T20 मे किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ा स्कोर बना पाना बहुत ही मुश्किल होता है, लेकिन बहुत से बल्लेबाजों ने T20 मे भी एक पारी मे बड़े-बड़े स्कोर बनाए है, तो चलिए जानते है T20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर कौन-कौन से बल्लेबाज का हैं –
T20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर | T20 में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी | टीम | व्यक्तिगत रन | साल |
आरोन फिंच | आस्ट्रेलिया | 172 | 2018 |
हज़रत तुल्लाह जजई | अफगानिस्तान | 162* | 2019 |
आरोन फिंच | आस्ट्रेलिया | 156 | 2013 |
ग्लेन मैक्सवेल | आस्ट्रेलिया | 145* | 2016 |
एविन लुईस | वेस्टइंडीज़ | 125* | 2017 |
शेन वाटसन | आस्ट्रेलिया | 124* | 2016 |
ब्रैंडन मैकुलम | न्यूजीलैंड | 123 | 2012 |
विराट कोहली | भारत | 122* | 2022 |
बाबर आज़म | पाकिस्तान | 122 | 2021 |
फाफ डू फ्लेसिस | दक्षिण अफ्रीका | 119 | 2015 |
रोहित शर्मा | भारत | 118 | 2017 |
मोहम्मद शहजाद | अफगानिस्तान | 118* | 2016 |
1) आरोन फिंच –
T20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर आस्ट्रेलिया के धाकड़ और अनुभवी बल्लेबाज आरोन फिंच का हैं, फिंच अपने तूफानी बल्लेबाजी के लिए क्रिकेट जगत में मशहूर हैं.
- गेंद – 76
- रन – 172
- चौके – 16
- छक्के – 10
फिंच ने 3 जुलाई 2018 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में सिर्फ 76 गेंदो मे 16 चौके और 10 छक्के लगाकर 172 रन बना दिए थे, फिंच के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना बहुत ही मुश्किल हैं.
2) हजरतुल्लाह जजई –
दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई है, हजरतुल्लाह ने साल 2019 में आयरलैंड टीम के खिलाफ अपने सर्वोच्च T20 रन बनाया था.
- गेंद – 62
- रन – 162
- चौके – 11
- छक्के – 16
यह मैच 23 फरवरी 2019 को देहरादून के मैदान में हुवा था, जिसमें हजरतुल्लाह ने आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ 62 गेंदो मे 11 चौके और 16 छक्के लगाकर 162 रन बना दिए थे।
3) आरोन फिंच –
तीसरे स्थान पर फिर से आरोन फिंच है, फिंच ने साल 2013 में इंग्लैंड टीम के खिलाफ 156 रन बना दिए थे.
- गेंद – 63
- रन – 156
- चौके – 11
- छक्के – 14
29 अगस्त 2013 को इंग्लैंड के खिलाफ साउथ हैम्पटन के मैदान मे हुए इस मैच में फिंच ने सिर्फ 63 गेंदो मे 11 चौके और 14 छक्के लगाकर 156 रन बना दिए थे।
4) ग्लेन मैक्सवेल –
चौथे स्थान पर आस्ट्रेलिया के बेहतरीन आलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल है, मैक्सवेल ने साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ हुए टी-20 मैच में 145 रन जड़ दिए थे.
- गेंद – 65
- रन – 145
- चौके – 14
- छक्के – 9
मैक्सवेल ने 6 सितंबर 2016 को श्रीलंकन टीम के खिलाफ पल्लेकेले के मैदान में सिर्फ 65 गेंदो मे ही 14 चौके और 9 छक्के लगाकर 145 रन बना दिए थे।
5) ईविन लुईस –
पांचवे स्थान पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ईविन लुईस है, लुईस एक बेहतरीन युवा बल्लेबाज हैं, जो अपने तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.
- गेंद – 62
- रन – 125
- चौके – 6
- छक्के – 12
लुईस ने 9 जुलाई 2017 को भारतीय टीम के खिलाफ किंग्स्टन के मैदान मे 62 गेंदो मे 6 चौके और 12 छक्के लगाकर 125 रन बनाये थे।
इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 190 रन बनाए थे, जवाब में ईविन लुईस के तूफानी बल्लेबाजी के कारण वेस्टइंडीज टीम ने 18.3 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर 194 रन बना लिए थे.
6) शेन वाटसन –
छठवे स्थान पर आस्ट्रेलिया के बेहतरीन आलराउंडर खिलाड़ी शेन वाटसन है, वाटसन ने साल 2016 में हुए एक टी-20 मैच में भारतीय टीम के खिलाफ 124 रन बना दिए थे.
- गेंद – 71
- रन – 124
- चौके – 10
- छक्के – 6
31 जनवरी 2016 को हुए इस मैच में सिडनी के मैदान मे वाटसन ने 71 गेंदो मे 10 चौके और 6 छक्के लगाकर 124 रन बनाए थे।
इस मैच में आस्ट्रेलियन टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 5 विकेट पर 197 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 3 विकेट पर 200 रन बना दिए और मैच को 7 विकेट से जीत लिया था.
7) ब्रैंडन मैकुलम –
सातवे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व सबसे अनुभवी और सफल बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम है, मैकुलम अपने समय में टी-20 क्रिकेट के सबसे तेजतर्रार बल्लेबाज थे.
- गेंद – 58
- रन – 123
- चौके – 11
- छक्के – 7
मैकुलम ने 21 सितंबर 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ पल्लेकेले के मैदान मे सिर्फ 58 गेंदो मे ही 11 चौके और 7 छक्के लगाकर 123 रन बनाए थे।
8 ) विराट कोहली –
8वे स्थान पर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं, विराट ने 8 सितम्बर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
- गेंद – 61
- रन – 122
- चौके – 12
- छक्के – 6
विराट ने इस मैच में 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 122 रन बनाये थे.
9) बाबर आजम –
नव्वे स्थान पर पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम हैं, बाबर आजम ने साल 2021 में दक्षिण अफ़्रीकी टीम के खिलाफ एक पारी में 122 रन बना दिए थे.
- गेंद – 59
- रन – 122
- चौके – 15
- छक्के – 4
14 अप्रैल 2021 को पाकिस्तान और दक्षिण अफ़्रीका के बीच हुए इस मैच में बाबर आजम ने सिर्फ 59 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्के लगाकर 122 रन बना दिए थे.
10) फाफ डू प्लेसिस –
नौवे स्थान पर साउथ अफ्रीकन टीम के कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस है.
- गेंद – 56
- रन – 119
- चौके – 11
- छक्के – 5
प्लेसिस ने 11 जनवरी 2015 को जोहंसबर्ग के मैदान मे वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए एक टी-20 में 56 गेंदो मे 11 चौके और 5 छक्के लगाकर 119 रन बनाए थे।
11) रोहित शर्मा –
दसवे स्थान पर भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज हिटमैंन रोहित शर्मा है, शर्मा जी टी-20 और वनडे क्रिकेट में तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं.
- गेंद – 43
- रन – 118
- चौके – 12
- छक्के – 10
शर्मा ने 22 दिसंबर 2017 को श्रीलंकन टीम के खिलाफ इंदौर के मैदान मे सिर्फ 43 गेंदो मे ही 12 चौके और 10 छक्के लगाकर 118 रन बना दिए थे।
इस मैच में भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन बना दिए थे, वहीँ श्रीलंका टीम 172 रन बनाकर आउट हो गई थी.
इसे भी पढ़े – आज का मैच कौन से चैनल पर आएगा
12) मोहम्मद शहजाद –
ग्यारहवें स्थान पर अफगानिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद है.
- गेंद – 67
- रन – 118
- चौके – 10
- छक्के – 8
शहजाद ने 10 जनवरी 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 67 गेंदो मे 10 चौके और 8 छक्के लगाकर 118 रन बना दिए थे।
सारांश – T20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
1) आरोन फिंच – 172
2) हजरतुल्लाह जजई – 162
3) आरोन फिंच – 156
4) ग्लेन मैक्सवेल – 145
5) ईविन लुईस – 125
6) शेन वाटसन – 124
7) ब्रैंडन मैकुलम – 123
8) विराट कोहली – 122*
9) बाबर आजम – 122
10) फाफ डू प्लेसिस – 119
11) रोहित शर्मा – 118
12) मोहम्मद शहजाद – 118
दोस्तों अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए crick hindi पर बने रहे, धन्यवाद दोस्तों।
इसे भी पढ़े –
T20 में सबसे तेजी से शतक लगाने वाले बल्लेबाज
T20 में सबसे ज्यादा हैट्रिक विकेट