IPL से जुड़े 50 रोचक तथ्य 2023 | IPL facts in hindi | आईपीएल से जुड़े मजेदार तथ्य

नमस्कार दोस्तों, आईपीएल साल 2008 में शुरू हुवा था और लगातार 16 सालों तक हिट रही और आगे भी होती रहेगी, तो चलिए जानते हैं इन 16 सालों के आईपीएल से जुड़े 50 रोचक तथ्यों (IPL facts in hindi) के बारें में – 

IPL से जुड़े 50 रोचक तथ्य | IPL facts in hindi | आईपीएल से जुड़े मजेदार तथ्य

IPL से जुड़े 50 रोचक तथ्य | IPL facts in hindi | आईपीएल से जुड़े मजेदार तथ्य
IPL से जुड़े 50 रोचक तथ्य | IPL facts in hindi | आईपीएल से जुड़े मजेदार तथ्य

1. हम सभी जानते हैं कि आईपीएल का आईडीया ललित मोदी ने BCCI के सामने रखा था, लेकिन क्या आपको मालूम हैं, ललित मोदी ने 2007 से पहले भी आईपीएल का आईडीया BCCI के सामने रखा था, लेकिन BCCI ने उस समय इसे मना कर दिया था. 

2. वैसे तो आईपीएल में हर साल 8 टीम ही भाग लेती हैं, लेकिन IPL 2022 में 10 टीम हैं, वहीँ IPL 2011 में 10 टीमों ने और IPL 2012 और IPL 2013 में 9 – 9 टीमों ने भाग लिया था, इसमें नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंन्स, पुणे वारियर्स और कोच्चि तस्कर केरला थी. 

3. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम एक मात्र ऐसी टीम हैं, जिसने सबसे ज्यादा बार आईपीएल का फाइनल मैच खेला हैं, चेन्नई ने आईपीएल में कुल 8 बार फाइनल मैच खेला हैं, जिसमें उन्हें 4 बार जीत मिली हैं. 

चेन्नई ने IPL 2008, IPL 2010, IPL 2011, IPL 2012, IPL 2013, IPL 2015, IPL 2018 और IPL 2021 में फाइनल मैच खेला हैं. 

जिमसें चेन्नई को IPL 2010, IPL 2011, 2018 और IPL 2021 के फाइनल में जीत हासिल हुई थी.

4. आईपीएल की नीलामी में अभी तक सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मोरिस हैं, जिन्हें IPL 2021 में राजस्थान रॉयल्स टीम ने 16.25 करोड़ में खरीदा हैं. 

इससे पहले आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह थे, जिसे IPL 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने 16 करोड़ में ख़रीदा था,

वहीँ आईपीएल के सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी और कप्तान विराट कोहली और KL राहुल हैं, कोहली को हर साल RCB टीम की तरफ से 17 करोड़ रूपये मिलते हैं, वहीँ KL राहुल को IPL 2022 में लखनऊ टीम ने 17 करोड़ में रिटेन किया हैं.

5. सबसे ज्यादा आईपीएल जितने वाली टीम मुंबई इंडियंस हैं, मुंबई ने कुल 5 बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया हैं, मुंबई ने IPL 2013, IPL 2015, IPL 2017, IPL 2019 और IPL 2020 जीता हैं. 

IPL से जुड़े 50 रोचक तथ्य | IPL facts in hindi | आईपीएल से जुड़े मजेदार तथ्य
IPL से जुड़े 50 रोचक तथ्य | IPL facts in hindi | आईपीएल से जुड़े मजेदार तथ्य

6. आईपीएल दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्पोर्ट लीग हैं, आईपीएल की कुल कीमत 7 बिलियन डॉलर हैं, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 56 हजार करोड़ रूपये होते हैं. 

वहीँ IPL 2023 से IPL 2027 तक के मिडिया राईट कुल 48390 करोड़ रुपए में बिकें हैं.

साल 2023 से साल 2027 के बीच कुल 410 मैच होंगे, इस हिसाब से 1 मैच की कीमत 118 करोड़ रुपए हैं, जिसके कारण आईपीएल का एक मैच की कीमत विश्व का दूसरा सबसे महंगा मैच बन जाता हैं. 

विश्व का सबसे महंगा मैच नेशनल फूटबाल लीग का हैं, जों अमेरिका का लीग हैं, जिसमें 1 मैच की कीमत 133.31 करोड़ रुपए हैं, लेकिन भविष्य में आईपीएल इसे भी पछाड़ कर आगे निकल जाएगी. 

7. आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल और रविन्द्र जडेजा हैं, गेल ने IPL 2011 में कोच्चि तस्कर केरला टीम के गेंदबाज प्रशांत परमेस्वरन के एक ओवर में 36 रन बना दिए थे. 

वहीँ रविन्द्र जडेजा ने IPL 2021 में चेन्नई टीम की तरफ से खेलते हुए बैंगलोर टीम के खिलाफ हर्शल पटेल के ओवर में 36 रन बना दिए थे, इस ओवर में 1 गेंद नों बॉल था, जिसके कारण इस ओवर में कुल 37 रन बने थे. 

8. आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य रनों पर आउट होने वाले खिलाड़ी मनदीप सिंह और रोहित शर्मा हैं, ये दोनों बल्लेबाज आईपीएल में कुल 14-14 बार शून्य पर आउट हुए हैं. 

9. आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा रन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम ने बनाए हैं, RCB ने IPL 2013 में पुणे वारियर्स के विरुद्ध 5 विकेट खोकर 263 रन बना दिए थे. 

10. आईपीएल के सबसे पहले संस्करण IPL 2008 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिला था.

जिसमें शोएब अख्तर, मिस्बाह-उल-हक, सोहेल तनवीर, कामरान अकमल, सलमान भट्ट, मोहम्मद हाफिज, शोएब मलिक, उमर गुल, युनिस खान और मोहम्मद आसिफ शामिल थे. 

और इस आईपीएल के पर्पल कैप के विजेता एक पाकिस्तानी गेंदबाज सोहेल तनवीर थे.

11. आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक विकेट अमित मिश्रा ने लिए हैं, अमित मिश्रा ने आईपीएल में अभी तक कुल 3 बार हैट्रिक विकेट लिए हैं. 

12. आपकों जानकर आश्चर्य होगा कि रोहित शर्मा और युवराज सिंह ने आईपीएल में हैट्रिक विकेट लिए हैं, दोनों ने IPL 2009 में ये कारनामा किया था.

रोहित शर्मा IPL 2009 में डेक्कन चार्जर्स टीम की तरफ से खेल रहें थे और उस समय उन्होंने अपने अभी के वर्तमान टीम मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ हैट्रिक विकेट लिए थे. 

वहीँ युवराज सिंह आईपीएल में 2 बार हैट्रिक विकेट ले चुके हैं, युवराज ने IPL 2009 में ही 2 बार हैट्रिक विकेट लिए थे. 

13. आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अल्जारी जोसेफ, सोहेल तनवीर और एडम जंपा के नाम हैं, तीनों ने एक पारी में 6 – 6 विकेट लिए हैं. 

14. आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेकने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम हैं, भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में 3252 (542 ओवर) गेंद फेके हैं, जिसमें से उसने कुल 1406 गेंद डॉट बॉल फेके हैं. 

15. आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेकने का रिकॉर्ड प्रवीण कुमार के नाम हैं, प्रवीण कुमार आईपीएल में 119 पारियों में गेंदबाजी करके कुल 14 मेडन ओवर फेके हैं. 

16. आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, गेल ने IPL 2013 में पुणे वारियर्स टीम के खिलाफ में एक पारी में सिर्फ 66 गेंदों में 175 रन बना दिए थे. 

IPL से जुड़े 50 रोचक तथ्य | IPL facts in hindi | आईपीएल से जुड़े मजेदार तथ्य

17. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं, कोहली ने आईपीएल 2022 तक 215 पारियों में कुल 6624 रन बना चुके हैं, वहीँ दुसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, धवन ने आईपीएल में 205 पारियों कुल 6244 रन बनाए हैं. 

18. आईपीएल में सबसे ज्यादा औसत के एल राहुल का हैं, के एल राहुल ने आईपीएल में कुल 48.01 के औसत से रन बनाए हैं. 

19. आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट आंद्रे रसेल का हैं, आंद्रे रसेल ने आईपीएल में 177.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. 

20. आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक डेविड वार्नर ने लगाये हैं, वार्नर ने आईपीएल में अभी तक कुल 54 अर्धशतक लगा चुके हैं. 

21. आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल ने लगाये हैं, गेल ने आईपीएल में सिर्फ 141 पारियों में 357 छक्के लगा चुके हैं. 

22. आईपीएल में एक पारी सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम हैं, गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे वारियर्स टीम के खिलाफ एक पारी में 17 छक्के लगा दिए थे. 

23. आईपीएल में एक श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं, कोहली ने IPL 2016 में 973 रन बना दिए थे. 

24. आईपीएल में सबसे ज्यादा बार आरेंज कैप जितने का रिकॉर्ड डेविड वार्नर के नाम हैं, वार्नर ने आईपीएल में कुल 3 बार आरेंज कैप जीते हैं, IPL 2015, IPL 2017 और IPL 2019 में. 

25. रनों के हिसाब से आईपीएल में सबसे बड़ी जीत मुंबई इंडियंस के नाम हैं, मुंबई टीम ने IPL 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रनों के बड़े अंतर से हराया था. 

इसे भी पढ़े – IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

26. आईपीएल के सबसे सफल विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी हैं, धोनी ने आईपीएल में 227 पारियों में विकेटकीपिंग करके कुल 170 कैच और स्टम्पिंग किये हैं, जिसमें 131 कैच और 39 स्टम्पिंग हैं. 

27. आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने का ख़राब रिकॉर्ड बेसिल थंपी के नाम हैं, IPL 2018 में RCB टीम के साथ हुए एक मैच में बेसिल थंपी ने सिर्फ 4 ओवर में 70 रन दे डाले थे. 

28. बतौर फील्डर, आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच सुरेश रैना ने लिए हैं, रैना ने आईपीएल में कुल 205 मैचों में कुल 109 कैच लिए हैं. 

29. आईपीएल में सबसे लम्बा सिक्स एल्बी मोर्कल ने लगाया हैं, मोर्केल ने आईपीएल 2008 में 125 मीटर लम्बा सिक्स लगाया था. 

30. आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच मुंबई इंडियंस टीम ने जीते हैं, मुंबई ने कुल 231 मैचों में से 131 मैच जीते हैं. 

31. अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा मैंन ऑफ द मैच एबी डी विलियर्स को मिला हैं, डी विलियर्स को आईपीएल में कुल 23 बार मैंन ऑफ द मैच मिल चूका हैं. 

32. आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने लगाये हैं, गेल आईपीएल में अभी तक कुल 6 शतक लगा चुके हैं. 

IPL से जुड़े 50 रोचक तथ्य | IPL facts in hindi | आईपीएल से जुड़े मजेदार तथ्य
IPL से जुड़े 50 रोचक तथ्य | IPL facts in hindi | आईपीएल से जुड़े मजेदार तथ्य
आईपीएल से जुड़े मजेदार तथ्य (facts about ipl in hindi) – 

33. आईपीएल में सबसे ज्यादा चौकें शिखर धवन ने लगाये हैं, गब्बर ने आईपीएल में अभी तक 701 चौकें ठोके हैं. 

34. आईपीएल में सबसे तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, गेल ने आईपीएल में सिर्फ 141 पारियों में 357 छक्के और 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाये हैं, जिसमें 1 पारी में 175 रन भी शामिल हैं. 

35. आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी विराट कोहली और एबी डी विलियर्स के नाम हैं, दोनों के बीच IPL 2016 में कुल 229 रनों की बड़ी साझेदारी हुई थी. 

36. आईपीएल का सबसे छोटा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स टीम के नाम हैं, बैंगलोर टीम IPL 2017 में कोलकाता टीम के साथ हुए एक मैच में सिर्फ 49 रनों पर आलआउट हो गई थी. 

37. आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक के एल राहुल ने लगाया हैं, के एल राहुल ने IPL 2018 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया था. 

38. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं, कोहली ने आईपीएल में कुल 6624 रन बना चुके हैं. 

39. आईपीएल में सबसे तेज शतक तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम हैं, गेल ने आईपीएल 2013 में बैंगलोर टीम में खेलते हुए पुणे टीम के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ दिए थे. 

40. आईपीएल से BCCI को टीवी राईट के जरिये अरबों रूपये मिलते हैं, साल 2023 से 2027 तक स्टार इंडिया समूह और वायकॉम-18 ने 48390 करोड़ में आईपीएल के प्रसारण के लिए BCCI से 5 साल का करार किया हैं, यानि BCCI को हर साल 9678 करोड़ रूपये मिलेंगे. 

41. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं, धोनी अभी तक आईपीएल में कुल 234 मैच खेल चुके हैं, वहीँ रोहित शर्मा आईपीएल में 227 मैच खेल चुके हैं. 

42. भारतीय मूल के अंपायर सुंदरम रवि, आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं, सुंदरम रवि ने कुल 131 मैचों में अंपायरिंग की हैं. 

IPL से जुड़े 50 रोचक तथ्य | आईपीएल से जुड़े मजेदार तथ्य
IPL से जुड़े 50 रोचक तथ्य | IPL facts in hindi | आईपीएल से जुड़े मजेदार तथ्य

43. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान हैं, धोनी ने 210 मैचों में कप्तानी की हैं, जिसमें उन्हें 123 मैचों में जीत हासिल हुई हैं. 

44. आईपीएल के एक श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के नाम हैं, ब्रावो ने IPL 2013 में कुल 32 विकेट लिए थे. 

45. वैसे तो आईपीएल के हर संस्करण में 59 से 60 मैच ही होते हैं, लेकिन IPL 2011 में 74 मैच और IPL 2012 और IPL 2013 में 76 – 76 मैच और IPL 2022 में 74 मैच हुए थे, इसका कारण था उस साल आईपीएल में 8 से ज्यादा टीम थी. 

46. सबसे अधिक आईपीएल टीमों के लिए खेलने वाला खिलाड़ी आरोन फिंच हैं, फिंच अभी तक कुल 8 टीमों के लिए मैच खेल चुके हैं. 

47. आईपीएल में सबसे ज्यादा बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की हैं, RCB ने IPL 2010, IPL 2015 और IPL 2018 में 10 विकेट से जीत हासिल की हैं. 

48. आईपीएल के पहले संस्करण IPL 2008 में राजस्थान रॉयल्स टीम सबसे सस्ती टीम थी, लेकिन राजस्थान टीम ने पहला आईपीएल अपने नाम किया था. 

49. आईपीएल लीग से बहुत सारे खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा नाम और प्रसिध्दी मिली, जैसे – राशिद खान, रिषभ पंत, वाशिंगटन सुन्दर, संजु सैमसन, सूर्यकुमार यादव आदि. 

50. IPL 2020 के ड्रीम 11 कंपनी सिर्फ 222 करोड़ देकर आईपीएल की टाईटल स्पोंसर बन गई थी, वहीँ IPL 2019 में मोबाइल कंपनी VIVO ने BCCI के साथ हर साल 440 करोड़ रूपये में टाईटल स्पोंसर बनने का करार किया था,

वहीँ IPL 2022 और IPL 2023 की टाईटल स्पोंसर कंपनी टाटा ग्रुप हैं, जिन्होंने 2 साल के लिए BCCI से 670 करोड़ रुपए का करार किया हैं.

51. IPL 2022 में 2 नयी टीमों को जगह मिली हैं, जिसमें पहली टीम लखनऊ की और दूसरी टीम अहमदाबाद की हैं, इन दोनों टीमों से बीसीसीआई को कुल 12000 करोड़ रूपये की कमाई हुयी हैं. 

52. आईपीएल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी प्रवीण ताम्बे और ब्रैड हॉज हैं, प्रवीण ताम्बे को IPL 2020 में 48 साल की उम्र में कोलकाता टीम ने ख़रीदा था, वहीँ ब्रैड हॉज को भी कोलकाता टीम ने 45 साल की उम्र में IPL 2013 में ख़रीदा था. 

इस आर्टिकल से जुड़ा विडियो देखें – 

तो दोस्तों ये थे आईपीएल से जुड़े बेहतरीन फैक्ट, अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरुर करे और ऐसे ही आईपीएल और क्रिकेट से जुड़ी जानकारी के लिए crick hindi पर बने रहें, धन्यवाद दोस्तों. 

इसे भी पढ़े – 

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज