नमस्कार दोस्तों, आईपीएल में फाइनल में पहुँचने के लिए सभी टीम जोर लगाती हैं, तो चलिए जानते हैं, आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम कौन – कौन सी हैं –
आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम | IPL me sabse jyada final match khelne wali team
टीम | फाइनल | साल |
चेन्नई | 9 | 2008,10,11,12,13,15,18,19,21 |
मुंबई | 6 | 2010,13,15,17,19,20 |
हैदराबाद | 3 | 2009,16,18 |
बेंगलुरु | 3 | 2009,11,16 |
कोलकाता | 3 | 2012,14,21 |
राजस्थान | 2 | 2008,22 |
दिल्ली | 1 | 2020 |
पंजाब | 1 | 2014 |
पुणे | 1 | 2017 |
गुजरात | 1 | 2022 |
1. चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हैं, चेन्नई सुपर किंग्स टीम अभी तक कुल 9 बार फाइनल मैच खेल चुकी हैं.
चेन्नई टीम IPL 2008, IPL 2010, IPL 2011, IPL 2012, IPL 2013, IPL 2015, IPL 2018, IPL 2019 और IPL 2021 में फाइनल खेल चुकी हैं.
- फाइनल – 9 बार
जिसमें चेन्नई टीम ने IPL 2010, IPL 2011, IPL 2018 और IPL 2021 का फाइनल मैच जीतकर कुल 4 बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स टीम को इस उचाईयों तक पहुचाने में महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा हाथ हैं, धोनी की कप्तानी में चेन्नई टीम लगातार बुलंदियों को छुआ हैं.
2. मुंबई इंडियंस
दुसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस टीम हैं, मुंबई इंडियंस टीम अभी तक आईपीएल की सबसे सफल टीम साबित हुई हैं.
मुंबई इंडियंस आईपीएल में अभी तक कुल 6 बार फाइनल खेल चुकी हैं, मुंबई टीम IPL 2010, IPL 2013, IPL 2015, IPL 2017, IPL 2019 और IPL 2020 में फाइनल खेल चुकी हैं.
- फाइनल – 6 बार
जिसमें मुंबई कुल 5 बार फाइनल मैच जीत चुकी हैं, मुंबई टीम IPL 2013, IPL 2015, IPL 2017, IPL 2019 और IPL 2020 में फाइनल मैच अपने नाम कर चुकी हैं.
मुंबई टीम आईपीएल में सबसे मजबुत टीम हैं, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई टीम सबसे मजबुत टीम बनकर सामने आई हैं.
3. सन रायजर्स हैदराबाद
तीसरे स्थान पर सन रायजर्स हैदराबाद टीम हैं, इस टीम का पुराना नाम डेक्कन चार्जर्स हैं, यह टीम हैदराबाद शहर का प्रतिनिधित्व करती हैं.
सन रायजर्स हैदराबाद टीम कुल 3 बार आईपीएल के फाइनल में पहुच चुकी हैं, हैदराबाद टीम IPL 2009, IPL 2016 और IPL 2018 में फाइनल खेल चुकी हैं, IPL 2009 में टीम का नाम डेक्कन चार्जर्स था.
- फाइनल – 3 बार
जिसमें हैदराबाद टीम ने IPL 2009 और IPL 2016 अपने नाम कर चुकी हैं, हैदराबाद टीम भी आईपीएल की मजबुत टीमों में से एक हैं.
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम भी 3 बार फाइनल में पहुँच चुकी हैं, विराट कोहली लम्बे समय से RCB टीम के कप्तान हैं.
- फाइनल – 3 बार
RCB टीम IPL 2009, IPL 2011 और IPL 2016 में फाइनल में पहुँच चुकी हैं, हालाँकि RCB को फाइनल मैच में अभी तक जीत नहीं मिल पाई हैं.
5. कोलकाता नाईट राईडर्स
पांचवें स्थान पर आईपीएल की तीसरी सबसे सफल टीम कोलकाता नाईट राईडर्स हैं, गौतम गंभीर की कप्तानी में KKR टीम 3 बार आईपीएल में फाइनल में पहुँच चुकी हैं.
- फाइनल – 3 बार
KKR टीम IPL 2012, IPL 2014 और IPL 2021 में फाइनल में पहुँच चुकी हैं, जिसमें KKR ने IPL 2012 और IPL 2014 में जीत हासिल हैं और 2 बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं.
6. राजस्थान रॉयल्स
छठवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स टीम हैं, राजस्थान रॉयल्स टीम भी 2 बार आईपीएल के फाइनल में पहुँच चुकी हैं.
राजस्थान रॉयल्स टीम आईपीएल के पहले संस्करण IPL 2008 के फाइनल में और IPL 2022 के फाइनल में पहुंची थी और IPL 2008 फाइनल को जीता भी था.
- फाइनल – 2 बार
IPL 2008 में राजस्थान रॉयल्स टीम सबसे सस्ती टीम थी, लेकिन अपने बेहतरीन खेल के दम पर पर उन्होंने उस साल का आईपीएल ट्राफी अपने नाम कर लिया था.
7. दिल्ली कैपिटल्स
सातवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम हैं, दिल्ली कैपिटल्स एक बार आईपीएल के फाइनल में जगह बना चुकी हैं.
- फाइनल – 1 बार
दिल्ली कैपिटल्स टीम IPL 2020 में के फाइनल में खेला था, हालाँकि इस फाइनल मैच में मुंबई टीम ने दिल्ली को हरा दिया था.
8. किंग्स इलेवन पंजाब
आठवें स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब टीम हैं, पंजाब टीम एक बार आईपीएल का फाइनल खेल चुकी हैं, अभी किंग्स इलेवन पंजाब टीम का नाम बदलकर, पंजाब किंग्स रख दिया गया हैं.
- फाइनल – 1 बार
पंजाब टीम IPL 2014 के फाइनल में जगह बना चुकी हैं, लेकिन फाइनल मैच में कोलकाता टीम ने पंजाब को हरा दिया था.
9. राईजिंग पुणे सुपरजायंट
नौवें स्थान पर राईजिंग पुणे सुपरजायंट टीम हैं, पुणे टीम एक बार आईपीएल का फाइनल खेल चुकी हैं.
- फाइनल – 1 बार
पुणे टीम IPL 2017 के फाइनल में पहुंची थी, जिसमें पुणे टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस के हुवा था, पुणे को इस फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.
10. गुजरात टाइटंस –
दसवें स्थान पर गुजरात टाइटंस टीम हैं, गुजरात टीम एक बार आईपीएल का फाइनल खेल चुकी हैं और आईपीएल 2022 अपने नाम कर चुकी हैं.
- फाइनल – 1 बार
गुजरात टीम IPL 2022 के फाइनल में पहुंची थी, जिसमें गुजरात टीम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के हुवा था, जिसमें उन्होंने राजस्थान टीम को 7 विकेट से हराया था.
सारांश – आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम
1. चेन्नई सुपर किंग्स – 9 बार
2. मुंबई इंडियंस – 6
3. सन रायजर्स हैदराबाद – 3
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 3
5. कोलकाता नाईट राईडर्स – 3
6. राजस्थान रॉयल्स – 2
7. दिल्ली कैपिटल्स – 1
8. किंग्स इलेवन पंजाब – 1
9. राईजिंग पुणे सुपरजायंट – 1
10. गुजरात टाइटंस – 1
दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारियों के लिए crick hindi पर बने रहें, धन्यवाद दोस्तों.
इसे भी पढ़े –
आईपीएल विजेता टीम 2008 से 2021
IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी