नमस्कार दोस्तों, टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का हमेशा से ही बेहतरीन रिकॉर्ड रहा हैं, तो चलिए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत के बारें में –
टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत | test cricket me Bharat ki sabse badi jeet
दोस्तों यहाँ हम सिर्फ रनों के सबसे बड़े अंतर से जीते गए टॉप 10 मैचों के बारे में बात करेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं –
रनों से सबसे बड़ी जीत | विरुद्ध | साल |
372 रन | न्यूजीलैंड | 3 दिसम्बर 2021 |
337 रन | दक्षिण अफ्रीका | 3 दिसम्बर 2015 |
221 रन | न्यूजीलैंड | 8 अक्टूबर 2016 |
220 रन | आस्ट्रेलिया | 17 अक्टूबर 2008 |
218 रन | वेस्टइंडीज़ | 22 अगस्त 2019 |
217 रन | इंग्लैंड | 13 फ़रवरी 2021 |
304 रन | श्रीलंका | 26 जुलाई 2017 |
280 रन | दक्षिण अफ्रीका | 8 दिसम्बर 1996 |
279 रन | इंग्लैंड | 19 जून 1986 |
278 रन | श्रीलंका | 20 अगस्त 2015 |
272 रन | न्यूजीलैंड | 7 मार्च 1968 |
1. भारत vs न्यूजीलैंड – 372 रन
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का रनों के अंतर से सबसे जीत 372 रनों का हैं, अभी हाल ही में 6 दिसंबर 2021 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 372 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी।
- तारीख – 6 दिसंबर 2021
ये टेस्ट मैच भारत और न्यूजीलैंड के बिच 6 दिसंबर 2021 को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला गया, इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 325 रन बनाए थे।
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम अपने पहले पारी में सिर्फ 62 रनों पर ऑलआउट हो गई, उसके बाद भारतीय टीम ने अपने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 276 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 539 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 167 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने यह मैच 372 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
2. भारत vs दक्षिण अफ्रीका – 337 रन
भारतीय टीम की दूसरी सबसे बड़ी जीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैं, भारतीय टीम ने साल 2015 में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 337 रनों के बड़े अंतर से हराया था।
- तारीख – 3 दिसंबर 2015
भारत और साउथ अफ्रीका के बिच 3 दिसंबर 2015 को दिल्ली के मैदान में एक टेस्ट मैच हुवा था, इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 337 रनों के बड़े अंतर से हराया था।
इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, अपने पहले पारी में 334 रन बनाए, जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
इसके बाद भारतीय टीम ने अपने दूसरी पारी में 5 विकेट 267 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीकी टीम को 481 रनों का लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 143 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने यह मैच 337 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था।
3. भारत vs न्यूजीलैंड – 321 रन
भारतीय टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड के खिलाफ हैं, साल 2016 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 321 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी।
- तारीख – 8 अक्टूबर 2016
ये टेस्ट मैच भारत और न्यूजीलैंड के बिच 8 अक्टूबर 2016 को इंदौर के मैदान में खेला गया था, इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 557 रन बनाए थे।
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम अपने पहले पारी में सिर्फ 299 रनों पर ऑलआउट हो गई, उसके बाद भारतीय टीम ने अपने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 216 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 475 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 153 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने यह मैच 321 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था।
4. भारत vs ऑस्ट्रेलिया – 320 रन
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की चौथी सबसे बड़ी जीत 320 रनों का हैं, ये जीत भारतीय टीम ने साल 2008 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की थी।
- तारीख – 17 अक्टूबर 2008
ये टेस्ट मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच 17 अक्टूबर 2008 को मोहाली के मैदान में खेला गया था, इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 469 रन बनाए।
अपने पहले पारी में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 268 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जवाब में भारत ने अपने दूसरी पारी में भारत ने 3 विकेट पर 314 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 516 रनों का लक्ष्य दिया।
516 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया अपने दूसरी पारी में सिर्फ 195 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने यह मैच 320 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया था।
5. भारत vs वेस्टइंडीज – 318 रन
भारतीय टीम की टेस्ट में पांचवीं सबसे बड़ी जीत 318 रनों का हैं, ये जीत भारतीय टीम ने 22 अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ हासिल की थी।
- तारीख – 22 अगस्त 2019
इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और अपने पहले पारी में 297 रनों पर ऑलआउट हो गयी, इसके बाद अपने पहली पारी में वेस्टइंडीज टीम भी 222 रनों पर ऑलआउट हो गई।
भारतीय टीम ने अपने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 343 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 419 रनों का लक्ष्य दिया, जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुये वेस्टइंडीज टीम सिर्फ 100 रनों पर ऑलआउट हो गए और भारत ने यह मैच 318 रनों से जीत लिया था।
6. भारत vs इंग्लैंड – 317 रन
भारत की छठवीं सबसे बड़ी जीत 317 रनों का हैं, इसे भारतीय टीम ने 16 फरवरी 2021 में इंग्लैंड टीम के खिलाफ बनाया हैं।
- तारीख – 16 फरवरी 2021
13 फरवरी 2021 को हुए इस टेस्ट मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 329 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, इंग्लैंड भी अपनी पहली पारी में सिर्फ 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
भारतीय टीम ने अपने दूसरे पारी में 286 रन बनाए और इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड महज 164 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने यह मैच 317 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
इसे भी पढ़े – टेस्ट में एक पारी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम
7. भारत vs श्रीलंका – 304 रन
भारतीय टीम की टेस्ट में सातवीं सबसे बड़ी जीत 304 रनों का हैं, ये जीत भारतीय टीम ने साल 2017 में श्रीलंकन टीम के खिलाफ हासिल किया था।
- तारीख – 26 जुलाई 2017
ये टेस्ट मैच भारत और श्रीलंका के बिच 26 जुलाई 2017 को गाले के मैदान में खेला गया था, इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करके 600 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
श्रीलंका अपने पहले पारी में श्रीलंका सिर्फ 291 रनों पर ऑलआउट हो गई, भारत ने अपने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 240 रन बनाए और श्रीलंका को 550 रनों का लक्ष्य दिया।
श्रीलंका लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 245 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने यह मैच 304 रनों से जीत लिया था।
8. इंडिया vs दक्षिण अफ्रीका – 280 रन
भारतीय टीम का आठवीं सबसे बड़ी जीत 280 रनों का हैं, जिसे भारतीय टीम ने साल 1996 में दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ हासिल की थी।
- तारीख – 8 दिसंबर 1996
इस टेस्ट मैच को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 8 दिसंबर 1996 को कानपुर के मैदान में खेला गया था, इस मैच
में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपने पहले पारी में भारत 237 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, इसके बाद साउथ अफ्रीका भी सिर्फ 177 रनों पर ऑलआउट हो गई।
अब भारत अपने दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 400 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 461 रनों का लक्ष्य दिया, इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम सिर्फ 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गए और भारत ने यह मैच 280 रनों से जीत लिया था।
9. भारत vs इंग्लैंड – 279 रन
भारत की नौवीं सबसे बड़ी जीत 279 रनों का हैं, भारत ने साल 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ इस जीत को हासिल किया था।
- तारीख – 19 जून 1986
ये मैच 19 जून 1986 को लिड्स के मैदान में खेला गया था, इस मैच में भारत ने अपने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करके इंग्लैंड को 408 रनों का लक्ष्य दिया था, इंग्लैंड ने अपने दूसरी पारी में सिर्फ 128 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
10. भारत vs श्रीलंका – 278 रन
भारत की टेस्ट में दसवी सबसे बड़ी जीत 278 रनों का हैं, जिसे भारतीय टीम ने श्रीलंकन टीम के खिलाफ साल 2015 में हासिल किया था।
- तारीख – 20 अगस्त 2015
ये मैच 20 अगस्त 2015 को कोलंबो के मैदान में खेला गया था, भारत ने इस मैच के दूसरे इनिंग में बल्लेबाजी करके श्रीलंका को 413 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन श्रीलंका लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
11. भारत vs न्यूजीलैंड – 272 रन
टेस्ट में रनों के अंतर से भारतीय टीम की ग्यारहवीं सबसे बड़ी जीत 272 रनों का हैं, इस जीत को भारतीय टीम ने साल 1968 में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ हासिल किया था।
- तारीख – 7 मार्च 1968
यह मैच 7 मार्च 1968 को ऑकलैंड के मैदान में हुवा था, इस मैच में भारत ने अपने दूसरे पारी में बल्लेबाजी करके न्यूजीलैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया था, लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड महज 101 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
सारांश – टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत | test cricket me Bharat ki sabse badi jeet
1. भारत vs न्यूजीलैंड – 372
2. भारत vs दक्षिण अफ्रीका – 337
3. भारत vs न्यूजीलैंड – 321
4. भारत vs ऑस्ट्रेलिया – 320
5. भारत vs वेस्टइंडीज – 318
6. भारत vs इंग्लैंड – 317
7. भारत vs श्रीलंका – 304
8. इंडिया vs साउथ अफ्रीका – 280
9. भारत vs इंग्लैंड – 279
10. भारत vs श्रीलंका – 278
11. भारत vs न्यूजीलैंड – 272
अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए crick hindi पर बने रहे, धन्यवाद दोस्तों।
इसे भी पढ़े –
भारतीय टीम द्वारा सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए टेस्ट मैच
T20 में सबसे तेजी से शतक लगाने वाले बल्लेबाज