नमस्कार दोस्तों, आईपीएल में नीलामी के दौरान खिलाडियों का एक टीम से दुसरे टीम में आना-जाना लगे रहता हैं, तो चलिए जानते हैं सबसे अधिक आईपीएल टीमों के लिए खेलने का रिकॉर्ड किस क्रिकेटर के नाम है –
सबसे अधिक आईपीएल टीमों के लिए खेलने का रिकॉर्ड किस क्रिकेटर के नाम है
1. आरोन फिंच – 9 टीम
सबसे अधिक आईपीएल टीमों के लिए खेलने वाला क्रिकेटर आरोन फिंच हैं, आरोन फिंच आस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी और दिग्गज बल्लेबाज हैं.
आरोन फिंच ने आईपीएल में अबतक कुल 9 टीमों के लिए खेला हैं, फिंच ने अपने आईपीएल कैरियर की शुरुवात IPL 2010 में की थी, उस समय राजस्थान रॉयल्स टीम ने फिंच को ख़रीदा था.
- IPL 2010 – राजस्थान रॉयल्स
उसके बाद उन्हें IPL 2011 और IPL 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम द्वारा खरीद लिया गया था, दिल्ली डेयरडेविल्स को अभी दिल्ली कैपिटल्स टीम कहते हैं.
- IPL 2011, IPL 2012 – दिल्ली
फिर IPL 2013 में पुणे वारियर्स टीम ने आरोन फिंच को खरीद लिया, लेकिन यहाँ भी फिंच का सफ़र सिर्फ एक साल का रहा और IPL 2014 में सन रायजर्स हैदराबाद टीम ने फिंच को अपने टीम में ला लिया.
- IPL 2013 – पुणे वारियर्स
- IPL 2014 – हैदराबाद
अब IPL 2015 में फिंच को मुंबई इंडियंस टीम ने खरीद लिया, लेकिन हमेशा की तरफ यहाँ भी उसे सिर्फ 1 साल के लिए ही जगह मिली.
- IPL 2015 – मुंबई इंडियंस
IPL 2016 और IPL 2017 में वे गुजरात लायंस टीम की तरफ से खेले, वहीँ IPL 2018 में वे किंग्स इलेवन पंजाब टीम में शामिल हुए.
- IPL 2016, IPL 2017 – गुजरात लायंस
- IPL 2018 – किंग्स इलेवन पंजाब
इसके बाद IPL 2019 में उन्होंने आईपीएल से 1 साल के लिए छुट्टी ले ली थी, वहीँ IPL 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने उन्हें खरीद लिया.
- IPL 2020 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
IPL 2022 में आरोच फिंच को कोलकाता नाईट राइडर्स ने ख़रीदा था, कोलकाता की टीम से खेलते ही आरोन फिंच 9 IPL टीमों के साथ खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं.
- IPL2022 – कोलकाता नाईट राइडर्स
2. दिनेश कार्तिक – 6 टीम
दुसरे स्थान पर टी-20 संस्करण के तेज-तर्रार बेहतरीन दिनेश कार्तिक हैं, कार्तिक ने आईपीएल में कुल 6 टीमों के लिए खेला हैं, कार्तिक IPL 2008 से अभी तक आईपीएल में खेल रहें हैं.
IPL 2008 में कार्तिक को दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने 2.4 करोड़ के भारीभरकम रकम में ख़रीदा था, कार्तिक ने IPL 2009 और IPL 2010 में भी दिल्ली टीम का हिस्सा रहें.
- IPL 2008, 2009, 2010, 2014 – दिल्ली
उसके बाद IPL 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने कार्तिक को खरीद लिया, उसके बाद IPL 2012 में मुंबई इंडियंस टीम ने कार्तिक को पुरे 12.5 करोड़ रूपये में ख़रीदा.
- IPL 2011 – किंग्स इलेवन पंजाब
- IPL 2012, 2013 – मुंबई इंडियंस
मुंबई टीम में 2 साल खेलने के बाद कार्तिक को IPL 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स और IPL 2015 में RCB टीम के हिस्सा रहें, IPL 2016 और IPL 2017 में वे गुजरात लायंस टीम की तरफ से खेले.
- IPL 2015,2022 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- IPL 2016, 2017 – गुजरात लायंस
साल 2018 में उन्हें कोलकाता टीम ने खरीद लिया और वे उस टीम के कप्तान बन गए, दिनेश कार्तिक 3 साल से कोलकाता टीम टीम के लिए खेल रहें हैं.
- IPL 2018, 2019, 2020 – KKR
IPL 2022 में दिनेश कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने फ़ीस से अपनी टीम शामिल कर लिया हैं.
3. पार्थिव पटेल – 6 टीम
तीसरे स्थान पर बेहतरीन विकेटकीपर और बल्लेबाज पार्थिव पटेल हैं, पार्थिव IPL 2008 से IPL 2019 तक कुल 6 टीमों के लिए खेले हैं.
पार्थिव पटेल ने IPL 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम से शुरुवात की, 3 साल चेन्नई में खेलने के बाद IPL 2011 में कोच्चि तस्कर केरला, IPL 2012 में डेक्कन चार्जर्स और IPL 2013 में सन रायजर्स हैदराबाद में खेले.
- IPL 2008, 2009, 2010 – चेन्नई सुपर किंग्स टीम
- IPL 2011 – कोच्चि तस्कर केरला
- IPL 2012 – डेक्कन चार्जर्स
- IPL 2013 – सन रायजर्स हैदराबाद
IPL 2015 से IPL 2017 तक वे मुंबई इंडियंस में खेले और IPL 2018 से IPL 2020 तक वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए खेल रहें हैं, IPL 2020 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया.
- IPL 2015, 2016, 2017 – मुंबई इंडियंस
- IPL 2018, 2019, 2020 – RCB
4. थिसारा परेरा – 6 टीम
चौथे स्थान पर बेहतरीन श्रीलंकन आलराउंडर खिलाड़ी थिसारा परेरा हैं, परेरा आईपीएल में कुल 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं.
परेरा को IPL 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने करीब 50,000 डॉलर यानि उस समय के हिसाब से करीब 23 लाख रूपये में ख़रीदा था और इस तरह से परेरा के आईपीएल कैरियर की शुरुवात हुई.
- IPL 2010 – चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2011 में उन्हें कोच्ची तस्कर केरला ने ख़रीदा, इसके बाद IPL 2012 से IPL 2016 तक 4 और टीम मुंबई, पंजाब, हैदराबाद और पुणे ने परेरा को आने टीम में जगह दी.
- IPL 2011 – कोच्ची तस्कर केरला
- IPL 2012 से IPL 2016 – मुंबई, पंजाब, हैदराबाद और पुणे
लेकिन IPL 2016 के बाद परेरा का IPL में कोई खरीददार नहीं मिला और उसके बाद वे आईपीएल में कभी नहीं दिखे.
इसे भी पढ़े – IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
5. ईशांत शर्मा – 6 टीम
पांचवें स्थान तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा हैं, ईशांत शर्मा भी अपने आईपीएल के सफ़र में अभी तक कुल 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं.
शर्मा को IPL 2008 में कोलकाता नाईट राईडर्स टीम ने 3.8 करोड़ में ख़रीदा था, वे IPL 2008 से IPL 2010 तक कोलकाता के लिए खेले.
- IPL 2008, 2009, 2010 – KKR
IPL 2011 में डेक्कन चार्जर्स टीम ने ईशांत को खरीद लिया, IPL 2011 और IPL 2012 तक वे डेक्कन चार्जर्स के लिए और IPL 2013 से IPL 2015 तक वे सन रायजर्स हैदराबाद टीम में शामिल रहें, हैदराबाद टीम, डेक्कन चार्जर्स टीम का नया नाम हैं.
- IPL 2011, 2012 – डेक्कन चार्जर्स
- IPL 2013, 2014, 2015 – हैदराबाद
IPL 2016 में पुणे सुपर जायंट टीम ने ईशांत को अपने टीम में शामिल कर लिया, IPL 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम में शामिल हो गए.
- IPL 2016 – पुणे सुपर जायंट
- IPL 2017 – किंग्स इलेवन पंजाब
IPL 2018 में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने शर्मा को टीम में शामिल कर लिया और वे अभी तक दिल्ली टीम का हिस्सा हैं, IPL 2020 में वे एक मैच खेलने के बाद चोटिल हो गए थे और पूरा IPL 2020 नहीं खेल पाए थे.
- IPL 2018, 2019, 2020 – दिल्ली कैपिटल्स
6. युवराज सिंह – 6 टीम
छठवें स्थान पर पूर्व दिग्गज और तूफानी आलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह हैं, युवराज सिंह भी आईपीएल में 6 टीमों के लिए मैच खेल चुके हैं.
IPL 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने युवराज सिंह को ख़रीदा और अगले 3 साल तक IPL 2008, IPL 2009 और IPL 2011 तक वे पंजाब टीम के लिए खेलते रहें.
- IPL 2008, 2009, 2011 – पंजाब
IPL 2011 में युवराज सिंह को पुणे वारियर्स ने अपने टीम में शामिल कर लिया, IPL 2012 में कैंसर की वजह से वे नहीं खेल पाए, वहीँ IPL 2013 में वे फिर से लौट आये.
- IPL 2011 2013 – पुणे वारियर्स
IPL 2014 में युवराज को RCB ने पुरे 14 करोड़ रूपये देकर ख़रीदा, वहीँ IPL 2015 में दिल्ली ने उन्हें 16 करोड़ में खरीद लिया था.
- IPL 2014 – RCB
- IPL 2015 – दिल्ली
IPL 2016 में सन रायजर्स हैदराबाद टीम ने युवराज को 7 करोड़ देकर अपने टीम में शामिल किया, वहीँ IPL 2018 में वे मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए और IPL 2019 तक वे मुंबई टीम का हिस्सा रहें.
- IPL 2016 – हैदराबाद
- IPL 2018, 2019 – मुंबई
सारांश – सबसे अधिक आईपीएल टीमों के लिए खेलने का रिकॉर्ड किस क्रिकेटर के नाम है
1. आरोन फिंच – 8 टीम
2. दिनेश कार्तिक – 6 टीम
3. पार्थिव पटेल – 6 टीम
4. थिसारा परेरा – 6 टीम
5. ईशांत शर्मा – 6 टीम
6. युवराज सिंह – 6 टीम
दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारियों के लिए crick hindi पर बने रहें, धन्यवाद दोस्तों.
इसे भी पढ़े –
आईपीएल विजेता टीम 2008 से 2021