नमस्कार दोस्तों, t20 फार्मेट मे भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन हमेशा से ही बेहतरीन रहा है, तो चलिए जानते है, T20 मे सबसे बड़ी साझेदारी निभाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में –
T20 मे सबसे बड़ी साझेदारी निभाने वाले भारतीय बल्लेबाज | t20 me sabse badi sajhedari
खिलाड़ी | साझेदारी | विरोधी टीम | तारीख |
संजू सैमसनऔर दीपक हुडा | 176 रन | आयरलैंड | 28 जून 2022 |
रोहित शर्मा और KL राहुल | 165 रन | श्रीलंका | 22 दिसम्बर 2017 |
रोहित शर्मा और शिखर धवन | 160 रन | आयरलैंड | 27 जून 2018 |
रोहित शर्मा और शिखर धवन | 158 रन | न्यूजीलैंड | 1 नवंबर 2017 |
KL राहुल और रोहित शर्मा | 140 रन | अफगानिस्तान | 3 नवंबर 2021 |
रोहित शर्मा और विराट कोहली | 138 रन | दक्षिण अफ्रीका | 2 अक्टूबर 2015 |
गौतम गंभीर और वीरेन्द्र सहवाग | 136 रन | इंग्लैंड | 17 सितम्बर 2007 |
रोहित शर्मा और KL राहुल | 135 रन | वेस्टइंडीज़ | 11 दिसम्बर 2019 |
विराट कोहली और सुरेश रैना | 134 रन | आस्ट्रेलिया | 26 जनवरी 2016 |
शिखर धवन और रिषभ पंत | 130 रन | वेस्टइंडीज़ | 11 नवंबर 2018 |
रोहित शर्मा और KL राहुल | 123 रन | इंग्लैंड | 3 जुलाई 2018 |
1 ) संजू सैमसन और दीपक हुडा –
इस लिस्ट में पहले स्थान पर संजू सैमसन और दीपक हुडा की जोड़ी आती हैं.
संजू सैमसन और दीपक हुडा ने आयरलैंड के खिलाफ खेले 28 जून 2022 के इस मैच में 176 रनों की साझेदारी कर भारत के लिए T20 अंतराष्ट्रीय मैचो में सबसे बड़ी साझेदारी रच डाली.
- तारीख – 28 जून 2022
- साझेदारी – 176 रन
- पार्टनरशीप जोड़ी – संजू सैमसन और दीपक हुडा
- विरोधी टीम – आयरलैंड
इस पार्टनरशीप में संजू सैमसन ने 74 रन और दीपक हुडा ने शतकीय पारी खेलते हुए 104 रन बनाये थे.
2) रोहित शर्मा और के एल राहुल –
दुसरे स्थान पर भारतीय टीम के बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और के एल राहुल की जोड़ी हैं.
दोनों के बीच 22 दिसंबर 2017 को श्रीलंकन टीम के खिलाफ इंदौर के मैदान मे 165 रनों की साझेदारी हुई थी।
तारीख – 22 दिसंबर 2017
विरोधी टीम – श्रीलंका
साझेदारी – 165 रन
इस मैच मे रोहित शर्मा ने सिर्फ 43 गेंदों मे 12 चौके और 10 छक्के लगाकर 118 रन और के एल राहुल ने 49 गेंदों मे 5 चौके और 8 छक्के लगाकर 89 रन बनाए थे.
इस मैच मे भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 260 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
3) रोहित शर्मा और शिखर धवन –
तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी हैं, दोनों के बीच 27 जून 2018 को आयरलैंड के खिलाफ 160 रनों की साझेदारी हुई थी.
तारीख – 27 जून 2018
विरोधी टीम – आयरलैंड
साझेदारी – 160 रन
इस मैच में रोहित शर्मा ने 61 गेंदों मे 8 चौके और 5 छक्के लगाकर 97 रन और शिखर धवन ने 45 गेंदों मे 5 चौके और 5 छक्के लगाकर 74 रन बनाए थे।
4) रोहित शर्मा और शिखर धवन –
चौथे स्थान पर फिर से रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी है, दोनों के बीच 1 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली के मैदान मे 158 रनों की साझेदारी हुई थी.
तारीख – 1 नवंबर 2017
विरोधी टीम – न्यूजीलैंड
साझेदारी – 158 रन
इस मैच मे रोहित शर्मा ने 55 गेंदों मे 80 रन और शिखर धवन ने 52 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के लगाकर 80 रन बनाए थे।
5) रोहित शर्मा और शिखर धवन –
पांचवे स्थान पर KL राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी है, दोनों के बीच 3 नवंबर 2021 को अफगानिस्तान टीम के खिलाफ अबू धाबी के मैदान मे 140 रनों की साझेदारी हुई थी.
- तारीख – 3 नवंबर 2021
- विरोधी – अफगानिस्तान
- साझेदारी – 140 रन
इस मैच मे KL राहुल ने 48 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 69 रन और रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के लगाकर 74 रन बनाए थे।
6) रोहित शर्मा और विराट कोहली –
6वें स्थान पर बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी हैं, रोहित और कोहली की जोड़ी ने 2 अक्टूबर 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ धरमशाला के मैदान में दुसरे विकेट के लिए 138 रन बनाये थे.
- तारीख – 2 अक्टूबर 2015
- विरोधी – साउथ अफ्रीका
- साझेदारी – 138 रन
इस मैच मे रोहित शर्मा ने 66 गेंदों मे 106 रन और कोहली ने 27 गेंदों मे 43 रन बनाए थे।
7) गौतम गंभीर और वीरेन्द्र सहवाग –
सातवे स्थान पर बेहतरीन पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर और वीरेन्द्र सहवाग की जोड़ी हैं, गंभीर और सहवाग के t20 विश्वकप 2007 मे 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ डरबन के मैदान में पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी हुई थी।
- तारीख – 19 सितम्बर 2007
- विरोधी – इंग्लैंड
- साझेदारी – 136 रन
इस मैच मे गंभीर ने 41 गेंदों मे 58 रन और सहवाग ने 52 गेंदों मे 68 रन बनाए थे, साथ ही इस मैच मे युवराज सिंह ने सिर्फ 16 गेंदों मे 58 रन बनाए थे।
8) रोहित शर्मा और के एल राहुल –
आठवे स्थान पर फिर से रोहित शर्मा और के एल राहुल की जोड़ी है, दोनों के बीच 11 दिसंबर 2019 को मुंबई के मैदान मे वेस्टइंडीज के खिलाफ 135 रन बनाए थे.
- तारीख – 11 दिसंबर 2019
- विरोधी – वेस्टइंडीज
- साझेदारी – 135 रन
इस मैच मे रोहित शर्मा ने सिर्फ 34 गेंदों मे 71 रन और के एल राहुल ने 56 गेंदों मे 91 रन बनाए थे।
9) विराट कोहली और सुरेश रैना –
नव्वे स्थान पर विराट कोहली और सुरेश रैना की जोड़ी हैं, दोनों ने ने 26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाफ एडीलेड के मैदान में तीसरे विकेट के लिए 134 रन जोड़े थे.
- तारीख – 26 जनवरी 2016
- विरोधी – ऑस्ट्रेलिया
- साझेदारी – 134 रन
इस मैच मे कोहली ने 55 गेंदों मे 90 रन और रैना ने 34 गेंदों मे 41 रन बनाए थे।
10) शिखर धवन और रिषभ पन्त –
दशवे स्थान पर शिखर धवन और रिषभ पन्त की जोड़ी है, दोनों के बीच 11 नवंबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई के मैदान मे 130 रनों की साझेदारी हुई थी.
- तारीख – 11 नवंबर 2018
- विरोधी – वेस्टइंडीज
- साझेदारी – 130 रन
इस मैच मे शिखर धवन ने 62 गेंदों मे 10 चौके और 2 छक्के लगाकर 92 रन और रिषभ पन्त ने 38 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के लगाकर 58 रन बनाए थे।
11) रोहित शर्मा और के एल राहुल –
ग्यारहवे स्थान पर फिर से रोहित शर्मा और के एल राहुल की जोड़ी है, दोनों के बीच 3 जुलाई 2018 को मैनचेस्टर के मैदान मे इंग्लैंड के खिलाफ 123 रन बनाए थे.
- तारीख – 3 जुलाई 2018
- विरोधी – इंग्लैंड
- साझेदारी – 123 रन
इस मैच मे रोहित शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों मे 32 रन और के एल राहुल ने 54 गेंदों मे 10 चौके और 5 छक्के 101 रन बनाए थे।
इसे भी पढ़े – आज का मैच कौन से चैनल पर आएगा
सारांश – T20 मे सबसे बड़ी साझेदारी निभाने वाले भारतीय बल्लेबाज
1) संजू सैमसन और दीपक हुडा – 176 रन
2) रोहित शर्मा और के एल राहुल – 165 रन
3) रोहित शर्मा और शिखर धवन – 160 रन
4) रोहित शर्मा और शिखर धवन – 158 रन
5) के एल राहुल और रोहित शर्मा – 140 रन
6) रोहित शर्मा और विराट कोहली – 138 रन
7) गौतम गंभीर और वीरेन्द्र सहवाग – 136 रन
8) रोहित शर्मा और के एल राहुल – 135 रन
9) विराट कोहली और सुरेश रैना – 134 रन
10) शिखर धवन और रिषभ पन्त – 130 रन
11) रोहित शर्मा और के एल राहुल – 123 रन
दोस्तों अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही क्रिकेट से जुड़ी जानकारी और आंकड़ो के लिए crick hindi पर बने रहे, धन्यवाद दोस्तों।
इसे भी पढ़े –
T20 में सबसे तेजी से शतक लगाने वाले बल्लेबाज