नमस्कार दोस्तों, दोस्तों IPL को क्रिकेट जगत का महाकुंभ माना जाता हैं, जिसमें सैकड़ों खिलाड़ी आकर खेलते हैं और IPL लीग को विश्व की बेहतरीन लीग बनाते हैं, तो चलिए जानते हैं IPL के इतिहास और जानते हैं IPL ka full form kya hai –
आईपीएल का फुल फॉर्म क्या हैं | IPL ka full form kya hai
- IPL का फुल फॉर्म – इंडियन प्रिमियर लीग (Indian premier league)
IPL का फुल फॉर्म हैं ” इंडियन प्रिमियर लीग (Indian premier league) “, IPL लीग भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI द्वारा संचालित लीग हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग हैं।
IPL लीग ने दुनिया में अलग ही छाप छोड़ी और IPL लीग की सफलता को देखते हुए और कई देशों के क्रिकेट बोर्ड ने अपने-अपने लीग शुरू किए।
जैसे वेस्टइंडीज की कैरेबियन प्रिमियर लीग (CPL), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की PSL और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैस लीग (BBL).
आईपीएल के संस्थापक कौन हैं (ipl ke sansthapak kaun hai)
- आईपीएल के संस्थापक – ललित मोदी
आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी हैं, पूरा IPL का आईडिया ललित मोदी का हैं, ललित मोदी एक भारतीय बिजनेस मैन हैं, जिन्होने BCCI को IPL का आइडिया 1998 में ही दिया था।
लेकिन उस समय BCCI ने ललित मोदी के उस आइडिया को खारिज कर दिया था, तब ललित मोदी ने उस समय सोचा कि अगर BCCI का कोई बड़ा पोस्ट हासिल हो जाए तो IPL को शुरू किया जा सकता हैं।
साल 2005 में ललित मोदी BCCI के Vice-president बन गए और उसके बाद दुबारा IPL के बारे में BCCI से बात की और इस बार BCCI ने बात मान ली और साल 2008 में IPL का पहला संस्करण शुरू हुवा।
IPL कब शुरू हुवा था | IPL kab shuru hua tha
- IPL की शुरुवात – साल 2008
- पहला मैच – 18 अप्रैल 2008
IPL की शुरुवात साल 2008 में हुवा था, IPL का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को M चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाईट राईडर्स(KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच हुवा था, जिसमें KKR की जीत हुई थी।
IPL 2008 में कुल 8 टीमों ने भाग लिया था, KKR, RCB, मुंबई इंडियंस, CSK, किंग्स एलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयर डेविल्स और डेक्कन चार्जर्स, IPL 2008 को राजस्थान रॉयल्स टीम ने जीता था।
IPL मैच की जानकारी | IPL match ki jankari
IPL पूरी तरह से T-20 फार्मेट की तरह हैं, IPL के सभी मैच 20 – 20 ओवर के होते हैं, साथ ही IPL मैच के सभी नियम भी अंतराष्ट्रीय T-20 मैचों के सभी नियमों की तरह ही हैं।
IPL के दौरान हर दिन एक मैच होते हैं और शनिवार और रविवार को 2-2 मैच होते हैं, मैच अगर टाई हो जाए तो सुपर ओवर का प्रावधान हैं।
IPL में खिलाड़ियों की बोली कैसे लगती हैं | IPL me khiladiyon ki boli
IPL में खिलाड़ियों की बोली के लिए एक अलग से समय निर्धारित किया जाता हैं, जिसमें सभी टीमें आते हैं और विश्व के अच्छे-अच्छे क्रिकेट खिलाड़ियों को ज्यादा दाम देकर खरीद लिया जाता हैं।
नीलामी में सबसे पहले किसी भी खिलाड़ी का बेस प्राइस (base price) तय किया जाता हैं, जैसे अगर भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन की बात करें तो उसका का बेस प्राइस 2 करोड़ था।
- बेस प्राइस
जिसकी बोली बढ़ते बढ़ते 15.25 करोड़ हो गई और मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ में खरीदा और ईशान किशन IPL 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
2022 में IPL की कुल ब्रांड वैल्यू | IPL ki brand value
- IPL की कुल ब्रांड वैल्यू – 6.7 बिलियन डॉलर ( 50 हजार करोड़ रुपए )
IPL दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्पोर्ट लीग हैं, फ़ाईनेंसियल कंसलटेंसी Duff & Phelps के अनुसार IPL की कुल ब्रांड वैल्यू 6.7 बिलियन डॉलर हैं, जो भारतीय मुद्रा में कुल 50 हजार करोड़ रुपए होते हैं।
IPL में कितने मैच होते हैं | IPL me kitne match hote hai
IPL के हर संस्करण में 55 से 74 मैच होते हैं, ये निर्भर करता हैं, IPL कितने दिन तक चलने वाला हैं, अगर बात करे IPL 2008 की तो उस IPL में कुल 59 मैच हुए थे, जो 18 अप्रैल 2008 से 1 जून 2008 तक चला था।
IPL 2021 में कुल 60 मैच हुये थे, IPL 2021 की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स टीम रहीं और उप-विजेता कोलकाता नाईट रायडर्स टीम रही।
वहीं आईपीएल 2022 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, आईपीएल 2022 कुल 65 दिनों का होगा, जिसमें 10 टीमों को स्थान मिला हैं.
2022 का IPL कब हैं | 2022 ka IPL kab hai
- IPL 2022
- जगह – भारत
- तारीख – 26 मार्च 29 मई
IPL 2022 भारत में होंगा, IPL 2022 26 मार्च से 29 मई तक चलेगा, इस दौरान कुल 74 मैच खेले जाएंगे.
सारांश
दोस्तों इस तरह से साल 2008 से साल 2022 तक IPL बेहतरीन ढंग से चलते आ रहा हैं, IPL की वजह से कई नए बेहतरीन खिलाड़ी उभरकर सामने आए, क्रिकेट खिलाड़ियों के ऊपर IPL ने जमकर पैसे बरसाए हैं।
साथ ही BCCI ने IPL से बहुत ज्यादा पैसे कमाए हैं, आज IPL की ही वजह से BCCI विश्व की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बन गयी हैं।
इसे भी पढ़े –
IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
duniya ka sabse amir cricketer 2022
T20 में सबसे तेजी से शतक लगाने वाले बल्लेबाज
तो दोस्तों ये थे IPL की पूरी जानकारी, अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए crick hindi पर बने रहे, धन्यवाद दोस्तों।