नमस्कार दोस्तों, 31 मार्च को आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच हुवा, जिसमें लखनऊ टीम ने चेन्नई टीम को हराते हुए एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में –
IPL 2022 : लखनऊ टीम ने रचा इतिहास, आईपीएल में तोड़ा दिग्गज टीमों का रिकॉर्ड
आईपीएल 2022 में 31 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेहतरीन मैच हुवा, जिसमें लखनऊ टीम ने 211 रनों को लक्ष्य को हासिल किया और मैच को जीत लिया.
इस तरह से लखनऊ टीम ने आईपीएल में सबसे बड़े लक्ष्य का को हासिल करने के मामले में दिल्ली, पंजाब और चेन्नई जैसे दिग्गज टीमों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
लखनऊ टीम आईपीएल में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने वाली चौथी टीम बन गई हैं, इससे पहले ये रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स टीम के नाम था.
दिल्ली कैपिटल्स टीम ने आईपीएल 2017 में गुजरात लायंस टीम के खिलाफ 209 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.
31 मार्च को हुए इस मैच में चेन्नई टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 7 विकेट पर 210 रन बनाए, जवाब में लखनऊ टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 211 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया.
- विजेता – लखनऊ, 6 विकेट से
- चेन्नई – 210/7
- लखनऊ – 211/4
आईपीएल में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीतने वाली टीम –
टीम | लक्ष्य | टीम | आईपीएल |
राजस्थान | 224 | पंजाब | 2020 |
मुंबई | 219 | चेन्नई | 2021 |
राजस्थान | 215 | डेक्कन चार्जर्स | 2008 |
लखनऊ | 211 | चेन्नई | 2022 |
दिल्ली | 209 | गुजरात लायंस | 2017 |
पंजाब | 206 | हैदराबाद | 2014 |
पंजाब | 206 | बैंगलोर | 2022 |
चेन्नई | 206 | बैंगलोर | 2012 |
चेन्नई | 206 | बैंगलोर | 2018 |
पंजाब | 206 | चेन्नई | 2014 |
आईपीएल में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीतने वाली टीम राजस्थान हैं, राजस्थान टीम ने आईपीएल 2020 में पंजाब टीम के खिलाफ 224 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल किया था.
दुसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस टीम हैं, मुंबई टीम ने आईपीएल 2021 में चेन्नई टीम के खिलाफ 219 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.
तीसरे स्थान पर एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की टीम हैं, राजस्थान टीम ने आईपीएल 2008 में डेक्कन चार्जर्स टीम के खिलाफ 215 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था.
चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आ चुकी हैं, लखनऊ टीम ने आईपीएल 2022 में चेन्नई टीम के खिलाफ 211 रनों को लक्ष्य को हासिल किया हैं.
इसे भी पढ़े –
आईपीएल 2022 में आज किसका मैच है
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरुर करें और आईपीएल से जुड़े जानकारी के लिए बाए तरफ के बेल आइकॉन को दबाकर subscribe जरुर करे और जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे, धन्यवाद दोस्तों।