IPL मे एक पारी मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी | IPL me ek pari me sabse jyada chakke

नमस्कार दोस्तों, IPL मे हर मैच मे चौके और छक्के की बारिश होती है और यहीं आईपीएल का मजा होता है, तो चलिए जानते है, IPL मे एक पारी मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी कौन-कौन हैं –

IPL मे एक पारी मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी | IPL me ek pari me sabse jyada chakke – 

खिलाड़ी टीम छक्के विरुद्ध साल
क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 17 पुणे वारियर्स 2013
ब्रैडन मैकुलम कोलकाता नाईट राइडर्स 13 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2008
क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 दिल्ली डेयरडेविल्स 2012
क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 किंग्स एलेवन पंजाब 2015
AB डीलिवियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 गुजरात लायन्स 2016
सनत जयसूर्या मुंबई इंडियंस 11 चेन्नई सुपर किंग्स 2008
मुरली विजय चेन्नई सुपर किंग्स 11 राजस्थान रॉयल्स 2010
आंद्रे रसेल कोलकाता नाईट राइडर्स 11 चेन्नई सुपर किंग्स 2018
क्रिस गेल किंग्स एलेवन पंजाब 11 सन राइजर्स हैदराबाद 2018
एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जर्स 10 मुंबई इंडियंस 2008
संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स 10 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2018

1) क्रिस गेल – 

IPL मे एक पारी मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी, IPL me ek pari me sabse jyada chakke, chris gayle dvara IPL 2013 me ek pari me sabse jyada six

IPL मे एक इनिंग मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों मे पहले स्थान पर तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल है, गेल ने 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए पुणे वारियर्स के खिलाफ 17 छक्के लगा दिए थे.

  • IPL            – 2013 
  • टीम            – RCB
  • विरोधी टीम – पुणे
  • छक्के         – 17

इस मैच में गेल ने सिर्फ 66 गेंदों में 17 छक्के और 13 चौकें लगाकर 175 रन ठोक दिए थे, वही बैंगलोर टीम ने इस मैच में 263 रन बना दिए थे, मतलब टीम के 263 रन में से 175 रन अकेले गेल ने बनाए थे।

इसे भी पढ़े – IPL मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

2) ब्रैंडन मैकुलम – 

Brendon maccullum dvara IPL 2008 me ek pari me sabse jyada six

दूसरे स्थान पर ब्रैंडन मैकुलम हैं, मैकुलम ने 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता नाईट राईडर्स टीम की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 13 छक्के लगाए थे।

  • IPL            – 2008 
  • टीम            – KKR
  • विरोधी टीम – RCB
  • छक्के         –  13

ये IPL का पहला मैच था, इस मैच में मैकुलम ने सिर्फ 73 गेंदों में ही 13 छक्के और 10 चौकें लगाकर 158 रन बना दिए थे, वहीं KKR टीम ने इस मैच में 222 रन बना दिए थे। 

3) क्रिस गेल – 

IPL मे एक पारी मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी | IPL me ek pari me sabse jyada chakke

तीसरे स्थान और चौथे स्थान पर फिर से क्रिस गेल है, गेल ने आईपीएल 2012 मे दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 13 छक्के और आईपीएल 2015 मे किंग्स एलेवन पंजाब के खिलाफ एक इनिंग मे 12 छक्के लगाए थे। 

  • IPL      – 2012 और 2015
  • टीम     – RCB
  • विरोधी – DC और KXIP
  • छक्के   –  13 और 12

4) एबी डी विलियर्स – 

IPL मे एक पारी मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी | IPL me ek pari me sabse jyada chakke

चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बेहतरीन खिलाड़ी एबी डी विलियर्स है, डी विलियर्स ने आईपीएल 2016 मे गुजरात लायन्स के खिलाफ 12 छक्के जड़ दिए थे. 

  • IPL      – 2016
  • तारीख  – 14 मई 2016
  • टीम      – RCB
  • विरोधी – गुजरात
  • छक्के   – 12 

डी विलियर्स ने इस मैच में सिर्फ 52 गेंदों में 12 छक्के और 10 चौकें लगाकर 129 रन बना दिए थे, वहीं इस मैच में RCB टीम के 248 रन बने थे। 

5) सनथ जयसूर्या – 

sanath jayasuriya dvara IPL 2008 me ek pari me sabse jyada six

पांचवें स्थान पर मुंबई इंडियंस के पूर्व बेहतरीन सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या है, जयसूर्या ने आईपीएल 2008 मे चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 11 छक्के लगा दिए थे.

  • IPL      – 2008
  • तारीख  – 14 मई 2008
  • टीम     – मुंबई
  • विरोधी – CSK
  • छक्के   – 11 

 इस मैच में जयसूर्या ने अकेलें मैच जीता दिया था, इस मैच में मुंबई को जीत के लिए 157 रन चाहिए थे, जिसमें जयसूर्या ने अकेलें 48 गेंदों में 11 छक्के और 9 चौकें लगाकर 114 रन बना दिए थे, मुंबई ने यह मैच 13.5वे ओवर में ही जीत लिया था। 

6) मुरली विजय – 

Murli Vijay dvara IPL 2010 me ek pari me sabse jyada six

छठवें स्थान पर CSK के बेहतरीन बल्लेबाज मुरली विजय है, मुरली विजय ने आईपीएल 2010 मे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक इनिंग मे 11 छक्के लगा दिए थे। 

  • IPL      – 2010
  • टीम     – CSK
  • विरोधी – राजस्थान
  • छक्के   – 11 

इस मैच में मुरली विजय ने 56 गेंदों में 11 छक्के और 8 चौकें लगाकर 127 रन ठोक दिए थे, इस मैच में CSK टीम के कुल 246 रन बने थे। 

7) आंद्रे रसेल – 

Andre Russell dvara IPL 2018 me ek pari me sabse jyada six

सातवें स्थान पर कोलकाता नाईट राईडर्स के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल है, रसेल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2018 मे एक इनिंग मे 11 छक्के लगा दिए थे। 

  • IPL            – 2018 
  • टीम            – KKR
  • विरोधी टीम – CSK 
  • छक्के         – 11 

इस मैच में रसेल ने सिर्फ 36 गेंदों में 11 छक्के और 1 चौकें लगाकर 88 रन बनाए थे। 

8) क्रिस गेल – 

chris gayle dvara IPL 2018 me ek pari me sabse jyada six

आठवें स्थान पर फिर से क्रिस गेल हैं, गेल ने IPL 2018 में किंग्स एलेवन पंजाब टीम की तरफ से खेलते हुये 19 अप्रैल 2018 को सन राईजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक पारी में 11 छक्के लगा दिए थे। 

  • IPL            – 2018
  • टीम            – KXIP
  • विरोधी टीम – SRH
  • छक्के         – 11 

इस मैच में गेल ने अकेले 63 गेंदों में 11 छक्के और 1 चौकें लगाकर 104 रन बनाए थे, वहीं इस मैच में किंग्स एलेवन पंजाब टीम ने 193 रन बनाए थे, मतलब 193 रनों में से 104 रन गेल ने बनाए थे। 

9) एडम गिलक्रिस्ट – 

Adam Gilchrist dvara IPL 2008 me ek pari me sabse jyada six

नौवें स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट हैं, गिलक्रिस्ट भाई ने IPL 2008 में डेक्कन चार्जर्स टीम की तरफ से खेलते हुए 27 अप्रैल 2008 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक इनिंग में 10 छक्के जड़े थे। 

  • IPL      – 2008
  • टीम     – डेक्कन चार्जर्स
  • विरोधी – मुंबई
  • छक्के   – 10

इस मैच में डेक्कन चार्जर्स टीम ने 155 रन बनाए थे, जिसमें से अकेले 109 रन गिलक्रिस्ट ने बना दिए थे, गिलक्रिस्ट ने इस मैच में सिर्फ 47 गेंदों में 9 चौकें और 10 छक्के लगाकर 109 रन ठोक दिए थे। 

10. संजु सैमसन – 

Sanju Samson dvara IPL 2018 me ek pari me sabse jyada six

दसवें स्थान पर संजु सैमसन हैं, सैमसन ने IPL 2018 में राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 15 अप्रैल 2018 को हुए मैच में एक पारी में 10 छक्के लगाए थे। 

  • IPL      – 2018
  • टीम     – राजस्थान
  • विरोधी – RCB 
  • छक्के   – 10

इस मैच में सैमसन ने सिर्फ 45 गेंद में 10 छक्के और 2 चौकें लगाकर 92 रन बना दिए थे, वहीं राजस्थान रॉयल्स टीम ने इस मैच में 217 रन बनाए थे। 

इस आर्टिकल का विडियो देखें – 

दोस्तों ये थे IPL मे एक पारी मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी, अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए crick hindi पर बने रहे, धन्यवाद दोस्तों।

इसे भी पढ़े –

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

duniya ka sabse amir cricketer 2020