नमस्कार दोस्तों, T20 क्रिकेट के आने से क्रिकेट के सभी प्रारूपो में तेजी से रन बनने लगे हैं, जिससे वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना अब थोडा आसान लगने लगा हैं, आज इस आर्टिकल में बात करेंगे वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी( oneday me dohara shatak lagane wale khiladi) के बारे में –
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी( oneday me dohara shatak lagane wale khiladi)
खिलाडी | टीम | तारीख | खिलाफ |
सचिन तेंदुलकर | भारत | 24 फ़रवरी 2010 | दक्षिण अफ्रीका |
वीरेंदर सहवाग | भारत | 8 दिसम्बर 2011 | वेस्टइंडीज़ |
रोहित शर्मा | भारत | 2 नवंबर 2013 | आस्ट्रेलिया |
रोहित शर्मा | भारत | 13 नवंबर 2014 | श्रीलंका |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज़ | 24 फ़रवरी 2015 | ज़िम्बाब्वे |
मार्टिन गुप्टिल | न्यूजीलैंड | 21 मार्च 2015 | वेस्टइंडीज़ |
रोहित शर्मा | भारत | 13 दिसम्बर 2017 | श्रीलंका |
फखर जमान | पाकिस्तान | 20 जुलाई 2018 | ज़िम्बाब्वे |
ईशान किशन | भारत | 10 दिसम्बर 2022 | बांग्लादेश |
शुभमन गिल | भारत | 18 दिसम्बर 2023 | न्यूजीलैंड |
1. सचिन तेंदुलकर –
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाये थे सचिन ने यह दोहरा शतक अपनी वनडे क्रिकेट की 431वे पारी के दौरान लगाये थे.
- खिलाडी – सचिन तेंदुलकर
- टीम – भारत
- दोहरा शतक – 147 गेंद
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 फ़रवरी 2010 को ग्वालियर में खेले गए मैच में वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक बनाया हैं.
सचिन ने वनडे का पहला दोहरा शतक मात्र 147 गेंदों में बनाया हैं, सचिन ने इस मैच में कुल नाबाद 200 रन बनाये थे और अपनी इस पारी में सचिन ने 25 चौके और 3 छक्के मारे थे.
2. वीरेन्द्र सहवाग –
भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दुसरे बल्लेबाज हैं, सहवाग ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए मैच में अपने वनडे कैरियर की 234 वे पारी खेलते हुए यह दोहरा शतक बनाया हैं.
- खिलाडी – वीरेन्द्र सहवाग
- टीम – भारत
- दोहरा शतक – 140 गेंद
8 दिसम्बर 2011 को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे मैच में वीरेन्द्र सहवाग ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया था, बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले सहवाग दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं.
सहवाग ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए इस मैच में 140 गेंदों में दोहरा शतक जड़ते हुए कुल 149 गेंद खेलकर 219 रन बनाये थे, सहवाग द्वारा बनाया गया यह दोहरा शतक, वनडे का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक हैं
3. रोहित शर्मा –
भारतीय टीम के वनडे कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं, रोहित ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक लगाया हैं.
- खिलाडी – रोहित शर्मा
- टीम – भारत
- दोहरा शतक – 156 गेंद
वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा ने 2 नवंबर 2013 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए वनडे मुकाबले अपना पहला दोहरा शतक बनाया हैं.
इस मैच ने रोहित ने 156 गेंद में ही दोहरा शतक जड़ते हुए कुल 158 गेंदों का सामना करते हुए 209 रन बनाये थे.
वनडे में रोहित ने अपना पहला दोहरा शतक अपने वनडे कैरियर की 103वे पारी में बनाया था.
4. रोहित शर्मा –
वनडे क्रिकेट इतिहास का चौथा दोहरा शतक भी रोहित शर्मा ने ही बनाया हैं, रोहित ने अपने वनडे कैरियर का दूसरा दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ बनाया हैं.
- खिलाडी – रोहित शर्मा
- टीम – भारत
- दोहरा शतक – 151 गेंद
13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के मैदान में खेले गए वनडे मुकाबले में रोहित ने शानदार बल्लेबाजी कर मात्र 151 गेंदों का सामना करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया था.
इस मैच में रोहित ने कुल 173 गेंद खेलते हुए कुल 264 रन बनाये थे, रोहित द्वारा खेला गया यह 264 रन की पारी वनडे क्रिकेट इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत वनडे स्कोर हैं.
5. क्रिस गेल –
छोटे फार्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रहे वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज क्रिस गेल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवे खिलाड़ी हैं, गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए यह दोहरा शतक बनाया था.
- खिलाडी – क्रिस गेल
- टीम – वेस्टइंडीज़
- दोहरा शतक – 138 गेंद
आस्ट्रेलिया में खेले गये 2015 वनडे वर्ल्डकप के दौरान गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 138 गेंदों का सामना करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया था.
गेल के द्वारा बनाया गया यह दोहरा शतक वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक है साथ ही यह दोहरा शतक वर्ल्डकप के दौरान किसी भी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया पहला दोहरा शतक भी हैं.
गेल ने इस मैच में कुल 147 गेंद खेलते हुए कुल 215 रन बनाये थे.
6. मार्टिन गुप्तिल –
इस लिस्ट में छठे खिलाडी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हैं, गुप्टिल ने साल 2015 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे वर्ल्डकप में यह दोहरा शतक बनाया था.
- खिलाडी – मार्टिन गुप्तिल
- टीम – न्यूजीलैंड
- दोहरा शतक – 153 गेंद
गुप्टिल वर्ल्डकप के दौरान दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दुसरे बल्लेबाज हैं, गुप्टिल ने 21 मार्च 2015 को वेलिंग्टन में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गये इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 153 गेंदों का सामना कर दोहरा शतक जड़ दिया था.
इस मैच में गुप्टिल ने कुल 163 गेंदों का सामना करतें हुए 145.39 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 237 रन बनाये थे, इस पारी के दौरान गुप्टिल ने 24 चौके और 11 छक्के मारे थे.
7. रोहित शर्मा –
इस लिस्ट में सातवे बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गये मैच में दोहरा शतक जड़ा था, रोहित का यह वनडे में तीसरा दोहरा शतक हैं.
- खिलाडी – रोहित शर्मा
- टीम – भारत
- दोहरा शतक – 151 गेंद
वनडे क्रिकेट इतिहास में तीन दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 13 दिसम्बर 2017 को मोहाली क्रिकेट ग्राउंड में खेले गये मैच में वनडे का अपना तीसरा और दुनिया का सातवाँ दोहरा शतक जड़ा था.
इस मैच में रोहित ने मात्र 151 गेंदों में दोहरा बनाते हुए कुल 153 गेंदों का सामना कर 135.94 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 208 रन की पारी खेली थी, अपने इस पारी के दौरान रोहित ने 13 चौके और 12 छक्के लगाये थे.
8. फखर जमान –
इस लिस्ट में आठवे खिलाडी पाकिस्तान टीम के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान हैं, फखर जमान ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ यह दोहरा शतक बनाया हैं.
- खिलाडी – फखर जमान
- टीम – पाकिस्तान
- दोहरा शतक – 148 गेंद
20 जुलाई 2018 को ज़िम्बाब्वे के बुलवायो के क्रिकेट मैदान में खेले गए इस मैच में फखर जमान ने 148 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था, यह वनडे में लगाया गया पांचवा सबसे तेज दोहरा शतक हैं.
इस मैच में फखर ने कुल 156 गेंदों का सामना करते हुए 134.61 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 210 रन बनाये थे, इस पारी के दौरान फखर ने 24 चौके और 5 छक्के मारे थे.
9. ईशान किशन –
इस लिस्ट में नव्वे खिलाडी भारत के बल्लेबाज ईशान किशन हैं, ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के दुसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं, किशन ने वनडे क्रिकेट इतिहास का नव्वा दोहरा शतक बांग्लादेश के खिलाफ साल 2022 में बनाया हैं.
- खिलाडी – ईशान किशन
- टीम – भारत
- दोहरा शतक – 126 गेंद
बांग्लादेश के खिलाफ 10 दिसम्बर 2022 को खेले गये इस मैच में ईशान किशन ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए मात्र 126 गेंद का सामना कर दोहरा शतक जड़ दिया था, इसके साथ ही ईशान किशन वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाडी बन गए हैं.
इस मैच में किशन ने कुल 131 गेंदों में 24 चौके और 10 छक्को की मदद से 160.30 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाये थे.
भारत ने ईशान किशन की इस पारी की बदौलत वनडे क्रिकेट इतिहास का बांग्लादेश के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था.
10. शुभमन गिल –
वनडे क्रिकेट में दशवा दोहरा शतक लगाने वाले खिलाडी भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल हैं, गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2023 में दोहरा शतक लगाया हैं.
- खिलाडी – शुभमन गिल
- टीम – भारत
- दोहरा शतक – 145 गेंद
23 साल के शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज हैं, गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 दिसम्बर 2023 को खेले गए मैच में मात्र 145 गेंदों में दोहरा शतक जड़ते हुए दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं.
इस मैच में गिल ने कुल 149 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके और 9 छक्के कि मदद से 139.6 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 208 रन बनांये हैं.
गिल के इस शानदार दोहरे शतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 349 रन बड़ा का स्कोर खड़ा कर दिया हैं.
इस दोहरे शतक के साथ गिल वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक लगाने वाले भारत के पांचवे बल्लेबाज और दुनिया के दशवे बल्लेबाज हैं.
गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं.
सारांश – वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी( oneday me dohara shatak lagane wale khiladi)
- सचिन तेंदुलकर – 147 गेंद
- वीरेंदर सहवाग – 140 गेंद
- रोहित शर्मा – 156 गेंद
- रोहित शर्मा – 151 गेंद
- क्रिस गेल – 138 गेंद
- मार्टिन गुप्तिल – 153 गेंद
- रोहित शर्मा – 151 गेंद
- फखर जमान – 148 गेंद
- ईशान किशन – 126 गेंद
- शुभमन गिल – 145 गेंद
सवाल-जवाब (FAQ)-
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भारत के ईशान किशन हैं, ईशान किशन ने वनडे में मात्र 126 गेंदों में दोहरा शतक बनाये हैं, ईशान ने यह दोहरा शतक बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 10 दिसंबर 2022 को बनाया हैं, ईशान वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज है, ईशान ने इस मैच में कुल 131 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रन बनाये थे.
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक अब तक 7 बल्लेबाजों ने बनाये हैं, वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों के नाम सचिन तेंदुलकर, विरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल,फखर ज़मान, और ईशान किशन हैं, इनमे से रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे अधिक 3 दोहरे शतक बनाये है. वनडे में अबतक कुल 9 दोहरे शतक बने हैं, जिनमें से 6 दोहरा शतक भारतीय बल्लेबाजों ने बनाये है. वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक किसका है?
दोहरा शतक कौन कौन मारा है?
इसे भी पढ़े –
T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
T20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
T20 में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे और क्रिकेट से जुड़े रिकॉर्ड और जानकारियों के लिए बाए तरफ के बेल आइकॉन को दबाकर crick hindi को subscribe जरुर करें, धन्यवाद दोस्तों।