाले सैम करण ने IPL 2020 और 2021 की सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे थे, IPL2022 के लिए सैम करण उपलब्ध नहीं थे.

सैम करण ने IPL में खेले अपने 3 सीजन में कुल 32 मैच खेलते हुए 149.78 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाये हैं और 9.21 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 32 विकेट लिए हैं.

2. कैमरोंन ग्रीन –

आईपीएल 2023 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है

कैमरोंन ग्रीन IPL 2023 की नीलामी के दुसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, कैमरोंन ग्रीन को मुंबई इंडियंस की टीम ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा हैं.

  • खिलाड़ी – कैमरोंन ग्रीन
  • बोली     – 17.50 करोड़
  • टीम      – मुंबई इंडियंस

कैमरोंन ग्रीन आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दाये हाथ के बैटिंग आलराउंडर हैं जो अपने तेज तरार बैटिंग के अलावा अपने तेज गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं.

मुंबई इंडियंस की टीम ने कैमरोंन ग्रीन पर बड़ा दाव लगाते हुए 17.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया हैं, कैमरोंन ग्रीन का यह सीजन IPL डेब्यू सीजन होगा, कैमरोंन ग्रीन का नीलामी में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

आस्ट्रेलिया के इस आलराउंडर खिलाड़ी ने आस्ट्रेलिया के लिए अप्रैल 2022 में डेब्यू करते हुए अबतक खेले 8 मैचो में 173.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 अर्धशतक लगाये हैं, कैमरोंन ग्इरीन का इनमे से एक अर्धशतक भारत के खिलाफ आया था.

3. बेन स्टोक्स –

IPL 2023 ka sabse mahanga khiladi kaun hai

बेन स्टोक्स IPL 2023 की नीलामी के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रूपये में में खरीदा हैं.

  • खिलाड़ी – बेन स्टोक्स
  • बोली     – 16.25 करोड़
  • टीम      – चेन्नई सुपर किंग्स

बेन स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम में टेस्ट टीम के कप्तान हैं, स्टोक्स ने हाल ही में T20 वर्ल्डकप में अपने सुझबुझ बैटिंग से इंग्लैंड टीम को T20 वर्ल्डकप ट्रॉफी जिताई हैं.

बेन स्टोक्स का IPL 2023 में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, जो बोली लगते लगते 16.25 करोड़ रुपये तक चला गया.

बेन स्टोक्स ने अबतक IPL में  कुल 43 मैच खेले हैं और 134 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 920 रन बनाये हैं उस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 107 रन का रहा हैं, स्टोक्स के नाम IPL में 2 शतक दर्ज हैं.

स्टोक्स ने इसके अलावा बोलिंग में भी कमाल दिखाते हुए 8.56 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए कुल 28 विकेट लिए हैं.

4. निकोलस पूरन –

IPL 2023 ka sabse mahanga khiladi kaun hai

निकोलस पूरन IPL 2023 की नीलामी के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निकोलस पूरन को 16 करोड़ रूपये में में खरीदा हैं.

  • खिलाड़ी – निकोलस पूरन
  • बोली     – 16 करोड़
  • टीम      – लखनऊ सुपर जायंट्स

निकोलस पूरन वेस्टइंडीज़ के बाये हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज है, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निकोलस पूरन पर बड़ा दांव लगाते हुए 16 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया.

पूरन इससे पहले 4 और IPL सीजन का हिस्सा रह चूके है, पूरन ने अबतक IPL में 47 मैच खेलते हुए 26.06 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 151.24 की स्ट्राइक रेट से कुल 912 रन बनाये हैं, इस दौरान इनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन का रहा हैं.

5. हैरी ब्रूक –

IPL 2023 ka sabse mahanga khiladi kaun hai

हैरी ब्रूक IPL 2023 की नीलामी के पांचवे  सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, सनराईजर्स हैदराबाद की टीम ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा हैं.

  • खिलाड़ी – हैरी ब्रूक
  • बोली     – 13.25 करोड़
  • टीम      – सनराईजर्स हैदराबाद

हैरी ब्रूक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दाये हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं, IPL 2023 का सीजन इनका IPL में डेब्यू सीजन होगा.

हैरी ब्रुक ने इंग्लैंड के लिए 20 T20 मैच खेले हैं और इस दौरान 17 पारियों में 26.6 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 137.8 की स्ट्राइक रेट से कुल 372 रन बनाये हैं.

6. मयंक अग्रवाल –

आईपीएल 2023 का सबसे महंगा भारतीय खिलाड़ी

IPL 2023 की नीलामी के सबसे महंगे खिलाडियों में छठे खिलाड़ी भारत के दाये हाथ के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल हैं, मयंक को सनराईजर्स हैदराबाद की टीम ने 8.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया हैं.

  • खिलाड़ी – मयंक अग्रवाल
  • बोली     – 8.25 करोड़
  • टीम      – सनराईजर्स हैदराबाद

मयंक अग्रवाल IPL 2023 की मेगा नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं.

मयंक इस IPL सीजन से पहले IPL 2022 में पंजाब किंग्स टीम के कप्तान थे, मयंक अग्रवाल ने साल 2011 में RCB की टीम से डेब्यू किया था.

मयंक अग्रवाल ने अबतक IPL में 107 पारियों में 22.59 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 134.28 की स्ट्राइक रेट से कुल 2327 रन बनाये हैं.

7. शिवम मावी –

आईपीएल 2023 का सबसे महंगा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी

शिवम् मावी IPL 2023 के नीलामी के सातवे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, शिवम् मावी को गुजरात टाईटन्स की टीम ने 6 करोड़ रुपये की बोली के साथ अपने टीम में शामिल किया हैं.

  • खिलाड़ी – शिवम मावी
  • बोली     – 6 करोड़
  • टीम      – गुजरात टाईटन्स

शिवम् मावी ने IPL 2023 की मिनी नीलामी में अपना बेस प्राइस 40 लाख रूपये रखा था, जो आगे बोली लगने के साथ 6 करोड़ रुपये तक पहुच गया.

शिवम् मावी एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं, जो दाये हाथ के तेज गेंदबाज हैं.

शिवम् मावी ने अपने IPL कैरियर की शुरुवात 2018 में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम से डेब्यू करते हुए किया हैं, मावी ने अबतक अपने IPL कैरियर में 32 मैच खेलते हुए 31.40 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 8.71 की इकोनॉमी रेट से कुल 30 विकेट लिए हैं.

8. जेसन होल्डर –

jasan holder sold by rajsthan royals team 6 crore ruppe

जेसन होल्डर IPL 2023 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाडियों में आठवे नंबर के खिलाड़ी हैं, होल्डर को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया हैं.

  • खिलाड़ी – जेसन होल्डर
  • बोली     – 5.75 करोड़
  • टीम      – राजस्थान रॉयल्स

जेसन होल्डर वेस्टइंडीज़ टीम के दाये हाथ के बॉलिंग आलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो अपने बॉलिंग के साथ-साथ गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं.

IPL 2023 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जेसन होल्डर पर बड़ा दाव खेलते हुए 5.75 करोड़ की बोली के साथ अपने टीम में शामिल किया हैं.

जेसन होल्डर का IPL रिकार्ड अच्छा रहा हैं साल 2013 के IPL से डेब्यू करते हुए जेसन होल्डर ने अबतक 38 मैचो में 8.57 की इकोनोमी से गेंदबाजी करते हुए कुल 49 विकेट लिए हैं.

वही अपने बल्लेबाजी से भी कमल करते हुए 132.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाये हैं, इस दौरान होल्डर का बेस्ट बैटिंग परफार्मेंस नाबाद 47 रन रहा हैं.

9. मुकेश कुमार –

मुकेश कुमार को IPL 2023 नीलामी में दिल्ली की टीम ने 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा

IPL 2023 की नीलामी में महंगे खिलाडियों की इस लिस्ट में मुकेश कुमार नव्वे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे हैं.

  • खिलाड़ी – मुकेश कुमार
  • बोली     – 5.50 करोड़
  • टीम      – दिल्ली कैपिटल्स

मुकेश कुमार एक अनकैप्ड भारतीय दाये हाथ के तेज गेंदबाज हैं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुकेश पर बड़ा दाव लगते हुए 5.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया हैं.

मुकेश कुमार का यह पहला IPL सीजन होगा.

मुकेश कुमार ने अपने T20 कैरियर में इंडिया A टीम की ओर से खेलते हुए कुल 23 T20 मुकाबले खेले हैं और 7.20 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट लिए हैं.

10. हेनरिक क्लासेंन –

IPL 2023 ka sabse mahanga khiladi kaun hai

IPL 2023 की नीलामी में महंगे खिलाडियों की लिस्ट में 10वे सबसे महंगे खिलाड़ी हेनरिक क्लासेंन हैं.

  • खिलाड़ी – हेनरिक क्लासेंन
  • बोली     – 5.25 करोड़
  • टीम      – सनराईजर्स हैदराबाद

हेनरिक क्लासेंन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के दाये हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज हैं, जिन्हें सनराईजर्स हैदराबाद की टीम ने 5.25 करोड़ रुपये की बोली के साथ अपने टीम में शामिल किया हैं.

हेनरिक क्लासेंन ने अपने IPL कैरियर में कुल 21 मैच खेले हैं जिनमे से 19 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए क्लासेंन ने 40.42 की औसत से 485 रन बनाये हैं इस दौरान क्लासेंन का स्ट्राइक रेट 125.00 का रहा हैं.

सारांश – आईपीएल 2023 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है | IPL 2023 ka sabse mahanga khiladi kaun hai

  • सैम करन             – 18.50 करोड़ रुपये
  • कैमरोंन ग्रीन         – 17.50 करोड़ रुपये
  • बेन स्टोक्स           – 16.25 करोड़ रुपये
  • निकोलस पूरन      – 16.00 करोड़ रुपये
  • हैरी ब्रुक              – 13.25 करोड़ रुपये
  • मयंक अग्रवाल     – 8.25 करोड़ रुपये
  • शिवम् मावी         – 6.00 करोड़ रूपये
  • जेसन होल्डर       – 5.75 करोड़ रुपये
  • मुकेश कुमार      – 5.50 करोड़ रुपये
  • हेनरिक क्लासेंन  – 5.25 करोड़ रुपये

सवाल-जवाब(FAQ) –

आईपीएल 2023 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन बिका है?

आईपीएल 2023 में सबसे महंगा खिलाड़ी सैम करन है, सैम करन को पंजाब किंग्स की टीम ने 18.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया हैं, आईपीएल 2023 का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी कैमरोंन ग्रीन हैं, मुंबई इंडियंस की टीम ने कैमरोंन ग्रीन की 17.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया हैं, कैमरोंन ग्रीन आस्ट्रेलिया के दाये हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और दाये हाथ के गेंदबाज हैं, IPL 2023 का सीजन कैमरोंन ग्रीन का डेब्यू सीजन होगा.

आईपीएल 2023 में सबसे महंगा बिकने वाला भारतीय खिलाड़ी कौन है?

आईपीएल 2023 में सबसे महंगा बिकने वाला भारतीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल हैं मयंक अग्रवाल को सनराईजर्स हैदराबाद की टीम ने 8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया हैं,

इसे भी पढ़े – 

T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

T20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

T20 में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे और क्रिकेट से जुड़े रिकॉर्ड और जानकारियों के लिए बाए तरफ के बेल आइकॉन को दबाकर crick hindi को subscribe जरुर करें, धन्यवाद दोस्तों।