BCCI ने रोहित शर्मा को नामित किया राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए

नमस्कार दोस्तों, क्रिकेट की दुनिया में हिटमैन के नाम से मशहूर विश्व के बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम BCCI ने भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार “राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार” के लिए नामित किया हैं, तो चलिए जानते हैं, इसके बारें में – 

BCCI ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया रोहित शर्मा का नाम

Rohit sharma ko Rajiv Gandhi khel ratna purskar
रोहित शर्मा को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

भारतीय टीम के बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले 4 से 5 सालों में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहें हैं और कई मैचों में शानदार बल्लेबाजी करके भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया हैं, शर्मा के इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शर्मा का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया हैं.

रोहित शर्मा ने इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से दी हैं, जिसमें उसने कहाँ कि – ” मैं BCCI द्वारा इस प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार के लिए नामित होकर बहुत ही सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूँ, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार हैं, मैं BCCI का, BCCI के सहायक कर्मचारी, टीम के साथी, क्रिकेट प्रशंसक और अपने परिवार का आभारी हूँ “। 

https://www.instagram.com/p/CA2dCaRgFqT/?utm_source=ig_web_copy_link

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी –

1. सचिन तेंदुलकर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार – 

Sachin tendulkar ko Rajiv Gandhi khel ratna purskar
सचिन तेंदुलकर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

सचिन तेंदुलकर को साल 1998 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला था और इस तरह से सचिन तेंदुलकर पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन गए, जिसें ये सर्वोच्च खेल पुरस्कार मिला हों, सचिन 90 के दसक में विश्व के बेहतरीन बल्लेबाज थे, जिसने अपने तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए थे।

2. महेंद्र सिंह धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार –

MD dhoni ko Rajiv Gandhi khel ratna purskar
महेंद्र सिंह को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला था, धोनी साल 2005 से बेहतरीन लय मे नजर आने लगे थे और अगले कई सालों तक बेहतरीन बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकिपिंग करते रहें, उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करके टीम को शिखर तक पहुचाया।

3. विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार – 

Virat kohli ko Rajiv Gandhi khel ratna purskar
विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

भारतीय टीम के कप्तान और विश्व के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली को साल 2018 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला था, कोहली अपने तेज और बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं.

इस तरह से कोहली ऐसे तीसरे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे, जिसे ये पुरस्कार मिला हैं, अब रोहित शर्मा इस पुरस्कार को पाने वाले चौथे क्रिकेट खिलाड़ी बन जाएंगे।

दोस्तों अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए crick hindi पर बने रहे, धन्यवाद दोस्तों।
इसे भी पढ़े –
                 T20 में सबसे तेजी से शतक लगाने वाले बल्लेबाज