नमस्कार दोस्तों, IPL जैसे कम ओवर के मैचों में बड़े अंतर से जीत पाना बहुत ही मुश्किल होता हैं, तो चलिए जानते हैं किन 10 टीमों ने IPL इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की हैं (IPL ki sabse badi jeet) –
IPL इतिहास की सबसे बड़ी जीत (IPL ki sabse badi jeet) –
जीत का अंतर | टीम | विरुद्ध | साल |
146 रन | मुंबई | दिल्ली | 2017 |
144 रन | बेंगलुरु | गुजरात | 2016 |
140 रन | कोलकाता | बेंगलुरु | 2008 |
138 रन | बेंगलुरु | पंजाब | 2015 |
130 रन | बेंगलुरु | पुणे | 2013 |
118 रन | हैदराबाद | बेंगलुरु | 2019 |
111 रन | पंजाब | बेंगलुरु | 2011 |
105 रन | राजस्थान | दिल्ली | 2008 |
102 रन | मुंबई | कोलकाता | 2018 |
98 रन | मुंबई | दिल्ली | 2010 |
1. मुंबई इंडियंस
आईपीएल में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली टीम हैं मुंबई इंडियंस की टीम, मुंबई इंडियंस ने IPL 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स को दिल्ली के ही मैदान में 146 रनों के बड़े अंतर से हराया था।
- जीत का अंतर – 146
- टीम – मुंबई
- विरोधी टीम – दिल्ली
6 मई 2017 को हुए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जवाब में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम सिर्फ 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम हैं, RCB ने IPL 2016 में गुजरात लायन्स की टीम को 144 रनों के बड़े अंतर से हराया था।
- जीत का अंतर – 144
- टीम – RCB
- विरोधी टीम – गुजरात
RCB और गुजरात लायन्स के बीच 14 मई 2016 को बैंगलोर के मैदान में हुए मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 248 रन ठोक दिए,
जवाब में गुजरात लायन्स की 18.4 ओवर में सिर्फ 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
3. कोलकाता नाईट राईडर्स (KKR)
तीसरे स्थान पर कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम हैं, KKR ने IPL 2008 में RCB की टीम को 140 रनों के अंतर से मात दी थी।
- जीत का अंतर – 140
- टीम – KKR
- विरोधी टीम – RCB
18 अप्रैल 2008 के मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर 222 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में RCB की टीम सिर्फ 15.1 ओवर में 82 रनों पर ढेर हो गई थी।
ये IPL का सबसे पहला मैच था, जिसमें ब्रैंडन मैकुलम ने नाबाद सिर्फ 73 गेंदो में 10 चौके और 13 छक्के लगाकर 158 रन बना दिए थे।
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
सूची में चौथे स्थान पर फिर से RCB की टीम हैं, RCB ने IPL 2015 में किंग्स एलेवन पंजाब को 138 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी.
- जीत का अंतर – 138
- टीम – RCB
- विरोधी टीम – पंजाब
6 मई 2015 को RCB और किंग्स एलेवन पंजाब के बीच हुए मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बना दिये, जवाब में किंग्स एलेवन पंजाब की टीम सिर्फ 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
5. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
पांचवें स्थान पर फिर से RCB की टीम हैं, RCB ने IPL 2013 में 23 अप्रैल 2013 में बैंगलोर के मैदान में पुणे वारियर्स की टीम को 130 रनों के अंतर से हराया था।
- जीत का अंतर – 130
- टीम – RCB
- विरोधी टीम – पुणे
इस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करके 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन बना दिये थे और जवाब में पुणे वारियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 133 रन ही बना पाई थी।
RCB का ये स्कोर IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर हैं, इस मैच में क्रिस गेल ने सिर्फ 66 गेंदों में 13 चौकें और 17 छक्के लगाकर 175 रन बना दिए थे।
6. सन राईजर्स हैदराबाद
सन राईजर्स हैदराबाद की टीम इस सूची में छठवें स्थान पर हैं, हैदराबाद के मैदान में IPL 2019 में RCB की टीम को 118 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाई थी।
- जीत का अंतर – 118
- टीम – हैदराबाद
- विरोधी टीम – RCB
31 मार्च 2019 के इस मैच में सन राईजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करके 231 रन बना दिए, जवाब में RCB की टीम सिर्फ 113 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
7. किंग्स एलेवन पंजाब
सातवें स्थान पर किंग्स एलेवन पंजाब की टीम हैं, किंग्स एलेवन ने IPL 2011 में धरमशाला के मैदान में RCB को 111 रनों से मात दी थी।
- जीत का अंतर – 111
- टीम – पंजाब
- विरोधी टीम – RCB
17 मई 2011 को हुए इस मैच में किंग्स एलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर 232 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जवाब में RCB की पूरी टीम 17 ओवर में 121 रनों पर ढेर हो गई थी।
8. राजस्थान रॉयल्स
आठवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम हैं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने IPL 2008 में मुंबई के मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स को 105 रनों के बड़े अंतर से हराया था।
- जीत का अंतर – 105
- टीम – राजस्थान
- विरोधी टीम – दिल्ली
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच 30 मई 2008 को हुए इस मैच में राजस्थान ने 9 विकेट खोकर 192 रन बनाए, वहीं दिल्ली की टीम सिर्फ 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
9. मुंबई इंडियंस
नौवें स्थान पर एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम हैं, मुंबई ने IPL 2018 में कोलकाता नाईट राईडर्स को कोलकाता के ही मैदान में 102 रनों से हरा दिया था।
- जीत का अंतर – 102
- टीम – मुंबई
- विरोधी टीम – KKR
इस मैच में मुंबई ने 6 विकेट पर 210 रन बनाए थे, जवाब में KKR की टीम 18.1 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई थी।
10. मुंबई इंडियंस
दसवें स्थान पर फिर से मुंबई इंडियंस की टीम हैं, मुंबई ने IPL 2010 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को दिल्ली के ही मैदान में 98 रनों के बड़े अंतर से मात दिया था।
- जीत का अंतर – 98
- टीम – मुंबई
- विरोधी टीम – दिल्ली
17 मार्च 2010 को हुए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करके 7 विकेट पर 2018 रन बनाए, जवाब में दिल्ली सिर्फ 120 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
सारांश – IPL इतिहास की सबसे बड़ी जीत | IPL ki sabse badi jeet
1. मुंबई इंडियंस – 146 रनों से
2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 144 रनों से
3. कोलकाता नाईट राईडर्स – 140 रनों से
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 138 रनों से
5. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 130 रनों से
6. सनराइजर्स हैदराबाद – 118 रनों से
7. पंजाब किंग्स – 111 रनों से
8. राजस्थान रॉयल्स – 105 रनों से
9. मुंबई इंडियंस – 102 रनों से
10. मुंबई इंडियंस – 98 रनों से
तो दोस्तों ये थे वो 10 टीम जिन्होने IPL ki sabse badi jeet हासिल की हैं, अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए crick hindi पर बने रहे, धन्यवाद दोस्तों।
इसे भी पढ़े –
IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज