नमस्कार दोस्तों, अंडर-19 विश्व कप 19 साल के उम्र के खिलाड़ियों का एक लोकप्रिय वनडे विश्वकप हैं और भारतीय टीम ने इस विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, तो चलिए जानते हैं, अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता सूची (अंडर-19 वर्ल्ड कप विनर लिस्ट) के बारे में –
अंडर-19 वर्ल्ड कप विनर लिस्ट | Under-19 world cup winner list in hindi
साल | विजेता | उप-विजेता |
1988 | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान |
1998 | इंग्लैंड | न्यूजीलैंड |
2000 | भारत | श्रींलंका |
2002 | ऑस्ट्रेलिया | दक्षिण अफ्रीका |
2004 | पाकिस्तान | वेस्टइंडीज |
2006 | पाकिस्तान | भारत |
2008 | भारत | दक्षिण अफ्रीका |
2010 | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान |
2012 | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
2014 | दक्षिण अफ्रीका | पाकिस्तान |
2016 | वेस्टइंडीज | भारत |
2018 | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
2020 | बांग्लादेश | भारत |
2022 | भारत | इंग्लैंड |
अभी तक कुल 14 बार अंडर-19 विश्वकप हुए हैं, जिसमें 4 बार भारतीय टीम ने 3 बार ऑस्ट्रेलिया टीम ने, 2 बार पाकिस्तान टीम ने और 1 – 1 बार इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश टीम ने जीतने में सफल हुई हैं.
सबसे ज्यादा बार अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम –
साल 1988 से साल 2022 तक कुल 14 बार अंडर-19 विश्वकप हुए हैं, तो चलिए बारी-बारी से जानते हैं कि सबसे ज्यादा बार अंडर-19 विश्वकप किस टीम ने जीता हैं –
1. भारतीय टीम –
सबसे ज्यादा बार अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम भारत हैं, भारतीय टीम विश्व की पहली और एकमात्र टीम है, जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप को 5 बार जीता है.
भारतीय टीम ने पहली बार साल 2000 में कोलंबो के मैदान में श्रीलंका को 6विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था.
साल | विजेता | उप-विजेता |
2000 | भारत | श्रींलंका |
2008 | भारत | दक्षिण अफ्रीका |
2012 | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
2018 | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
2022 | भारत | इंग्लैंड |
भारतीय टीम ने दूसरी बार साल 2008 में मलेशिया में दक्षिण अफ्रीका को 12 रनों से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था.
तीसरी बार साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के मैदान में ऑस्ट्रेलिया को ही 6 विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था.
वही चौथी बार साल 2018 में न्यूजीलैंड मैदान में ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर से 8 विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीते थे.
भारतीय टीम ने 5वी अंडर-19 वर्ल्ड कप साल 2022 में जीता हैं, भारतीय टीम फाइनल में इंग्लैंड टीम को हराकर इतिहास रच दिया हैं.
2. ऑस्ट्रेलिया –
ऑस्ट्रेलियन टीम ने कुल 3 बार अंडर-19 विश्व कप जीते हैं, आस्ट्रेलिया ने सबसे पहली बार 1988 में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था.
साल | विजेता | उप-विजेता |
1988 | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान |
2002 | ऑस्ट्रेलिया | दक्षिण अफ्रीका |
2010 | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान |
दूसरी बार साल 2002 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था, तीसरी बार साल 2010 में पाकिस्तान को 25 रनों से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था.
3. पाकिस्तान –
पाकिस्तान में कुल 2 बार अंडर-19 विश्व कप जीते है, पाकिस्तान ने पहली बार साल 2004 में वेस्टइंडीज को 25 रनों से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था.
साल | विजेता | उप-विजेता |
2004 | पाकिस्तान | वेस्टइंडीज |
2006 | पाकिस्तान | भारत |
दूसरी बार साल 2006 में भारतीय टीम को 38 रनों से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीते थे.
4. इंग्लैंड –
क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार ही अंडर-19 विश्व कप अपने नाम किया है।
- अंडर-19 विश्वकप 1998
साल 1998 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर पहली बार अंडर-19 विश्व कप जीता था.
5. दक्षिण अफ्रीका –
- अंडर-19 विश्वकप 2014
दक्षिण अफ्रीका ने साल 2014 में पाकिस्तान की टीम को 6 विकेट से हराकर पहली बार अंडर-19 विश्व कप जीता था.
6. वेस्टइंडीज –
- अंडर-19 विश्वकप 2016
वेस्टइंडीज ने साल 2016 में भारतीय टीम को 5 विकेट से हराकर पहली बार अंडर-19 विश्व कप जीता था.
7. बांग्लादेश –
साल 2020 में दक्षिण अफ्रीका के मैदान सेंवेस पार्क में भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 विश्व कप 2020 का फ़ाइनल मैच हुवा.
- अंडर-19 विश्वकप 2020
इस मैच मे भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की, इस मैच मे भारतीय टीम सिर्फ 177 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, बारिश की वजह से बांग्लादेश को 170 रनों का लक्ष्य मिला.
जवाब मे बांग्लादेश की टीम ने 7 विकेट खोकर 170 रन बना लिए और पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।
सारांश – सबसे ज्यादा बार अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम | Under-19 world cup winner list in hindi
- 1. भारत – 4 बार
- 2. ऑस्ट्रेलिया – 3
- 3. पाकिस्तान – 2
- 4. इंग्लैंड – 1
- 5. दक्षिण अफ्रीका – 1
- 6. वेस्टइंडीज – 1
- 7. बांग्लादेश – 1
सवाल-जवाब (FAQ) –
इंडिया 4 बार अंडर-19 विश्वकप जीता हैं, भारतीय टीम ने साल 2000, साल 2008, साल 2012 और साल 2018 का अंडर-19 विश्वकप अपने नाम किया हैं, इस तरह से भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली विश्व की पहली टीम हैं. इंडिया कितनी बार अंडर-19 विश्वकप जीता है?
अगर आर्टिकल अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारियों के लिए crick hindi पर बने रहे, धन्यवाद दोस्तों।
इसे भी पढ़े –
टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज