दोस्तों टेस्ट मैचों मे बड़े स्कोर बनाने के लिए बहुत ज्यादा धैर्य की जरूरत होती है, लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी है, जिन्होने टेस्ट मे धैर्य रखते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की और तिहरा शतक लगा दिया, तो चलिए जानते हैं, टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में –
टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी | टीम | तिहरा शतक | पारी | रन |
डॉन ब्रेडमैन | आस्ट्रेलिया | 2 | 80 | 6996 |
वीरेन्द्र सहवाग | भारत | 2 | 180 | 8586 |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज़ | 2 | 182 | 7214 |
ब्रायन लारा | वेट्सइंडीज़ | 2 | 232 | 11953 |
करुण नायर | भारत | 1 | 7 | 374 |
एंडी सेंधम | इंग्लैंड | 1 | 23 | 879 |
बॉब कोंपर | आस्ट्रेलिया | 1 | 46 | 2061 |
लावरेंस रों | वेस्टइंडीज़ | 1 | 49 | 2047 |
हैनिफ मोहम्मद | पाकिस्तान | 1 | 97 | 3915 |
बॉब सिम्पसन | आस्ट्रेलिया | 1 | 111 | 4869 |
1) डॉन ब्रेडमैन –
ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन की गिनती विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है, डॉन ब्रेडमैन ने 2 बार तिहरा शतक लगाये है।
- तिहरा शतक – 2
डॉन ब्रेडमैन ने 11 जुलाई 1930 को इंग्लैंड के खिलाफ 334 रन बनाये थे और 20 जुलाई 1934 को इंग्लैंड के ही खिलाफ 304 रन बनाये थे, इस तरह से डॉन ब्रैडमैन पहले स्थान पर हैं।
2) वीरेन्द्र सहवाग –
वीरेन्द्र सहवाग विश्व के बेहतरीन बल्लेबाज़ है, वीरेन्द्र सहवाग ने 2 बार तिहरा शतक लगाये है, वीरेन्द्र सहवाग ने अपना पहला तिहरा शतक 28 मार्च 2004 को पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान के मैदान में लगाया था।
जिसमे वीरेन्द्र सहवाग ने 309 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके कारण वीरेन्द्र सहवाग को मुल्तान का सुल्तान कहा जाता है।
- तिहरा शतक – 2
दूसरा तिहरा शतक 26 मार्च 2008 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के मैदान में लगाये थे जिसमे वीरेन्द्र सहवाग ने 319 रनों की शानदार पारी खेली थी, इस तरह से वीरेंद्र सहवाग दूसरे स्थान पर है।
3) क्रिस गेल –
IPL के सिक्सर किंग क्रिस गेल ने भी टेस्ट मैचो में 2 तिहरा शतक लगाये है, क्रिस गेल ने 29 अप्रैल 2005 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 317 रन बनाये थे,
- तिहरा शतक – 2
वही क्रिस गेल ने 15 नवंबर 2010 श्रीलंका के खिलाफ गाले के मैदान में 333 रन बनाये थे, इस तरह से क्रिस गेल तीसरे स्थान पर हैं।
4) ब्रायन लारा –
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ब्रायन लारा विश्व के बेहतरीन बल्लेबाज़ थे, ब्रायन लारा ने 16 अप्रैल 1994 को इंग्लैंड के खिलाफ 375 रनों की शानदार पारी खेली थी।
- तिहरा शतक – 2
10 अप्रैल 2004 को दुबारा इंग्लैंड के ही खिलाफ 400 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, इस तरह से ब्रायन लारा चौथे स्थान पर हैं।
5 ) करुण नायर – 1
तिहरा शतक – 01
भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने वर्ष 2016/17 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में तिहरा शतक लगाया था.
यह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए लगाया गया तीसरा दोहरा शतक था,
नायर से पहले दो तिहरा शतक वीरेन्द्र सहवाग ने लगाये थे.
भारतीय टीम द्वारा अबतक टेस्ट में केवल तीन ही दोहरे शतक लगे हैं.
करुण नायर ने अबतक अपने टेस्ट करियर में 6 मैच खेले हैं, और इन 6 टेस्ट मैचो की 7 पारियों में 1 तिहरा शतक की मदद से कुल 374 रन बनाये हैं.
6) एंडी सेंधम –
तिहरा शतक – 1
इंग्लैंड के बल्लेबाज एंडी सेंधम ने इंग्लैंड की ओर से तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.
एंडी सैन्धम ने टेस्ट मैचो में खेले 14 मैचो के 23 पारियों में 879 रन बनाये हैं.
इस दौरान इन्होने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाये हैं, इन्ही दो शतको में उनके द्वारा लगाया गया 1 तिहरा शतक भी शामिल हैं.
7) बॉब कोंपर –
तिहरा शतक – 1
आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बॉब कोंपर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं.
बॉब ने वर्ष 1964 से 68 के बीच अपने टेस्ट क्रिकेट में खेले 27 मैचो के 46 पारियों में 2031 रन बनाये हैं.
इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 10 अर्धशतक बनाये हैं, इन 5 शतको में उनके द्वारा लगाया गया एक तिहरा शतक भी शामिल हैं.
8) लावरेंस रों –
तिहरा शतक – 1
वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज लावरेंस रों ने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुवात सन 1972 में की है.
लावरेंस ने 1972 से 1980 के बीच कुल 30 टेस्ट मैच खेले हैं, और इन 30 मैचो के दौरान 49 पारियों में 2047 रन बनाये हैं.
इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से कुल 2047 रन बनाये हैं.
लावरेंस ने अपने टेस्ट क्रिकेट कैरियर में 1 तिहरा शतक भी लगाया हैं.
9) हैनिफ मोहम्मद –
तिहरा शतक -1
पाकिस्तान के बल्लेबाज हैनिफ मोहम्मद पाकिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.
हैनिफ मोहम्मद ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 55 मैच खेले हैं.
हैनिफ मोहम्मद ने 55 मैचो के 97 पारियों में 12 शतक और 15 अर्धशतक की मदद से 3915 रन बनाये हैं.
इस दौरान उनका एवरेज 43.98 रन का रहा हैं.
10) बॉब सिम्पसन –
तिहरा शतक 1
आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बॉब सिम्पसन ने अपने टेस्ट क्रिकेट कैरियर में 1957 से 1978 के बीच 62 टेस्ट मैच खेले हैं, और 111 पारियों में 4869 रन बनाये हैं.
बॉब सिम्पसन ने अपने टेस्ट क्रिकेट कैरियर में 111 पारियों में 10 शतक और 27 अर्धशतक भी बनाये हैं.
बॉब आस्ट्रेलिया की ओर से तिहरा शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं.
दोस्तों अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए crick hindi पर बने रहे, धन्यवाद दोस्तों।
इसे भी पढ़े –
T20 में सबसे तेजी से शतक लगाने वाले बल्लेबाज