आईपीएल 2022 में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची | IPL 2022 retained players list in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आईपीएल 2022 में कई अच्छे खिलाड़ियों को रिटेन किया गया, रिटेन का मतलब होता हैं “अपने  खिलाड़ियों को अपने टीम में बनाए रखना”, तो चलिए जानते हैं आईपीएल 2022 में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची के बारें में – 

आईपीएल 2022 में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची (IPL 2022 retained players list in Hindi)

आईपीएल 2022 में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची
आईपीएल 2022 में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची

आईपीएल में एक टीम अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, वहीँ इन 4 खिलाड़ियों में अधिकतम 3 भारतीय रह सकते हैं और अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ी रह सकते हैं. 

सभी 10 टीमों द्वारा अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया गया, वहीँ लखनऊ और अहमदाबाद टीम को 3 – 3 खिलाड़ी खरीदने का मौका दिया गया, तो चलिए बारी-बारी से इन सभी खिलाड़ियों के बारें में जानते हैं –  

1. लखनऊ सुपर जायंट रिटेन प्लेयर 2022 – 

तो जैसा की हम बात कर चुके हैं कि लखनऊ और अहमदाबाद टीम को 3 – 3 खिलाड़ी खरीदने का मौका मिला और दोनों टीमों ने 3 – 3 बेहतरीन खिलाड़ियों को ख़रीदा जो कुछ इस प्रकार हैं – 

खिलाड़ी तनख्वाह
KL राहुल (कप्तान) 17 करोड़
मार्कस स्टोइनिस 9.2 करोड़
रवि बिश्नोई 4 करोड़

लखनऊ टीम ने आईपीएल 2022 में कुल 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं, जिसमें सलामी बल्लेबाज KL राहुल को 17 करोड़ में ख़रीदा हैं, जो टीम के कप्तान भी बनेंगे.

आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ में, और गेंदबाज रवि बिश्नोई को 4 करोड़ में ख़रीदा हैं. 

2. अहमदाबाद टीम रिटेन प्लेयर 2022 – 

खिलाड़ी तनख्वाह
हार्दिक पांड्या  15 करोड़
राशिद खान  15 करोड़
शुभमन गिल 8 करोड़

अहमदाबाद टीम ने आईपीएल 2022 में कुल 3 खिलाड़ियों को खरीद लिया हैं, जिसमें आलराउंडर हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ में, गेंदबाज राशिद खान को 15 करोड़ में और बल्लेबाज शुभमन गिल को 8 करोड़ में ख़रीदा हैं.

3. चेन्नई सुपर किंग्स रिटेन प्लेयर 2022 – 

खिलाड़ी तनख्वाह
रविन्द्र जडेजा  16 करोड़
महेंद्र सिंह धोनी  12 करोड़
मोईन अली 8 करोड़
ऋतुराज गायकवाड़ 6 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने आईपीएल 2022 में कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं, जिसमें आलराउंडर रविन्द्र जडेजा को 16 करोड़ में, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में, आलराउंडर मोईन अली को 8 करोड़ में और बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ में रिटेन किया हैं. 

4. दिल्ली कैपिटल्स रिटेन प्लेयर 2022 – 

खिलाड़ी तनख्वाह
रिषभ पन्त 16 करोड़
अक्षर पटेल 9 करोड़
पृथ्वी शॉ 7.5 करोड़
एनरिक नोर्ट्जे 6.5 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स टीम ने भी आईपीएल 2022 में कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं, जिसमें बल्लेबाज रिषभ पन्त को 16 करोड़ में, गेंदबाज अक्षर पटेल को 9 करोड़ में, बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को 7.5 करोड़ में और साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एनरिक नोर्ट्जे को 6.5 करोड़ में रिटेन किया हैं. 

5. कोलकाता नाईट रायडर्स रिटेन प्लेयर 2022 – 

खिलाड़ी तनख्वाह
आंद्रे रसेल  12 करोड़
वरुण चक्रवर्ती  8 करोड़
वेंकटेश अय्यर 8 करोड़
सुनील नारायण 6 करोड़

कोलकाता नाईट रायडर्स टीम ने आईपीएल 2022 में आलराउंडर आंद्रे रसेल को 12 करोड़ में, गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को 8 करोड़ में, आलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 8 करोड़ में और आलराउंडर सुनील नारायण को 6 करोड़ में रिटेन किया हैं. 

6. मुंबई इंडियंस रिटेन प्लेयर 2022 – 

खिलाड़ी तनख्वाह
रोहित शर्मा  16 करोड़
जसप्रीत बुमराह  12 करोड़
सूर्यकुमार यादव 8 करोड़
कायरान पोलार्ड 6 करोड़

मुंबई इंडियंस टीम ने आईपीएल 2022 में कप्तान रोहित शर्मा को 16 करोड़ में, गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़ में, आलराउंडर सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ में और आलराउंडर कायरान पोलार्ड को 6 करोड़ में रिटेन किया हैं. 

7. पंजाब किंग्स रिटेन प्लेयर 2022 – 

खिलाड़ी तनख्वाह
मयंक अग्रवाल  12 करोड़
अर्शदीप सिंह  4 करोड़

पंजाब किंग्स टीम ने आईपीएल 2022 में सिर्फ 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं, जिसमें बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ में और गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया हैं. 

8. राजस्थान रॉयल्स रिटेन प्लेयर 2022 – 

खिलाड़ी तनख्वाह
संजू सैमसन  14 करोड़
जोस बटलर 10 करोड़
यशस्वी जायसवाल 4 करोड़

राजस्थान रॉयल्स टीम ने आईपीएल 2022 में कुल 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं, जिसमें बल्लेबाज संजू सैमसन को 14 करोड़ में, आलराउंडर जोस बटलर को 10 करोड़ में और बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ में रिटेन किया हैं. 

9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रिटेन प्लेयर 2022 – 

खिलाड़ी तनख्वाह
विराट कोहली  15 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल  11 करोड़
मोहम्मद सिराज 7 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने आईपीएल 2022 में कुल 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं, जिसमें कप्तान विराट कोहली को 15 करोड़ में, बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ में गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ में रिटेन किया हैं. 

10. सनरायजर्स हैदराबाद रिटेन प्लेयर 2022 – 

खिलाड़ी तनख्वाह
केन विलियमसन  14 करोड़
अब्दुल सामद 4 करोड़
उमरान मालिक 4 करोड़

सन रायजर्स हैदराबाद टीम ने आईपीएल 2022 में कुल 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं, जिसमें कप्तान केन विलियमसन को 14 करोड़ में, आलराउंडर अब्दुल सामद को 4 करोड़ में और गेंदबाज उमरान मालिक को 4 करोड़ में रिटेन किया हैं. 

आईपीएल 2022 में सबसे महँगा रिटेन खिलाड़ी – 

खिलाड़ी तनख्वाह टीम
KL राहुल 17 करोड़ लखनऊ
रविन्द्र जडेजा  16 करोड़ चेन्नई
रिषभ पन्त 16 करोड़ दिल्ली
रोहित शर्मा  16 करोड़ मुंबई
विराट कोहली  15 करोड़ बैंगलोर
हार्दिक पांड्या  15 करोड़ अहमदाबाद
राशिद खान  15 करोड़ अहमदाबाद
संजू सैमसन  14 करोड़ राजस्थान
केन विलियमसन  14 करोड़ हैदराबाद
महेंद्र सिंह धोनी  12 करोड़ चेन्नई
आंद्रे रसेल  12 करोड़ कोलकाता
जसप्रीत बुमराह  12 करोड़ मुंबई
मयंक अग्रवाल  12 करोड़ पंजाब

आईपीएल 2022 में 33 रिटेन खिलाड़ियों में 13 खिलाड़ी सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी हैं, जिसमें KL राहुल 17 करोड़ में, रविन्द्र जडेजा, रिषभ पन्त और रोहित शर्मा को 16 – 16 करोड़ में रिटेन किया गया.

वहीँ विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और राशिद खान को 15 – 15 करोड़ में रिटेन किया गया, संजू सैमसन और केन विलियमसन को 14 – 14 करोड़ में रिटेन किया गया. 

महेंद्र सिंह धोनी, आंद्रे रसेल, जसप्रीत बुमराह और मयंक अग्रवाल को 12 – 12 करोड़ में रिटेन किया गया. 

इसे भी पढ़े – 

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे और क्रिकेट से जुड़े रिकॉर्ड और जानकारियों के लिए बाए तरफ के बेल आइकॉन को दबाकर crick hindi को subscribe जरुर करें, धन्यवाद दोस्तों।