नमस्कार दोस्तों, IPL में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप का खिताब मिलता हैं, तो चलिए जानते हैं, IPL में पर्पल कैप पाने वाले गेंदबाजों की सूची (IPL me purple cap pane wale gendbajo ki list) के बारे में –
IPL में पर्पल कैप पाने वाले गेंदबाजों की सूची | IPL me purple cap pane wale gendbajo ki list
खिलाड़ी | पर्पल कैप विजेता |
सोहेल तनवीर | 2008 |
RP सिंह | 2009 |
प्रज्ञान ओझा | 2010 |
लसिथ मलिंगा | 2011 |
मोर्ने मोर्कल | 2012 |
ड्वेन ब्रावो | 2013, 2015 |
मोहित शर्मा | 2014 |
भुवनेश्वर कुमार | 2016, 2017 |
एंड्रू टॉय | 2018 |
इमरान ताहिर | 2019 |
कगिसो रबाडा | 2020 |
हर्षल पटेल | 2021 |
युजवेंद्र चहल | 2022 |
1. IPL 2008 में पर्पल कैप – सोहैल तनवीर
IPL 2008 में सोहैल तनवीर को पर्पल कैप का खिताब मिला था, सोहैल ने IPL 2008 में राजस्थान रायल्स टीम की तरफ से खेल रहें थे।
- इनिंग – 11
- विकेट – 22
IPL 2008 में सोहैल तनवीर ने 11 इनिंग में गेंदबाजी करके 22 विकेट चटकाए थे, साथ ही तनवीर ने एक बार एक इनिंग में 4 विकेट और एक बार एक इनिंग में 5 विकेट भी लिए थे, IPL 2008 को राजस्थान रॉयल्स टीम ने जीता था।
2. IPL 2009 में पर्पल कैप – RP सिंह
IPL 2009 में पर्पल कैप का खिताब बेहतरीन गेंदबाज RP सिंह को मिला था, RP सिंह ने IPL 2009 में 16 इनिंग में गेंदबाजी करके 23 विकेट लिए थे।
- इनिंग – 16
- विकेट – 23
RP सिंह IPL 2009 में डेक्कन चार्जर्स टीम की तरफ से खेल रहें थे, इस IPL को डेक्कन चार्जर्स टीम ने जीता था, IPL 2009 को डेक्कन चार्जर्स को जिताने में RP सिंह का बड़ा योगदान था।
3. IPL 2010 में पर्पल कैप – प्रज्ञान ओझा
- इनिंग – 16
- विकेट – 21
IPL 2010 का पर्पल कैप प्रज्ञान ओझा के नाम रहा, प्रज्ञान ओझा उस समय डेक्कन चार्जर्स टीम से खेल रहें थे, ओझा ने IPL 2010 में 16 इनिंग में गेंदबाजी करके 21 विकेट लिए थे।
4. IPL 2011 में पर्पल कैप – लसिथ मलिंगा
- इनिंग – 16
- विकेट – 28
IPL 2011 का पर्पल कैप मुंबई इंडियंस के बेहतरीन और तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को मिला था, मलिंगा ने IPL 2011 में 16 इनिंग खेलकर 28 विकेट झटके थे।
5. IPL 2012 में पर्पल कैप – मोर्ने मोर्केल
- इनिंग – 16
- विकेट – 25
IPL 2012 का पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाज मोर्ने मोर्केल हैं, उस समय मोर्केल दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से खेल रहें थे, मोर्केल ने IPL 2012 में 16 इनिंग में कुल 25 विकेट लिए थे।
इसे भी पढ़े – IPL में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज
6. IPL 2013 में पर्पल कैप – ड्वेन ब्रावों
IPL के अब तक के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावों को IPL 2013 का पर्पल कैप का खिताब मिला था, ब्रावों ने IPL 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तरफ से खेलते हुए 18 इनिंग में सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए थे।
- इनिंग – 18
- विकेट – 32
हालांकि फ़ाइनल में CSK टीम को मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ब्रावों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सबका दिल जीत लिया।
7. IPL 2014 में पर्पल कैप – मोहित शर्मा
- इनिंग – 16
- विकेट – 23
IPL 2014 का पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मोहित शर्मा को मिला था, मोहित शर्मा उस समय चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज थे, मोहित शर्मा ने IPL 2014 में कुल 16 इनिंग खेलकर 23 विकेट लिए थे।
8. IPL 2015 में पर्पल कैप – ड्वेन ब्रावों
IPL 2015 में पर्पल कैप CSK के बेहतरीन गेंदबाज ड्वेन ब्रावों को मिला था, ब्रावों ने IPL 2015 में 16 इनिंग में गेंदबाजी करके 26 विकेट लिए थे।
- इनिंग – 16
- विकेट – 26
ब्रावों का IPL में दूसरी बार पर्पल कैप था, इससे पहले ब्रावों ने IPL 2013 का पर्पल कैप हासिल किया था, इस तरह से ब्रावों IPL में 2 पर्पल कैप पाने वाले पहले गेंदबाज थे।
9. IPL 2016 में पर्पल कैप – भुवनेश्वर कुमार
IPL 2016 का पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार को मिला था, IPL 2016 में भुवनेश्वर सन राईजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से खेल रहें थे, IPL 2016 में भुवी ने 17 इनिंग में 23 विकेट लिए थे।
- इनिंग – 17
- विकेट – 23
IPL 2016 ट्रॉफी को सन राईजर्स हैदराबाद टीम ने ही जीता था, हैदराबाद टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को फ़ाइनल में हराया था, हैदराबाद की जीत में अहम योगदान भुवनेश्वर कुमार का रहा था।
10. IPL 2017 में पर्पल कैप – भुवनेश्वर कुमार
IPL 2017 का पर्पल कैप भी सन राईजर्स हैदराबाद के धाकड़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को ही मिला था, भुवी ने IPL 2017 में सिर्फ 14 इनिंग में गेंदबाजी करके 26 विकेट लिए थे।
- इनिंग – 14
- विकेट – 26
इस तरह से भुवनेश्वर कुमार दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए, जिसे IPL में 2 बार पर्पल कैप का खिताब मिला हैं, इससे पहले ड्वेन ब्रावों को 2 बार पर्पल कैप का खिताब मिल चुका हैं।
11. IPL 2018 में पर्पल कैप – एंड्रयू टाई
- इनिंग – 14
- विकेट – 24
IPL 2018 का पर्पल कैप किंग्स एलेवन पंजाब के गेदबाज़ एंड्रयू टाई को मिला था, एंड्रयू टाई ने IPL 2018 में 14 इनिंग में गेंदबाजी करके 24 विकेट लिए थे।
12. IPL 2019 में पर्पल कैप – इमरान ताहिर
IPL 2019 का पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी गेंदबाज इमरान ताहिर को मिला था, ताहिर ने IPL 2019 में 17 इनिंग में कुल 26 विकेट लिए थे।
- इनिंग – 17
- विकेट – 26
IPL 2019 में CSK टीम को फ़ाइनल तक पहुचाने में इमरान ताहिर का अहम योगदान रहा, लेकिन फ़ाइनल में चेन्नई को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
13. IPL 2020 में पर्पल कैप – कगीसों रबाडा
IPL 2020 में पर्पल कैप दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कगीसों रबाडा को मिला हैं।
- मैच – 17
- विकेट – 30
रबाडा ने IPL 2020 में 17 मैच खेलकर कुल 30 विकेट लिए हैं।
14. IPL 2021 में पर्पल कैप – हर्षल पटेल
IPL 2021 में पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल को मिला हैं।
- मैच – 15
- विकेट – 32
हर्षल पटेल ने IPL 2021 में 15 मैच खेलकर कुल 32 विकेट लिए हैं।
15. IPL 2022 में पर्पल कैप – युजवेंद्र चहल
IPL 2021 में पर्पल कैप पाने वाले खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल हैं.
- मैच – 17
- विकेट – 27
युजवेंद्र चहल ने IPL 2022 में कुल 17 मैच खेले हैं, और 27 विकेट लेते हुए पर्पल कैप अपने नाम किया.
सारांश – IPL में पर्पल कैप पाने वाले गेंदबाजो की सूची – 2022
- सोहैल तनवीर – 2008
- RP सिंह – 2009
- प्रज्ञान ओझा – 2010
- लसिथ मलिंगा – 2011
- मोर्ने मोर्केल – 2012
- ड्वेन ब्रावों – 2013
- मोहित शर्मा – 2014
- ड्वेन ब्रावों – 2015
- भुवनेश्वर कुमार – 2016
- भुवनेश्वर कुमार – 2017
- एंड्रयू टाई – 2018
- इमरान ताहिर – 2019
- कगीसों रबाडा – 2020
- हर्षल पटेल – 2021
- युजवेंद्र चहल – 2022
सवाल-जवाब FAQ –
IPL में सबसे ज्यादा पर्पल कैप ड्वेन ब्रावों और भुवनेश्वर कुमार को मिला हैं, ड्वेन ब्रावों को IPL 2013 और IPL 2015 का पर्पल कैप मिला था, वहीं भुवनेश्वर कुमार को IPL 2016 और IPL 2017 का पर्पल कैप मिला था।
IPL में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट ड्वेन ब्रावों ने लिया हैं, ब्रावों ने IPL 2013 में CSK टीम की तरफ से खेलते हुए कुल 32 विकेट चटकाए थे। IPL में सबसे ज्यादा पर्पल कैप किस गेंदबाज को मिला हैं?
IPL में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट किस गेंदबाज ने लिया हैं?
इसे भी पढ़े –
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे और आईपीएल से जुड़े रिकॉर्ड और जानकारियों के लिए बाए तरफ के बेल आइकॉन को दबाकर crick hindi को subscribe जरुर करें, धन्यवाद दोस्तों।