नमस्कार दोस्तों, T20 एक ऐसा फार्मेट हैं जिसमे बल्लेबाजों द्वारा जमकर छक्के और चौके लगाए जाते हैं, तो चलिए जानते है T20 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन – कौन हैं –
T20 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज | most sixes in an inning in t20
खिलाड़ी | टीम | छक्के | विरोधी टीम | तारीख |
हजारतुल्लाह जजई | अफगानिस्तान | 16 | आयरलैंड | 23 फरवरी 2019 |
आरोन फिंच | आस्ट्रेलिया | 14 | इंग्लैंड | 29 अगस्त 2013 |
रिचर्ड लेवी | दक्षिण अफ्रीका | 13 | न्यूजीलैंड | 19 फ़रवरी 2012 |
इविन लुईस | वेस्टइंडीज़ | 12 | भारत | 9 जुलाई 2017 |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज़ | 11 | इंग्लैंड | 16 मार्च 2016 |
रोहित शर्मा | भारत | 10 | श्रीलंका | 22 दिसम्बर 2017 |
कॉलिन मुनरो | न्यूजीलैंड | 10 | वेस्ट इंडीज़ | 3 जनवरी 2018 |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज़ | 10 | दक्षिण अफ्रीका | 3 जनवरी 2018 |
कोरी एंडरसन | न्यूजीलैंड | 10 | बांग्लादेश | 8 जनवरी 2017 |
आरोन फिंच | आस्ट्रेलिया | 10 | जिम्बाब्वे | 3 जुलाई 2018 |
1) हजरतुल्लाह जजई
पहले स्थान पर अफगानिस्तान के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई हैं, जजई टी-20 क्रिकेट में तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं.
- टीम – अफगानिस्तान
- विरोधी – आयरलैंड
- छक्के – 16
- तारीख – 23 फरवरी 2019
जजई ने 23 फरवरी 2019 को आयरलैंड के खिलाफ हुए T20 मैच मे 16 छक्के लगा दिए थे, इस मैच मे जजई ने सिर्फ 62 गेंदों में 11 चौके एयर 16 छक्के लगाकर 162 रन बनाए थे।
2) आरोन फिंच
दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियन टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच हैं, कम ओवर के मैचों में फिंच ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाजो में से एक हैं.
- टीम – आस्ट्रेलिया
- विरोधी – इंग्लैंड
- छक्के – 14
- तारीख – 29 अगस्त 2013
आरोन फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ 29 अगस्त 2013 के टी-20 मैच में एक ही इनिंग में 14 छक्के लगाये थे, इस मैच में आरोन फिंच ने सिर्फ 63 गेंदों में 14 छक्के और 11 चौके लगाकर 156 रन बनाये थे.
3) रिचर्ड लेवी
तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेजतर्रार बल्लेबाज रिचर्ड लेवी है, लेवी ने साल 2012 में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 13 छक्के जड़े थे.
- टीम – दक्षिण अफ्रीका
- विरोधी – न्यूजीलैंड
- छक्के – 13
- तारीख – 19 फरवरी 2012
रिचर्ड लेवी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 फरवरी 2012 को हुवे मैच में एक ही इनिंग में 13 छक्के लगाये थे, इस मैच में रिचर्ड लेवी ने सिर्फ 51 गेंदों में 13 छक्के और 5 चौके लगाकर 117 रन बनाये थे.
4) ईविन लुईस
चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज के युवा धाकड़ बल्लेबाज़ ईविन लुईस हैं, लुईस ने भारतीय टीम के खिलाफ 9 जुलाई 2017 को टी-20 इंटरनेशनल मैच में एक ही इनिंग में 12 छक्के लगाये थे.
- टीम – वेस्टइंडीज
- विरोधी – भारत
- छक्के – 12
- तारीख – 9 जुलाई 2017
इस मैच में एविन लेविस ने 62 गेंदों में 12 छक्के और 6 चौके लगाकर 125 रन बनाये थे.
5) क्रिस गेल
पांचवे स्थान पर वेस्टइंडीज के बेहतरीन बल्लेबाज़ और सिक्सर किंग के नाम से मशहूर क्रिस गेल हैं.
- टीम – वेस्टइंडीज
- विरोधी – इंग्लैंड
- छक्के – 11
- तारीख – 16 मार्च 2016
गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 16 मार्च 2016 के टी-20 मैच में एक ही इनिंग में 11 छक्के लगाये थे, इस मैच मे गेल ने सिर्फ 48 गेंदों मे 5 चौके और 11 छक्के लगाकर 100 रन बनाए थे।
6) रोहित शर्मा
छठवें स्थान पर हिटमैन रोहित शर्मा है, शर्माजी टी-20 और वनडे क्रिकेट में तेज गति से बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं.
- टीम – भारत
- विरोधी – श्रीलंका
- छक्के – 10
- तारीख – 22 दिसंबर 2017
शर्मा जी ने 22 दिसंबर 2017 मे हुये T20 मैच मे इंदौर के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगा दिए थे, इस मैच मे रोहित शर्मा ने सिर्फ 43 गेंदों मे 12 चौकें और 10 छक्के लगाकर 118 रन बनाए थे।
इसे भी पढ़े – आज का मैच कौन से चैनल पर आएगा
7) कॉलिन मुनरों
सातवें स्थान पर न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाजो में से एक कॉलिन मुनरो हैं, मुनरो टी-20 क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज हैं.
- टीम – न्यूजीलैंड
- विरोधी – वेस्टइंडीज
- छक्के – 10
- तारीख – 3 जनवरी 2018
मुनरों ने 3 जनवरी 2018 को माउंट मॉनगनुई के मैदान में वेस्टइंडीज के साथ हुए टी-20 मुकाबले में एक पारी में 10 छक्के जड़ दिए थे, इस मैच में मुनरो ने सिर्फ 53 गेंदों में 10 छक्के और 3 चौके लगाकर 104 रन बनाए थे.
8) क्रिस गेल
आठवें स्थान पर एक बार फिर से वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज और सिक्सर किंग क्रिस गेल हैं.
- टीम – वेस्टइंडीज
- विरोधी – दक्षिण अफ़्रीका
- छक्के – 10
- तारीख – 11 सितंबर 2007
गेल ने 11 सितंबर 2007 को जोहांसबर्ग के मैदान में दक्षिण अफ़्रीकी टीम के खिलाफ हुए टी-20 मैच में एक पारी में 10 छक्के उड़ाये थे, इस मैच में गेल ने सिर्फ 57 गेंदों में 10 छक्के और 7 चौके लगाकर 117 रन बनाए थे.
9) कोरी एंडरसन
नौवे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व और बेहतरीन बल्लेबाज कोरी एंडरसन हैं.
- टीम – न्यूजीलैंड
- विरोधी – बांग्लादेश
- छक्के – 10
- तारीख – 8 जनवरी 2017
कोरी एंडरसन ने 8 जनवरी 2017 को माउंट मॉनगनुई के मैदान में बांग्लादेश टीम के खिलाफ एक पारी में 10 छक्के लगाये थे.
10) आरोन फिंच
दसवें स्थान पर एक बार फिर से आस्ट्रेलिया के धाकड़ और तेजतर्रार बल्लेबाज आरोन फिंच हैं.
- टीम – आस्ट्रेलिया
- विरोधी – ज़िम्बाब्वे
- छक्के – 10
- तारीख – 3 जुलाई 2018
फिंच ने 3 जुलाई 2018 को हरारे के मैदान में ज़िम्बाब्वे के साथ हुए मुकाबले में एक पारी में 10 छक्के जड़ दिए थे, फिंच ने इस मैच में 76 गेंदों में 10 छक्के और 16 चौके की मदद से 172 रन बनाये थे.
फिंच का ये 172 रनों का स्कोर T20 के इतिहास में एक पारी किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे सर्वोच्च स्कोर हैं.
सारांश – T20 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
1) हजरतुल्लाह जजई – 16
2) आरोन फिंच – 14
3) रिचर्ड लेवी – 13
4) ईविन लुईस – 12
5) क्रिस गेल – 11
6) रोहित शर्मा – 10
7) कॉलिन मुनरों – 10
8) क्रिस गेल – 10
9) कोरी एंडरसन – 10
10) आरोन फिंच – 10
दोस्तों ये थे T20 में एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए crick hindi पर बने रहे, धन्यवाद दोस्तों।
इसे भी पढ़े –
T20 में सबसे तेजी से शतक लगाने वाले बल्लेबाज
T20 में हैट्रिक विकेट लेने वाले गेंदबाज