नमस्कार दोस्तों आप सभी का एक बार फिर से स्वागत हैं, तो चलिए जानते हैं, एक इनिंग में IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम (IPL me sabse jyada run kis team ke hai) कौन सी हैं –
IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम | IPL me sabse jyada run kis team ke hai
टीम स्कोर | टीम | विरुद्ध | साल |
263/5 | बेंगलुरु | पुणे | 2013 |
248/3 | बेंगलुरु | गुजरात | 2016 |
246/5 | चेन्नई | राजस्थान | 2010 |
245/6 | कोलकाता | पंजाब | 2018 |
240/5 | चेन्नई | पंजाब | 2008 |
235/1 | बेंगलुरु | मुंबई | 2015 |
235/9 | मुंबई | हैदराबाद | 2021 |
232/2 | पंजाब | बेंगलुरु | 2011 |
232/2 | कोलकाता | मुंबई | 2019 |
231/4 | दिल्ली | पंजाब | 2011 |
1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) – 263
IPL की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वैसे तो एक भी बार IPL का खिताब नहीं जीत पायी हैं, लेकिन IPL में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड RCB के नाम हैं।
RCB की टीम ने IPL 2013 में 23 अप्रैल 2013 को बैंगलोर के मैदान में पुणे वारियर्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 263 रन बना दिये थे।
- तारीख – 23 अप्रैल 2013
- टीम – RCB
- विरोधी – पुणे वारियर्स
- रन – 263
ये IPL इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर हैं, इस मैच में RCB की तरफ से तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने सिर्फ 66 गेंदों में 17 छक्के और 13 चौकें लगाकर 175 रन बना दिये थे।
साथ ही गेल का 175 रनों का स्कोर IPL में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक इनिंग में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर बन गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुये पुणे वारियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना पाई थी और इस मैच को RCB ने 130 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था।
2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) – 248
दूसरे स्थान पर फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम हैं, RCB ने IPL 2016 में 14 मई 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर 248 रन बना लिए थे।
- तारीख – 14 मई 2016
- टीम – RCB
- विरोधी – गुजरात लायंस
- रन – 248
इस बड़े स्कोर को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, कप्तान विराट कोहली और मिस्टर 360 डिग्री एबी डी विलियर्स ने, उस मैच में कोहली ने 55 गेंदों में 8 छक्के और 5 चौकें लगाकर 109 रन बना दिये थे।
वहीं डी विलियर्स ने नॉट आउट रहते हुए सिर्फ 52 गेंदों में 12 छक्के और 10 चौकें लगाकर 129 रन बना दिए थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात लायंस की टीम सिर्फ 18.4 ओवर में 104 रन बनाकर आलआउट हो गई थी और इस मैच को RCB ने 144 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था।
3. चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) – 246
तीसरे स्थान पर IPL की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स हैं, CSK ने IPL 2010 में 3 अप्रैल 2010 को RCB की खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 246 रन बना दिए थे।
- तारीख – 3 अप्रैल 2010
- टीम – CSK
- विरोधी – RCB
- रन – 246
इस मैच में CSK की तरफ से खेलते हुए मुरली विजय ने सिर्फ 56 गेंदों में 11 छक्के और 8 चौकें लगाकर 127 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की टीम ने CSK को कड़ा टक्कर दिया लेकिन 20 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 223 रन ही बना पाई और CSK ने यह मैच 23 रनों से जीत लिया था।
4. कोलकाता नाईट राईडर्स (KKR) – 245
चौथे स्थान पर कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम हैं, KKR ने IPL 2018 में 12 मई 2018 को इंदौर के मैदान में किंग्स एलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 245 रन बना दिए थे।
- तारीख – 12 मई 2018
- टीम – KKR
- विरोधी – पंजाब
- रन – 245
इस मैच में KKR के खिलाड़ी सुनील नारायण ने सिर्फ 36 गेंदों में 4 छक्के और 9 चौके लगाकर 75 रन और दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 5 चौकें और 3 छक्के लगाकर 50 रन बनाए थे.
साथ ही क्रिस लिन ने 17 गेंदों में 27 रन रॉबिन उठप्पा ने 24 रन और आंद्रे रसेल ने सिर्फ 14 गेंदों में 31 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स एलेवन पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 214 रन ही बना पाए और KKR ने यह मैच 31 रनों से जीत लिया।
इसे भी पढ़े – IPL टीम के मालिकों की सूची
5. चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) – 240
पांचवे स्थान पर फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम हैं, CSK ने IPL 2008 में 19 अप्रैल 2008 को किंग्स एलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली के मैदान में 5 विकेट खोकर 240 रन बना दिए थे।
- तारीख – 19 अप्रैल 2008
- टीम – CSK
- विरोधी – पंजाब
- रन – 240
इस मैच में माइक हसी की बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण यह बड़ा स्कोर बन पाया था, हसी ने इस मैच में सिर्फ 54 गेंदों में 9 छक्के और 8 चौकें लगाकर 116 रन बना दिए थे, वहीं सुरेश रैना और एस बद्रीनाथ ने भी इस मैच में में 32 और 31 रन बनाए थे।
जवाब में किंग्स एलेवन पंजाब की टीम 4 विकेट खोकर 207 रन ही बना पाई और CSK ने यह मैच 33 रनों से जीत लिया।
इसे भी पढ़े – IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
6. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) – 235
छठवें स्थान पर फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम हैं, RCB ने IPL 2015 में 10 मई 2015 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के ही मैदान में सिर्फ 1 विकेट खोकर 235 रन बना लिए थे।
- तारीख – 10 मई 2015
- टीम – RCB
- विरोधी – मुंबई
- रन – 235
इस मैच में एबी डी विलियर्स ने सिर्फ 59 गेंदों में 19 चौकें और 4 छक्के लगाकर 133 रन बना दिए थे, वहीं कोहली ने भी 50 गेंदों में 82 रन बनाए थे।
जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन ही बना पाई थी और RCB ने यह मैच 39 रनों से जीत लिया था।
7. मुंबई इंडियंस (MI) – 235
सातवें स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम हैं, मुंबई टीम ने IPL 2021 में 8 अक्टूबर 2021 को सनरायजर्स हैदराबाद के खिलाफ अबू धाबी के मैदान में 9 विकेट खोकर 235 रन बना लिए थे।
- तारीख – 8 अक्टूबर 2021
- टीम – मुंबई इंडियंस
- विरोधी – हैदराबाद
- रन – 235
इस मैच में ईशान किशन ने सिर्फ 32 गेंदों में 11 चौकें और 4 छक्के लगाकर 84 रन बना दिए थे, वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी 40 गेंदों में 82 रन बनाए थे।
जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन ही बना पाई थी और मुंबई ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया था।
8. पंजाब किंग्स (KXIP) – 232
आठवें स्थान पर किंग्स एलेवन पंजाब की टीम हैं, किंग्स एलेवन पंजाब की टीम ने IPL 2011 में धरमशाला के मैदान में 17 मई 2011 को RCB के खिलाफ सिर्फ 2 विकेट खोकर 232 रन बना दिए थे.
- तारीख – 17 मई 2011
- टीम – पंजाब
- विरोधी – RCB
- रन – 232
इस मैच में एडम गिलक्रिस्ट ने 55 गेंदों में 9 छक्के और 8 चौके लगाकर 106 रन और शॉन मार्श ने 49 गेंदों में 79 रन बनाए थे.
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की टीम 17 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी थी और किंग्स एलेवन पंजाब ने यह मैच 111 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था।
9. कोलकाता नाईट राईडर्स (KKR) – 232
नौवें स्थान पर फिर से KKR की टीम हैं, KKR ने IPL 2019 में अपने घरेलू मैदान कोलकाता में 28 अप्रैल 2019 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 2 विकेट खोकर 232 रन बना दिए थे.
- तारीख – 28 अप्रैल 2019
- टीम – KKR
- विरोधी – मुंबई
- रन – 232
इस मैच में शुभमन गिल ने 76 रन, क्रिस लिन ने 54 रन और तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने सिर्फ 40 गेंदों में 80 रन बना दिए थे।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 198 रन ही बना पाई और KKR ने यह मैच 34 रनों से जीत लिया था।
10. दिल्ली डेयरडेविल्स (DC) – 231
दसवें स्थान पर दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम हैं, दिल्ली डेयरडेविल्स, दिल्ली कैपिटल्स टीम का पुराना नाम हैं.
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने IPL 2011 में अपने घरेलू मैदान दिल्ली में 23 अप्रैल 2011 को किंग्स एलेवन पंजाब के खिलाफ 4 विकेट खोकर 231 रन बना लिए थे.
- तारीख – 23 अप्रैल 2011
- टीम – दिल्ली
- विरोधी – पंजाब
- रन – 231
इस मैच में डेविड वॉर्नर और वीरेंद्र सहवाग ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वॉर्नर ने 48 गेंदों में 77 रन और वीरेंद्र सहवाग ने सिर्फ 35 गेंदों में 77 रन बनाए थे।
जवाब में किंग्स एलेवन पंजाब की टीम सिर्फ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 202 रन बना पाई और दिल्ली ने यह मैच 29 रनों से जीत लिया था।
11. किंग्स एलेवन पंजाब (KXIP) – 231
ग्यारहवें स्थान पर किंग्स एलेवन पंजाब की टीम हैं, किंग्स एलेवन पंजाब ने IPL 2014 में 7 मई 2014 को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कटक के मैदान में 4 विकेट खोकर 231 रन बनाए थे.
- तारीख – 7 मई 2014
- टीम – पंजाब
- विरोधी – CSK
- रन – 231
जवाब में CSK की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन ही बना पाई और पंजाब ने यह मैच 44 रनों से जीत लिया.
इस मैच में CSK के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ 38 गेंदों में 8 छक्के और 6 चौकें लगाकर 90 रन बनाए थे, वहीं डेविड मिलर ने 47 रन और जॉर्ज बैले ने 40 रन बनाए थे।
सारांश – IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा रन | IPL me sabse jyada run kis team ke hai
- बैंगलोर – 263/5
- बैंगलोर – 248/3
- चेन्नई – 246/5
- कोलकाता – 245/6
- चेन्नई – 240/5
- बैंगलोर – 235/1
- मुंबई – 235/9
- पंजाब – 232/2
- कोलकाता – 232/2
- दिल्ली – 231/4
- पंजाब – 231/4
इसे भी पढ़े –
IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
duniya ka sabse amir cricketer 2020
तो दोस्तों आज हमने जाना कि IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा रन किस टीम के हैं, क्रिकेट से जुड़े रिकॉर्ड और जानकारियों के लिए बाए तरफ के बेल आइकॉन को दबाकर crick hindi को subscribe जरुर करें, धन्यवाद दोस्तों।