नमस्कार दोस्तों, T20 क्रिकेट के आने के बाद से वनडे क्रिकेट में भी बल्लेबाजो द्वारा बड़े-बड़े स्कोर बनने लगे हैं, आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर किसका हैं –
वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (Oneday me ek pari me sabse jyada run)
बल्लेबाज | टीम | व्यक्तिगत बड़ा स्कोर |
रोहित शर्मा | भारत | 264 |
मार्टिन गुप्टिल | न्यूजीलैंड | 237 |
वीरेन्द्र सहवाग | भारत | 219 |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज़ | 215 |
फखर जमान | पाकिस्तान | 210* |
ईशान किशन | भारत | 210 |
रोहित शर्मा | भारत | 209 |
रोहित शर्मा | भारत | 208* |
सचिन तेंदुलकर | भारत | 200* |
सईद अनवर | पाकिस्तान | 194 |
1. रोहित शर्मा –
वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का हैं, रोहित शर्मा ने वनडे में एक पारी के दौरान सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 264 रन बनाये थे.
- बल्लेबाज – रोहित शर्मा
- टीम – भारत
- स्कोर – 264 रन
रोहित शर्मा ने साल 2014 में भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में श्रीलंका के खिलाफ वनडे की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 264 रन बनाये थे.
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी 264 रन की पारी के दौरान 173 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौके और 9 छक्के लगाये थे.
2. मार्टिन गुप्टिल –
वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले दुसरे बल्लेबाज न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं, गुप्टिल ने वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 237 रन की पारी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ साल 2015 में खेली थी.
- बल्लेबाज – मार्टिन गुप्टिल
- टीम – न्यूजीलैंड
- स्कोर – 237 रन
वनडे वर्ल्डकप 2015 में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच 21 मार्च 2015 को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने दोहरा शतक जड़ते हुए 237 रन कि नाबाद पारी खेली थी.
अपनी इस पारी के दौरान गुप्टिल ने 163 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके और 11 छक्के लगाये थे.
3. वीरेन्द्र सहवाग –
वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले तीसरे बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग हैं, सहवाग ने वनडे क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए 219 रन बनाये थे.
- बल्लेबाज – वीरेन्द्र सहवाग
- टीम – भारत
- स्कोर – 219 रन
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 8 दिसम्बर 2011 को खेले गए वनडे मुकाबले में सहवाग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे का तीसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाते हुए 219 रन कि पारी खेली थी, सहवाग ने अपने इस पारी के दौरान 25 चौके और 7 छक्के लगाये थे.
4. क्रिस गेल –
इस लिस्ट में चौथे खिलाडी वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, गेल ने साल 2015 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की पारी पारी खेलते हुए वनडे का चौथा सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाया था.
- बल्लेबाज – क्रिस गेल
- टीम – वेस्टइंडीज़
- स्कोर – 215 रन
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 24 फ़रवरी 2015 को खेले गए इस मैच में गेल ने कुल 147 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 16 छक्को की मदद से 146.25 कि स्ट्राइक रेट से 215 रन की पारी खेली थी.
5. फखर ज़मान –
इस लिस्ट में पांचवे खिलाडी पाकिस्तान टीम के ओपनर बल्लेबाज फखर ज़मान हैं, फखर ज़मान ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे क्रिकेट इतिहास की पांचवी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलते हुए नाबाद 210 रन बनाये हैं.
- बल्लेबाज – फखर ज़मान
- टीम – पाकिस्तान
- स्कोर – 210 रन
फखर ज़मान ने 20 जुलाई 2018 को पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए अपनी 210 रन की पारी के दौरान 156 गेंदों का सामना कर 134.61 कि स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.
इस दौरान फखर ने 24 चौके और 5 छक्के मारे थे.
6. ईशान किशन –
इस लिस्ट में छठे खिलाडी भारत के ईशान किशन हैं, ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट इतिहास की छठी सबसे बड़ी व्यक्तिगत स्कोर साल 2022 में बनाते हुए 210 रन की पारी खेली थी.
- बल्लेबाज – ईशान किशन
- टीम – भारत
- स्कोर – 210 रन
बांग्लादेश के खिलाफ 10 दिसम्बर 2022 को खेले गए वनडे मुकाबले में ईशान किशन ने ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ते हुए कुल 131 गेंदों का सामना कर 210 रन बनाये थे.
अपने इस पारी में किशन ने 24 चौके और 10 छक्के लगाये थे.
7. रोहित शर्मा –
इस लिस्ट में सातवे खिलाडी भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, रोहित ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट इतिहास का सातवाँ सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाते हुए कुल 209 रन बनाये थे.
- बल्लेबाज – रोहित शर्मा
- टीम – भारत
- स्कोर – 209 रन
2 नवम्बर 2013 को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में रोहित ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जड़ते हुए कुल 158 गेंदों का सामना कर 12 चौके और 16 छक्के लगाते हुए कुल 209 रन बनाये थे.
8. रोहित शर्मा –
इस लिस्ट में आठवे खिलाडी रोहित शर्मा ही हैं, रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में वनडे क्रिकेट का आठवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 208 रन बनाया हैं.
- बल्लेबाज – रोहित शर्मा
- टीम – भारत
- स्कोर – 208* रन
हिट मेन के नाम से पहचाने जाने वाले भारत के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 13 दिसम्बर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित ने वनडे क्रिकेट में अपना तीसरा दोहरा शतक जड़ते हुए नाबाद 208 रन कि पारी खेली थी.
इस मैच में रोहित ने 135.94 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी, रोहित ने अपने इस पारी में कुल 153 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 12 छक्के की मदद से नाबाद 208 रन बनाये थे.
9. सचिन तेंदुलकर –
इस लिस्ट में नव्वे खिलाडी भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट का नव्वा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाये थे.
- बल्लेबाज – सचिन तेंदुलकर
- टीम – भारत
- स्कोर – 200* रन
24 फरवरी 2010 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक जड़ते हुए 147 गेंदों का सामना कर 136.05 कि स्ट्राइक रेट से 25 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 200 रन बनाये थे.
10. सईद अनवर –
इस लिस्ट में दशवे खिलाडी पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सईद अनवर हैं, सईद अनवर ने वनडे क्रिकेट का दशवा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 194 रन साल 1997 में भारत के खिलाफ बनाया था.
- बल्लेबाज – सईद अनवर
- टीम – पाकिस्तान
- स्कोर – 194 रन
सईद अनवर ने भारत के खिलाफ 21 मई 1997 को चेन्नई के मैदान में खेले गए मैच में अपने 194 रन की पारी के दौरान 146 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके और 5 छक्के मारे थे.
सारांश – वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (oneday me sarwochch vyktigat score)
- रोहित शर्मा – 264 रन
- मार्टिन गुप्टिल – 237 रन
- वीरेन्द्र सहवाग – 219 रन
- क्रिस गेल – 215 रन
- फखर जमान – 210* रन
- ईशान किशन – 210 रन
- रोहित शर्मा – 209 रन
- रोहित शर्मा – 208* रन
- सचिन तेंदुलकर – 200*
- सईद अनवर – 194 रन
सवाल-जवाब (FAQ) –
वनडे क्रिकेट में अबतक 7 खिलाडियों ने दोहरा शतक बनाया हैं, इसमे से एक खिलाडी ने 3 दोहरा शतक बनाया हैं, वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक भारत के सचिन तेंदुलकर ने बनाया हैं, वाही रोहित शर्मा ने वनडे में कुल 3 दोहरा शतक बनाये हैं, दोहरे शतक बनाने वाले बल्लेबाज - सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग, रोहित शर्मा, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल,फखर जमान, ईशान किशन.
वनडे क्रिकेट में अबतक 7 बल्लेबाजो द्वारा कुल 9 दोहरा शतक लगे हैं, इस दौरान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरा शतक लगाया हैं, रोहित ने अपना पहला दोहरा शतक साल 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था, इस मैच में रोहित ने 209 रन कि पारी खेली थी, वनडे में रोहित ने अपना दूसरा दोहरा शतक साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था इस मैच में रोहित ने वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाते हुए 264 रन कि पारी खेली थी, रोहित ने अपना तीसरा दोहरा शतक साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए बनाया हैं, इस मैच में रोहित ने नाबाद 208 रन बनाये थे. वनडे में कितने खिलाडियों ने दोहरा शतक बनाया?
वनडे में 3 दोहरा शतक किसने लगाया ?
इसे भी पढ़े –
T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
T20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
T20 में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे और क्रिकेट से जुड़े रिकॉर्ड और जानकारियों के लिए बाए तरफ के बेल आइकॉन को दबाकर crick hindi को subscribe जरुर करें, धन्यवाद दोस्तों।