नमस्कार दोस्तों, IPL जैसे छोटे फार्मेट में शतक लगा पाना बहुत ही मुश्किल होता हैं, लेकिन बहुत सारे बेहतरीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, तो चलिए जानते हैं, आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों (IPL me sabse jyada satak) के बारें में –
IPL me sabse jyada satak | आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला खिलाड़ी
खिलाड़ी | मैच | शतक |
क्रिस गेल | 142 | 6 |
जोश बटलर | 82 | 5 |
विराट कोहली | 223 | 5 |
KL राहुल | 109 | 4 |
शेन वाटसन | 145 | 4 |
डेविड वार्नर | 162 | 4 |
संजू सैमसन | 138 | 3 |
AB डीलिवियर्स | 184 | 3 |
हासिम अमला | 16 | 2 |
बेन स्टोक्स | 43 | 2 |
1. क्रिस गेल
आईपीएल के सबसे तेजतर्रार बल्लेबाज क्रिस गेल को हर क्रिकेट प्रेमी बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करता हैं, क्रिस गेल ने IPL में 142 मैचों में 141 इनिंग खेलकर 6 शतक लगाए हैं.
- शतक – 6
जो अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड हैं, क्योंकि आईपीएल में बहुत ही कम बल्लेबाज शतक लगा पाते हैं, जबकि क्रिस गेल ने 6 शतक लगा दिए हैं.
इस तरह से आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल सबसे आगे हैं, साथ ही क्रिस IPL में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम हैं.
गेल ने IPL 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक बना दिए थे।
2. जोस बटलर –
दुसरे स्थान बेहतरीन बल्लेबाज जोस बटलर हैं, राजस्थान रॉयल्स टीम के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल में कुल 5 शतक लगा चुके हैं।
- शतक – 5
जोस बटलर आईपीएल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहने हैं, जोस बटलर बहुत ही अनुभवी और दिग्गज बल्लेबाज हैं.
3. विराट कोहली
तीसरे स्थान पर RCB के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिसे क्रिकेट की दुनिया में रन मशीन भी कहते हैं, कोहली ने IPL में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कुल 5 शतक लगा दिए हैं.
- शतक – 5
साथ ही कोहली ने 44 अर्धशतक भी जड़े हैं, कोहली विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों में आते हैं, इसीलिए वे IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.
कोहली ने आईपीएल में सबसे तेज शतक गुजरात लायंस के खिलाफ IPL 2016 में बनाया था, जिसमें उन्होने सिर्फ 53 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था।
4. के एल राहुल –
चौथे स्थान बेहतरीन बल्लेबाज KL राहुल हैं, लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान के एल राहुल ने आईपीएल में कुल 4 शतक लगा चुके हैं।
- शतक – 4
के एल राहुल आईपीएल के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक हैं, जो अकेले मैच जिताने का दम रखते हैं।
5. शेन वाटसन
चेन्नई सुपरकिंग्स के बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज शेन वाटसन IPL के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं, वाटसन ने आईपीएल में सिर्फ 141 इनिंग खेले हैं, जिसमें वाटसन ने 4 शतक जड़े हैं.
- शतक – 4
शेन वाटसन ने आईपीएल में सबसे तेज शतक, सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2017 में जड़े थे, जिसमें उसने सिर्फ 51 गेंदों में ही शतक लगा दिए थे.
साथ ही वाटसन एक बेहतरीन गेंदबाज भी हैं, वाटसन ने IPL में अभी तक 105 इनिंग में गेंदबाजी करके 92 विकेट लिए हैं।
6. डेविड वॉर्नर
सनराईजर्स हैदराबाद के बेहतरीन बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने तेज गति से बल्लेबाजी के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं, डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में अभी तक सिर्फ 162 इनिंग खेलकर 4 शतक लगा लिए हैं.
- शतक – 4
साथ ही डेविड वॉर्नर के नाम IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी हैं, वॉर्नर ने IPL में कुल 54 अर्धशतक लगाए हैं.
डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में सबसे तेज शतक कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ IPL 2017 में लगाया था, जिसमें उन्होने सिर्फ 43 गेंदों में ही शतक ठोक दिया था।
7. संजू सैमसन
आईपीएल मे बेहतरीन प्रदर्शन करके क्रिकेट जगत में छाने वाले युवा खिलाड़ी संजू सैमसन T20 फार्मेट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं.
- शतक – 3
सैमसन ने IPL में कुल 3 शतक लगाए हैं और इस तरह से इस सूची में संजू सैमसन 7वें स्थान पर हैं.
संजू सैमसन ने आईपीएल में सबसे तेज शतक सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2019 में लगाया था, जिसमें सैमसन ने सिर्फ 54 गेंदों में शतक ठोक दिये थे।
8. एबी डी विलियर्स
RCB के सबसे धाकड़ बल्लेबाज एबी डी विलियर्स को हर क्रिकेट प्रेमी जानता हैं, एबी डी विलियर्स ने IPL में कुल 3 शतक जड़े हैं.
- शतक – 3
साथ ही डी विलियर्स ने आईपीएल में 40 अर्धशतक भी बनाए हैं, एबी डी विलियर्स आईपीएल में सबसे तेज शतक सिर्फ 43 गेंदों में ही लगा दिए थे, जिसे उन्होने IPL 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ लगाए थे।
अपने बेहतरीन खेल और शांत स्वभाव के कारण पूरे विश्व में एबी डी विलियर्स को पसंद किया जाता हैं, जिसमें सबसे ज्यादा भारतीय दर्शक शामिल हैं।
इसे भी पढ़े – आज का IPL मैच कौन से चैनल पर आएगा
9. शिखर धवन –
दिल्ली कैपिटल्स के तूफानी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस सूची में 7वें स्थान पर हैं, धवन ने आईपीएल में अभी तक 2 शतक लगाए हैं।
- शतक – 2
धवन ने ये दोनों शतक आईपीएल 2020 में लगाए हैं और धवन ने ये दोनों शतक लगातार 2 मैच में लगाए हैं और आईपीएल के इतिहास में लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
धवन ने आईपीएल 2020 में अपना शतक 17 अक्टूबर 2020 को चेन्नई के खिलाफ लगाया था, जिसमें उसमें 101 रन बनाए थे।
वहीं दूसरा शतक 20 अक्टूबर 2020 को पंजाब टीम के खिलाफ बनाया था, जिसमें धवन ने 106 रन बनाए थे।
10. अंजिक्य रहाणे
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मसहूर हैं, रहाणे ने IPL में कुल 2 शतक लगाए हैं.
- शतक – 2
साथ ही रहाणे ने 28 अर्धशतक भी जड़े हैं, अंजिक्य रहाणे ने आईपीएल में सबसे तेज शतक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2019 में लगाया था.
जिसमें रहाणे ने सिर्फ 58 गेंदों में ही शतक जड़ दिये थे, अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण अंजिक्य रहाणे लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल हैं।
11. ब्रैंडन मैकुलम
IPL के पूर्व बेहतरीन बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम अपने बेहतरीन बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं, मैकुलम ने IPL मे कुल 2 शतक लगाए हैं.
- शतक – 2
मैकुलम ने IPL में सबसे तेज शतक सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2015 में लगाए थे, जिसमें उन्होने सिर्फ 56 गेंदों में ही शतक लगा दिये थे.
12. वीरेंद्र सहवाग
किंग्स एलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व बल्लेबाज रह चुके वीरेंद्र सहवाग IPL के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक थे, सहवाग ने IPL में कुल 2 शतक लगाए हैं.
- शतक – 2
साथ ही सहवाग ने IPL में 16 अर्धशतक भी लगाए हैं, सहवाग ने IPL में सबसे तेज शतक डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ IPL 2011 में लगाया था, जिसमें सहवाग ने सिर्फ 48 गेंदो में ही शतक लगा दिया था।
13. मुरली विजय
चेन्नई सुपरकिंग्स के धाकड़ बल्लेबाज मुरली विजय अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, मुरली विजय ने IPL में कुल 2 शतक लगाए हैं.
- शतक – 2
इस तरह से इस सूची में मुरली विजय ग्यारहवें स्थान पर हैं, मुरली विजय ने IPL में सबसे तेज शतक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2010 में लगाया था, जिसमें मुरली विजय ने सिर्फ 46 गेंदों में ही शतक लगा दिया था।
सारांश – आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला खिलाड़ी
- क्रिस गेल – 6
- जोश बटलर – 5
- विराट कोहली – 5
- के एल राहुल – 4
- डेविड वॉर्नर – 4
- शेन वाटसन – 4
- एबी डी विलियर्स – 3
- संजू सैमसन – 3
- शिखर धवन – 2
- अंजिक्य रहाणे – 2
- ब्रैंडन मैकुलम – 2
- वीरेंद्र सहवाग – 2
- मुरली विजय – 2
तो दोस्तों ये थे IPL me sabse jyada satak lagane wale ballebaj, अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए crick hindi पर बने रहे, धन्यवाद दोस्तों।
इसे भी पढ़े –
आईपीएल विजेता टीम 2008 से 2021
duniya ka sabse amir cricketer 2020